सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को नवजोत सिंह सिद्धू को कहा कि साल 2009 के लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी करने के मामले में उन पर केस चलेगा। सिद्धू ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ अपील की थी, जिसमें उन्हें ट्रायल का सामना करने के लिए कहा गया था। साल 2009 में नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा के टिकट पर अमृतसर से लोकसभा चुनाव जीता था। सिद्धू के कांग्रेसी प्रतिद्वंदी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने चुनावी खर्च की सीमा को लांघा है। बता दें, सिद्धू ने हाल में ही भारतीय जनता पार्टी छोड़कर अपना नया राजनीतिक मोर्च आवाज-ए-पंजाब का गठन किया था। हालांकि, भाजपा छोड़ने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि सिद्धू आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ेंगे। लेकिन उन्होंने आप ज्वाइन नहीं की। इसके बाद अभी चर्चा है कि सिद्धू कांग्रेस पार्टी के साथ भी जुड़ सकते हैं।

वीडियो में देखें- विश्व बैंक की रैंकिंग में भारत किस नंबर पर है?

रिपोर्ट्स मुताबिक हालही में नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच सीक्रेट मुलाकात हुई। इंडियन एक्सप्रेस को मिली जानकारी के मुताबिक, सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर दोनों कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। साथ ही दोनों कांग्रेस के प्रत्याशी बनकर चुनाव भी लड़ेंगे। वहीं अगर कांग्रेस चुनाव जीत जाती है तो नवजोत सिंह सिद्धू को डिप्टी सीएम बनाने की भी बात कही गई है। इस मीटिंग से कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह नाराज हो गए हैं। उन्हें बिना जानकारी दिए की गई यह मीटिंग अच्छी नहीं लगी। अमरिंदर सिंह का मानना है कि सिद्धू की वजह से पार्टी में मतभेद पैदा हो सकते हैं।

Read Also:  नवजोत सिंह सिद्धू बर्थडे: मल्टी टैलेंटिड पर्सनैलिटी के मालिक है सिद्धू, पिता की ख्वाहिश की वजह से बने थे क्रिकेटर, जानिए ऐसे ही फैक्ट्स

सिद्धू ने हॉकी के पूर्व कप्तान परगट सिंह और पंजाब के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और बलवंत सिंह बैंस के साथ मिलकर आवाज ए पंजाब का राजनीतिक फ्रंट बनाया था। सिद्धू ने 18 जुलाई को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसी साल 28 अप्रैल को सिद्धू ने राज्यसभा में मनोनीत सदस्य के रूप में शपथ ली थी लेकिन संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन उच्च सदन की कार्यवाही के दौरान ही इस्तीफा देकर उन्होंने सियासी जगत में हलचल मचा दी थी। सिद्धू के बाद उनकी पत्नी नवजोत कौर ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया।

Read Also: मोर्चा बनाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू का पहला यू-टर्न? आप या कांग्रेस से समझौता करेगा आवाज-ए-पंजाब