लोकसभा चुनाव 2019 में करारी हार के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत राज्य की सभी जिला समितियां बर्खास्त कर दी गई हैं। वहीं, पूर्वी यूपी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अजय कुमार लल्लू को संगठनात्मक प्रभारी नियुक्त किया है।

सपा और अखिलेश यादव पर निशाना साधने के एक दिन बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘लोकसभा आम चुनाव के बाद सपा का व्यवहार बीएसपी को यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या ऐसा करके बीजेपी को आगे हरा पाना संभव होगा? जो संभव नहीं है। अतः पार्टी व मूवमेन्ट के हित में अब बीएसपी आगे होने वाले सभी छोटे-बड़े चुनाव अकेले अपने बूते पर ही लड़ेगी।’’

Live Blog

16:54 (IST)24 Jun 2019
मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर बोला हमला कहा: खिलेश यादव ने बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्र को बुलाया, लेकिन मुझसे बात नहीं की

सपा-बसपा गठबंधन टूटने के बाद पहली बार बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला बोला। रविवार (23 जून) को हुई पार्टी बैठक में मायावती ने कहा कि मैंने मतगणना के दिन (23 जून) अखिलेश यादव को कॉल किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया तो अखिलेश यादव ने बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्र को बुलाया, लेकिन मुझसे बात नहीं की।

16:33 (IST)24 Jun 2019
राजभवन के बाहर की मौतों को लेकर प्रदर्शन कर रहे एसयूसीआई के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

कोलकाता में चमकी बुखार (एईएस) के कारण बिहार के मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौतों को लेकर राजभवन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे एसयूसीआई के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

15:47 (IST)24 Jun 2019
सुब्रह्मण्यम जयशंकर औपचारिक रूप से आज हुए भाजपा में शामिल

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर आज संसद भवन में कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए

15:21 (IST)24 Jun 2019
लोकसभा में मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी बोले: पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाले लोगों को क्या इस देश में रहने का अधिकार है?

लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी बोले: "भारत के तुकडे टुकडे कर देंगे" और 'पाकिस्तान जिंदाबाद, अफजल गुरु जिंदाबाद' कहने वाले लोगों को क्या इस देश में रहने का अधिकार है?

14:51 (IST)24 Jun 2019
महाराष्ट्र: विजय वडेट्टीवार को विपक्ष के नए नेता के रूप में नियुक्त किया गया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार को आज हाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नए नेता (LoP) के रूप में नियुक्त किया गया।

14:34 (IST)24 Jun 2019
भाटपारा पुलिस स्टेशन क्षेत्र से बरामद 50 बम हुए

उत्तर 24 परगना जिले में भाटपारा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में लगभग 50 बम बरामद हुए, बैरकपुर के डीसी अजय ठाकुर ने बताया कि भाटपारा पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत काकीनाड़ा क्षेत्र से लगभग 50 बम बरामद किए गए हैं। क्षेत्र में स्थिति अब सामान्य है।"

14:08 (IST)24 Jun 2019
बुलंदशहर में डीएम ने मारा छापा, लगाई अफसरों की क्लास

बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह ने सोमवार को बीएसए और सब-रजिस्ट्रार दफ्तर पर मारा छापा। इस दौरान गंदगी और अनियमितता मिलने पर डीएम अभय सिंह भड़क गए। वहीं, अलमारी में पॉलीथिन मिलने के बाद कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

13:43 (IST)24 Jun 2019
रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में आधार और अन्य कानून संशोधन विधेयक किया पेश

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज लोकसभा में आधार और अन्य कानून संशोधन विधेयक, 2019 पेश किया है।

13:26 (IST)24 Jun 2019
नीमच जेल की घटना का मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

मध्य प्रदेश: नीमच जेल ब्रेक की घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बता दें कि कुछ दिन पहले नीमच जेल से चार कैदी कल जेल से भाग गए थे।

12:49 (IST)24 Jun 2019
ओवैसी ने झारखंड में हुई मॉब लिंचिंग पर मोदी सरकार को घेरा

एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने झारखंड में हुई मॉब लिंचिंग पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने मुसलमानों के खिलाफ नफरत की भावना बढ़ाई है। उन्होंने लोगों की मानसिकता ऐसी कर दी है, जिसके चलते मुसलमानों को आतंकवादी, देशद्रोही और गोहत्या करने वालों के रूप में देखा जाता है।

12:31 (IST)24 Jun 2019
भीषण जल संकट को लेकर चेपक में विरोध प्रदर्शन, एमके स्टालिन भी हुए शामिल

चेन्नई में भीषण जल संकट को लेकर DMK कार्यकर्ता चेपक में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन भी शामिल हुए।

11:30 (IST)24 Jun 2019
सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल का दिया नोटिस 

देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराध को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल का नोटिस दिया।

10:34 (IST)24 Jun 2019
नेत्रहीन लड़की की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में 7 साल की नेत्रहीन लड़की की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

10:14 (IST)24 Jun 2019
कैलाश चौधरी ने किया अस्पताल का दौरा, बोले- पीड़ितों को दिया गया मुआवजा

केंद्रीय मंत्री और बाड़मेर के सांसद कैलाश चौधरी ने सोमवार को उस अस्पताल का दौरा किया, जहां पंडाल गिरने से घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि हादसा दर्दनाक है। मैं इस घटना के बाद प्रशासन के साथ संपर्क में हूं। मैंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम अशोक गहलोत से भी बात की है। बहरहाल सीएम द्वारा घोषित मुआवजा पीड़ितों तक पहुंच गया है।

