केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को श्रद्धालुओं से कहा कि वे माता वैष्णो देवी का धन्यवाद करें कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया गया। मंदिर में पूजा करने आए  सिंह ने कहा कि राज्य को 31 अक्टूबर से दो केंद्र शासित प्रदेशों में आसानी से विभक्त होने के लिए भी प्रार्थना करने की जरूरत है। उन्होंने राज्यपाल के सलाहकार के के शर्मा के साथ कटरा में नवरात्रि उत्सव का उद्घाटन करने के बाद ये बातें कहीं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (29 सितंबर) को कहा कि कश्मीर घाटी में अब कोई प्रतिबंध नहीं है और समूचे विश्व ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने का समर्थन किया है।

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर से एक बार फिर घमासान की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि लालू की बहू व तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने अपनी ननद मीसा भारती पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। ऐश्वर्या ने कहा कि मीसा भारती किसी का घर नहीं बसने देना चाहती हैं। ऐश्वर्या का आरोप है कि मीसा भारती की वजह से ही तेज प्रताप के साथ उनका रिश्ता खत्म होने की कगार पर है।

दुधवा बाघ अभयारण्य स्थित मंझरा के जंगलों में रेल पटरी के पास एक हाथी का शव मिला।अभयारण्य के क्षेत्र निदेशक संजय पाठक ने बताया कि ग्रामीणों ने शनिवार रात मृत हाथी देखकर वन अधिकारियों को खबर दी, जिसके बाद वह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे।

 

Live Blog

06:09 (IST)30 Sep 2019
दुधवा अभयारण्य में मृत पाया गया हाथी

जिले में दुधवा बाघ अभयारण्य स्थित मंझरा के जंगलों में रेल पटरी के पास एक हाथी का शव मिला। अभयारण्य के क्षेत्र निदेशक संजय पाठक ने बताया कि ग्रामीणों ने शनिवार रात मृत हाथी देखकर वन अधिकारियों को खबर दी, जिसके बाद वह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे।

05:35 (IST)30 Sep 2019
गुजरात में भारी बारिश के बाद तीन महिलाएं डूबीं, चार मछुआरे लापता

गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश के बाद रविवार को राजकोट जिले में तीन महिलाएं बाढ़ के पानी में डूब गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

04:38 (IST)30 Sep 2019
जानकारी की कमी से बिहार में उपलब्धता के बावजूद बच्चों को नहीं मिल रहा पोषक आहार

बिहार में घरों में उपलब्ध होने के बावजूद जानकारी की कमी से आठ माह से डेढ़ साल तक के शिशुओं को उपुयक्त पोषक आहार नहीं मिल रहा है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। हालांकि पिछले एक वर्ष में स्थिति में सुधार दर्ज किया गया है।

03:17 (IST)30 Sep 2019
बुजुर्गों माता-पिता से दुर्व्यवहार रोकने के मौजूदा कानून की होगी समीक्षा, पीएमओ ने दिए निर्देश

बुजुर्ग माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार और उन्हें छोड़ देने के खिलाफ एक मजबूत कानून लागू होने में थोड़ी देरी हो सकती है क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय से कहा है कि किसी तीसरे पक्ष से पता लगाए कि इस बारे में मौजूदा कानून कितने असरकारक हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

02:55 (IST)30 Sep 2019
अयोग्य विधायकों को ‘‘अपना रास्ता तलाशना होगा’’ : उमेश कट्टी

कांग्रेस- जद (एस) के 17 अयोग्य विधायकों के कर्नाटक उपचुनाव में लड़ने पर फैसला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन होने के बीच राज्य भाजपा में उनको टिकट देने के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है। पार्टी के एक वरिष्ठ विधायक उमेश कट्टी ने रविवार को कहा कि उन्हें अपना रास्ता तलाशना होगा।

02:03 (IST)30 Sep 2019
थर्मो प्लास्टिक का इस्तेमाल करने, कचरा बिखरने के लिए भंडारा आयोजकों पर जुर्माना

प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज करते हुए एसडीएमसी ने रविवार को चिराग दिल्ली में ‘भंडारा’ आयोजित करने वालों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने कहा कि भंडारे में प्लास्टिक की सामग्री का इस्तेमाल करने और वहां कूड़ा फैलाने के लिए जुर्माना लगाया गया।

