Navjot Singh Sidhu: क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। सिद्धू ने दावा किया था कि नवजोत कौर के स्टेज 4 के कैंसर के इलाज मे विशेष डाइट प्लान की अहम भूमिका थी। इसके बाद अब वह अपनी पत्नी को लेकर घुमने के लिए गए हुए हैं। वह नवजोत कौर को लेकर उत्तर भारत की सबसे वेटलैंड भूमि हरिके गए हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि आप सभी ने रुद्रप्रयाग में संगम देखा होगा और हरिद्वार में भी पवित्र संगम देखा होगा। पंजाब के दो बड़े दरिया व्यास और सतलुज हरिके वेटलैंड में जाकर मिलते हैं। यहां पर अलग-अलग किस्म के पक्षी आते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा गुरुनानक ने कालेबेईं में मूलमंत्र का उच्चारण किया था। वह कालेबेईं भी यहां से चार से पांच किलोमीटर दूर है। वो भी आकर इन दरियाओं से मिलती है।

पढ़ें देश दुनिया की बड़ी खबरें

घूमने का सबसे अच्छा टाइम कौन सा है?

अमृतसर में हरिके वेटलैंड और बर्ड सेंचुरी में घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी तक है। इस दौरान मौसम सुहाना रहता है और मध्य एशिया, साइबेरिया और यूरोप से बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। यहां पर सुबह के टाइम जाना सही रहता है। इसी समय पक्षी सबसे अधिक सक्रिय होते हैं और उन्हें आसानी से देखा जा सकता है। अपनी यात्रा का पूरा फायदा उठाने के लिए सही मात्रा में पानी और खाना, दूरबीन और कैमरा ले जाना भी बेहद अहम है।

घरेलू इलाज से पत्नी के कैंसर का इलाज करने का दावा कर बुरा फंसे नवजोत सिंह सिद्धू

कैसे पहुंचे हरिके वेटलैंड

हरिके वेटलैंड और बर्ड सेंचुरी अमृतसर से लगभग 60 किमी दूर मौजूद है और सड़क के रास्ते आसानी से पहुंचा जा सकता है। सेंचुरी तक पहुंचने के लिए आप टैक्सी या कैब ले सकते हैं या अमृतसर में कार रेंटल कंपनियों से प्राइवेट गाड़िया किराए पर ले सकते हैं। अमृतसर से सेंचुरी तक पहुंचने में लगभग 1.5 से 2 घंटे लगते हैं। यह अमृतसर-फिरोजपुर रोड पर मौजूद है और अमृतसर से यहां के लिए नियमित बसें और टैक्सियां ​मौजूद हैं। एक बार जब आप सेंचुरी में पहुंच जाते हैं, तो आप पैदल या नाव या साइकिल किराये पर लेकर भी घूम सकते हैं।