10:03 (IST)24 Jun 2019
RBI के डिप्टी गवर्नर ने अपने पद से दिया अपना इस्तीफा

Delhi: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर वायरल आचार्य ने अपने कार्यकाल खत्म होने के छह महीने पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें उन्होंने 2017 में RBI ज्वाइन की थी।

09:18 (IST)24 Jun 2019
बांग्लादेश में ट्रेन हादसे में चार की मौत, 65 घायल

उत्तरपूर्वी बांग्लादेश में एक सवारी गाड़ी के पांच डिब्बों के पटरी से उतरने से कम से कम चार लोगों की मौत की खबर है। एक अधिकारी ने कहा कि हादसे में करीब 65 अन्य लोग जख्मी हुए हैं। स्थानीय मुख्य सरकारी प्रशासक तुफैल अहमद ने कहा कि उपबन एक्सप्रेस राजधानी ढाका जा रही थी तभी रविवार को मौलवीबाजार जिले के कुलारा में आधीरात के करीब यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि जब ट्रेन पुल को पार कर रही थी तभी पुल टूट गया। पुल के टूटने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

09:18 (IST)24 Jun 2019
कम्बोडिया में निर्माणाधीन इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हुई

कम्बोडिया में निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। मलबे में फंसे अन्य मजदूरों की तलाश अब भी जारी है। इमारत का निर्माण चीन की कंपनी करा रही थी। घटना दक्षिण पश्चिमी कम्बोडिया के तटवर्ती शिहॉनकविल कस्बे के कसीनो-रिसॉर्ट में शनिवार को हुई थी। यहां सात मंजिला इमारत के निर्माण का काम चल रहा था और इस दौरान मजदूर हर रात यहां दूसरी मंजिल पर सोते थे।

09:17 (IST)24 Jun 2019
बोको हराम के हमले में चाड के 11 सैनिकों की मौत: अधिकारी

लेक चाड में हुए एक हमले में चाड के करीब 11 सैनिक मारे गए। बोको हराम के जिहादियों को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने ‘एएफपी’ से कहा, ‘‘ तीन अधिकारियों सहित चाड सेना के 11 सैनिक मारे गए और अन्य छह सैनिक घायल हुए हैं। ’’ उन्होंने बताया कि चाड के बलों ने ‘‘ बोको हराम के 26 सदस्यों को मौत के घाट उतारा दिया। ’’ उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में बोको हराम के उग्रवादी एक दशक से विद्रोह कर रहे हैं, लेकिन यह संघर्ष अब लेक चाड तक पहुंच गया है। 2018 से बोको हराम ने चाड में कम से कम नौ हमले किए हैं।

08:13 (IST)24 Jun 2019
असम में उल्फा (आई) का उग्रवादी गिरफ्तार

असम के चराईदेव जिले से रविवार को उल्फा (आई) के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। असम पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उग्रवादी की पहचान सुरजीत लिम्बू उर्फ ऋतुपर्णा असोम के रूप में हुई है। उल्फा (आई) के उग्रवादी को जिले के सापेखाटी थाने के तहत नंबर एक दुनिया पाथर इलाके से गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि लिम्बू प्रतिबंधित संगठन में शामिल होने के लिए पिछले वर्ष छह सितम्बर को सापेखाटी स्थित अपने घर से चला गया था।

08:12 (IST)24 Jun 2019
पश्चिम बंगाल में दो नाबालिग बच्चियों से बलात्कार करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में एक युवक को दो नाबालिग बच्चियों के कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना दीवानदीघी थाने के नेरागोहलिया गांव में शनिवार की रात हुई। उन्होंने बताया कि एक पीड़िता के पिता ने इसकी शिकायत की। जब दोनों बच्चियां सो रही थीं, तब यह घटना हुई।

08:11 (IST)24 Jun 2019
नेपाल में बनेगी महर्षि वेदव्यास की 108 फुट ऊंची प्रतिमा

पश्चिमी नेपाल के तान्हु जिले के व्यास नगर निगम में महर्षि वेद व्यास की 108 फुट ऊंची प्रतिमा बनाने की योजना तैयार की गई है। महर्षि वेद व्यास को हिंदू धर्मग्रंथ वेद को चार श्रेणियों में वर्गीकृत करने का श्रेय दिया जाता है। माना जाता है कि उनका जन्म तान्हु जिले में हुआ था। कहा जाता है कि इसी क्षेत्र के व्यास गुफा में उन्होंने महाभारत की रचना की थी।
प्रस्तावित प्रतिमा का निर्माण जिले के शिव पंच्यान मंदिर में किया जाएगा। इसका उद्देश्य भारत और नेपाल से धार्मिक पर्यटकों को आकर्षित करना है।

08:10 (IST)24 Jun 2019
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को एक यात्री वाहन के 600 फुट गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (राजौरी) युगल मन्हास ने बताया कि यह दुर्घटना सीमावर्ती जिले के बुधाल के पास केवाल गांव में शाम करीब 4.15 बजे हुई। एसएसपी ने बताया कि टेम्पो राजौरी से रियासी के चासना गांव की तरफ जा रहा था तभी फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान चलाया गया।

08:09 (IST)24 Jun 2019
इंडोनेशिया के पापुआ में 6.1 की तीव्रता का भूकम्प

पूर्वी इंडोनेशिया स्थित पापुआ में 6.1 की तीव्रता के भूकम्प के झटके महसूस किए गए हालांकि सूनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। ‘अमेरिकन जियोलॉजिकल सर्वे’ के अनुसार भूकम्प पापुआ प्रांत के अबेपुरा शहर से लगभग 240 किलोमीटर पश्चिम में स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर आया। किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।