02:03 (IST)30 Sep 2019
थर्मो प्लास्टिक का इस्तेमाल करने, कचरा बिखरने के लिए भंडारा आयोजकों पर जुर्माना

प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज करते हुए एसडीएमसी ने रविवार को चिराग दिल्ली में ‘भंडारा’ आयोजित करने वालों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने कहा कि भंडारे में प्लास्टिक की सामग्री का इस्तेमाल करने और वहां कूड़ा फैलाने के लिए जुर्माना लगाया गया।

00:46 (IST)30 Sep 2019
दिल्ली के संजय गांधी अस्पताल को मिलेगा 362 बिस्तरों वाला ट्रॉमा सेंटर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में 362 बिस्तरों वाले नए अभिघात केंद्र (ट्रॉमा सेंटर) की आधारशिला रखी।

23:24 (IST)29 Sep 2019
कुमारस्वामी का संत के फोन टैपिंग मामले में संलिप्तता से इनकार

कर्नाटक में प्रभावी वोक्कालिगा समुदाय के एक प्रभावशाली संत निर्मलानंद स्वामीजी का फोन पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के दौरान टैप किये जाने की खबरों के बीच कुमारस्वामी ने इसमें किसी तरह की संलिप्तता से रविवार को इनकार किया।

23:04 (IST)29 Sep 2019
जजपा में शामिल हुए बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव, खट्टर के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव ने रविवार को दुष्यंत चौटाला नीत जननायक जनता पार्टी (जजपा) में शामिल होने के बाद कहा कि वह हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ मैदान में होंगे।

22:51 (IST)29 Sep 2019
पूरी तरह बिखर चुका है विपक्ष : वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु

कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर परिवारवाद, जातिवाद तथा क्षेत्रवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने रविवार को दावा किया कि विपक्ष पूरी तरह बिखर चुका है और जनता एकबार फिर भाजपा को सत्ता सौंपेगी।

18:37 (IST)29 Sep 2019
सेना ने कहा- पाकिस्तान ने दो दिनों में दूसरी बार नियंत्रण रेखा पार कर गांवों को निशाना बनाया

जम्मूः पाकिस्तानी सेना ने दो दिनों में दूसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए रविवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित चौकियों और गांवों को निशाना बना कर गोलाबारी की तथा मोर्टार से गोले दागे। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

18:34 (IST)29 Sep 2019
अमित शाह बोले- अब कश्मीर घाटी में कोई प्रतिबंध नहीं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (29 सितंबर) को कहा कि कश्मीर घाटी में अब कोई प्रतिबंध नहीं है और समूचे विश्व ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने का समर्थन किया है।

17:34 (IST)29 Sep 2019
दिल्लीः बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी

Delhi: बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली स्थित मुख्यालय में जारी है। अमित शाह भी बैठक में मौजूद हैं।

16:46 (IST)29 Sep 2019
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस विक्रमादित्य का दौरा किया
16:13 (IST)29 Sep 2019
अब देश से बाहर नहीं भेजी जाएगी प्याज, मोदी सरकार ने लिया यह फैसला

देश में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। कई शहरों में प्याज 80 से 100 रुपए किलो तक बिक रहा है। ऐसे में मोदी सरकार ने प्याज का निर्यात रोकने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि प्याज की बढ़ती कीमतों में कमी लाने के मकसद से यह कदम उठाया गया।

14:57 (IST)29 Sep 2019
असम के कामाख्या देवी मंदिर में हुई मां दुर्गा की पूजा
14:45 (IST)29 Sep 2019
सरकार प्रस्तावित नयी औद्योगिक नीति पर कार्यसमूह गठित करेगी

सरकार प्रस्तावित नयी औद्योगिक नीति पर कार्यसमूह का गठन करेगी। इस नयी औद्योगिक नीति का मकसद उभरते क्षेत्रों को प्रोत्साहन देना, नियामकीय अड़चनों को कम करना और देश को विनिर्माण हब के रूप में विकसित करना है। इससे पहले उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईआईटी) ने एक नीति तैयार कर उसे केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास मंजूरी के लिए भेजा था। लेकिन अब इस नीति को लेकर कुछ नए सुझाव दिए गए हैं।

14:43 (IST)29 Sep 2019
कार्तिक संयुक्त 22वें स्थान पर रहे

भारतीय गोल्फर कार्तिक शर्मा ने रविवार को यहां एशिया-पैसिफिक एमेच्योर चैम्पियनशिप के अंतिम दौर में चार ओवर 76 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 22वें स्थान पर रहे। कार्तिक ने दूसरे और तीसरे दौर में 68 और 67 का कार्ड खेला था जिससे उनका कुल स्कोर चार अंडर 284 रहा। अन्य भारतीयों में हर्षजीत सिंह सेठी (76) संयुक्त 60वें स्थान पर रहे। वहीं 2018 में उप विजेता रहने वाली रेयान थामस (83) और गिराज खाडका (80) संयुक्त 62वें स्थान पर रहे।

14:05 (IST)29 Sep 2019
कार पलट कर खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, पांच घायल

राजस्थान के अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक साइकिल सवार बच्ची को बचाने के क्रम में एक कार तीन बार पलट कर खाई में जा गिरी, जिससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

13:37 (IST)29 Sep 2019
PM मोदी की ‘मन की बात’ शुरू, सबसे पहले लता मंगेशकर को कहा- हैप्पी बर्थडे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में गायिका को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वह कामना करते हैं कि उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे। उनका आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। उन्होंने बताया कि शुभकामनाएं देने और प्रणाम करने के लिए उन्होंने अमेरिका जाने से पहले ही गायिका को फोन कर दिया था। मोदी ने कहा, ‘‘ मैं आज मन की बात में देश की महान शख्सियत की बात करूंगा। हम सभी हिंदुस्तानी उनका (गायिका) बेहद सम्मान करते हैं। वह उम्र में हम सभी से बहुत बड़ी हैं, हम उन्हें लता दीदी कहते हैं। लता दीदी 28 सितंबर को 90 वर्ष की हो गई।’’

13:17 (IST)29 Sep 2019
ई-सिगरेट के बारे में न पालें गलतफहमी, स्वास्थ्य के लिये काफी खतरनाक है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को युवाओं को ई-सिगरेट के खतरे बताए और कहा कि ई-सिगरेट पर प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है ताकि नशे का यह नया तरीका हमारे युवा देश को तबाह न कर सके। प्रधानमंत्री ने आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में युवाओं को ई-सिगरेट के खतरे बताये और तंबाकू सेवन बंद करने की अपील की।

12:35 (IST)29 Sep 2019
भारी बारिश के कारण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का गुमला और देवघर का कार्यक्रम रद्द

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की झारखंड़ की तीन दिवसीय यात्रा के आज रविवार को दूसरे दिन गुमला और देवघर के सभी कार्यक्रम भारी बारिश के कारण रद्द कर दिए गए हैं। राजभवन के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की साथ ही राष्ट्रपति भवन ने संदेश जारी कर यह जानकारी दी। राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि भारी बारिश के चलते गुमला में अशोक भगत जी के आदिवासी आश्रम और देवघर में राष्ट्रपति के हेलीकाप्टर उतरने में तकनीकी कठिनाई के चलते ही राष्ट्रपति का आज का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

11:37 (IST)29 Sep 2019
मन की बात में ई-सिगरेट का जिक्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ई सिगरेट के बारे में गलत धारणा और भ्रांति फैलायी गई है, देश में ई सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया गया है । ऐसे में ई सिगरेट के बारे में कोई गलतफहमी नहीं पाले।

11:16 (IST)29 Sep 2019
पीएम मोदी ने नवरात्र व त्योहारों की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में चौथी बार मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नवरात्र समेत आने वाले अन्य त्योहारों की बधाई दी। साथ ही, कहा कि त्योहारों के मौसम में खुशियां बांटें। ऐसे एनजीओ से संपर्क करें, जो जरूरतमंदों की मदद करते हैं। वे चीजें जरूरतमंदों को दें, जो घर में अधिक हैं। 

11:14 (IST)29 Sep 2019
राजस्थान में स्कूलों के नाम पते से ''हरिजन'' शब्द हटाने की कवायद शुरू

राजस्थान के सरकारी स्कूलों के नाम और पते से ‘हरिजन’ शब्द हटाया जाएगा। राज्य के शिक्षा विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है और उन स्कूलों की सूची मांगी है जिनके नाम में ‘हरिजन’ शब्द आता है। राज्य के माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों और समग्र शिक्षा अभियान के पदेन जिला परियोजना समन्वयकों को इस बारे में एक पत्र भेजा गया है।

11:11 (IST)29 Sep 2019
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह INS विक्रमादित्य पर किया योग

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार (29 सितंबर) को आईएनएस विक्रमादित्य पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आईएनएस विक्रमादित्य पर योग भी किया।

11:08 (IST)29 Sep 2019
पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को ‘दीदी’ कहकर बुलाया
10:56 (IST)29 Sep 2019
भूकंप के झटकों से दहला इंडोनेशिया, अब तक 30 की मौत

इंडोनेशिया के सुदूरवर्ती मालुकु द्वीप में गत गुरुवार को आए तेज भूकम्प में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर रविवार को 30 पर पहुंच गई। भूकम्प से इमारतें धराशाही हो गईं और घबराए लोग सड़कों पर उतर आए थे। भूस्खलन की घटनाएं भी हुई, जिनकी चपेट में आने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इन घटनाओं में तीन बच्चों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। भूकम्प प्रभावित एम्बोन शहर में मलबा गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। एजेंसी ने बताया कि क्षेत्रीय गवर्नर ने नौ अक्टूबर तक आपात स्थिति की घोषणा की है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता एगस विबोवो ने कहा, ‘‘ रविवार सुबह तक 30 लोगों की मौत हो गई थी और अन्य 156 घायल हैं।’’

10:42 (IST)29 Sep 2019
हमारा देश दांव पर है: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर सत्ता के कथित दुरुपयोग मामले में महाभियोग की जांच के बीच राष्ट्रपति ने अपने समर्थकों से कहा, ‘‘ हमारा देश दांव पर है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।’’ ट्रम्प ने शनिवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर डेमोक्रेटिक सांसदों पर जांच का आक्रामक तरीका अपनाने का आरोप लगाया।

10:23 (IST)29 Sep 2019
गुजरात-मुंबई और कोलकाता में नवरात्र की धूम

नवरात्र को लेकर गुजरात में सबसे ज्यादा धूम मची हुई है। यहां लोग गरबा खेलकर यह उत्सव मनाते हैं। वहीं, मुंबई और कोलकाता में भी मां दुर्गा के इस पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके अलावा भगवान राम की नगरी अयोध्या में भी नवरात्रि मनाने की खासी तैयारी की गई हैं।

10:22 (IST)29 Sep 2019
पहला नवरात्र आज, यहां पढ़ें पूजन की विधि व कलश स्थापना के मंत्र

देश भर में आज (29 सितंबर) नवरात्र का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जा रही है। जगह-जगह मां दुर्गा के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। साथ ही, अखंड ज्योति जलाकर मां दुर्गा की आराधना भी की जा रही है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी हैं।

10:13 (IST)29 Sep 2019
वैष्णो देवी में उमड़े श्रद्धालु

नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की आराधना करने के लिए वैष्णो देवी में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान कटरा भवन में पैर रखने तक की जगह नहीं है।

09:18 (IST)29 Sep 2019
इन मुहूर्त में स्थापित करें कलश

नवरात्रि 29 सितंबर से शुरू हो रहा है। अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शुरू होने वाले नौ दिन की पूजा में पहले दिन कलश स्थापना का महत्व होता है। घट स्थापना को सही मुहूर्त में ही किया जाना चाहिए। आइए जानते हैं क्या है सही समय:

लाभ-चौघड़िया- सुबह 09.18 से 10.48 तक।

अमृत- चौघड़िया- सुबह 10.48 से12.17 तक।

शुभ-चौघड़िया- 01.47 से 03.16 तक, शाम 06.16 से 07.46 तक।

अमृत चौघड़िया- रात्रि 07.46 से 09.16 तक।

अभिजीत-मुहूर्त- सुबह 11.53 से दोपहर 12.41 तक।

09:04 (IST)29 Sep 2019
गुरुग्राम में खूंखार गैंगस्टर का रिश्तेदार गिरफ्तार

खूंखार गैंगस्टर कौशल के एक रिश्तेदार को चार मामलों के सिलसिले में एक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने बताया कि संजीत कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से पांच हथियार जब्त किए गए।

08:51 (IST)29 Sep 2019
अखंड ज्योति जलाने का यह है नियम

नवरात्रि की पूजा और व्रत कल यानी 29 सितंबर से शुरू हो रही है। इस दौरान जहां नौ दिनों उपवास का विधान है वहीं पूरे नव दुर्गा अखण्ड ज्योति रखने को अनिवार्य बताया गया है। इसका उद्देश्य मां दुर्गा की कठिन साधना और नौ दिनों तक घर में प्रकाशमय रखना है। अखण्ड ज्योति को मां शक्ति का प्रतीक मानते हुए उसे बुझने नहीं दिया जाता। आइए जानते हैं कि अखण्ड ज्योति के लिए क्या नियमों का पालन करना चाहिए:- दीपक बड़े आकार का हो और शुद्धता का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए।- अखंड ज्‍योति की बाती रक्षा सूत्र से बनाएं। - मान्‍यता है कि घी का दीपक देवी मां के दाईं ओर रखना चाहिए। - दीपक तेल का है तो देवी मां के बाईं ओर रखें। - ध्‍यान रहे अखंड ज्‍योति व्रत समाप्‍ति तक बुझनी नहीं चाहिए।- दीपक जलाने से पहले गणपति, मां दुर्गा और शिव की आराधना करें। - मनोकामना पूर्ति के लिए अखंड ज्‍योति जला रहे हैं तो उस कामना को मन में दोहराएं।

08:45 (IST)29 Sep 2019
पिछले पांच सालों में विश्व मंच पर भारत के प्रति सम्मान काफी बढ़ा है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पिछले पांच सालों में विश्व मंच पर भारत के प्रति सम्मान और उत्सुकता काफी बढ़ी है। मोदी ने यह बात अमेरिका की करीब एक सप्ताह की यात्रा के बाद स्वदेश लौटने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किये जाने के बीच कही।

08:35 (IST)29 Sep 2019
दिल्ली मेट्रो अपने परिसर में एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने पर कर रहा है विचार

दिल्ली मेट्रो अपने परिसर में एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है और जल्द ही इस बारे में दिशा-निर्देश जारी किए जाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

08:34 (IST)29 Sep 2019
पूर्वी चीन में सड़क दुर्घटना में कम से कम 36 लोगों की मौत, 36 घायल

पूर्वी चीन में एक बस के ट्रक से टकराने से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार बस में 69 लोग सवार थे। हादसा शनिवार सुबह जिआंगसू प्रांत में एक्सप्रेसवे पर हुआ। उसने कहा कि प्राथमिक जांच के अनुसार बस का एक टायर पंचर होने के कारण यह हादसा हुआ।

08:33 (IST)29 Sep 2019
नवरात्र के पहले दिन शैलपुत्री की क्यों होती है पूजा?

नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। पहले दिन शैलपुत्री देवी की पूजा ​का विधान है। इसके पीछे की वजह ये है कि शैलपुत्री हिमालय की पुत्री के रूप में जन्म ली थीं। पौराणिक कथा ये है कि दक्षप्रजापति ने यज्ञ किया। उसमें सभी देवताओं को बुलाया गया लेकिन भगवान शंकर को नहीं बुलाया गया। देवी सती यज्ञ में जाना चाहती थीं। जबकि भगवान शिव ने बिना निमंत्रण यज्ञ में जाने से मना किया। इसके बावजूद सती के दुराग्रह पर उन्होंने जाने दिया। वहां गईं तो सती का अपमान हुआ। इससे दुखी सती ने स्वयं को यज्ञाग्नि में भस्म कर लिया। तब भगवान शिव ने क्रोधित होकर यज्ञ को तहस नहस कर दिया। वही सती अगले जन्म में शैलराज हिमालय की पुत्री के रूप में जन्मीं और शैलपुत्री कहलाईं।