करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार (14 जुलाई) को मीटिंग हुई। जिसमें भारत ने अपनी मांगें के सामने पाकिस्तान के सामने रखीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की रावी नदी पर पुल बनाने, 5000 लोगों के रोजाना दर्शन कराने समेत कई मांगों पर पाक राजी हो गया है। यह मीटिंग वाघा बॉर्डर पर हुई। भारत ने कॉरिडोर का काम जल्द पूरा करने को कहा है। बता दें कि तब गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्विटर पर अपने इस्तीफे का पत्र पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को संबोधित करते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। सिद्धू के मुताबिक, उन्होंने 10 जून को ही यह पत्र तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंप दिया था।

सिख तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर कॉरिडोर के मसले पर रविवार को भारत-पाक की मीटिंग से पहले इस्लामाबाद में खालिस्तान समर्थक नेता गोपाल सिंह चावला को वार्ताकारों की टीम से पाक सरकार ने निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि जीरो प्वाइंट कनेक्टिविटी और करतारपुर कॉरिडोर के माध्यम से तीर्थयात्रियों की संख्या पर चर्चा की जाएगी। भारत सुरक्षा पहलुओं पर अपनी चिंता जता सकता है।

देशभर में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। बिहार के 6 जिले जलमग्न हो चुके हैं तो असम में बाढ़ से करीब 8 लाख लोग प्रभावित हैं। जबकि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। इस दौरान बताया जा रहा है कि इन हालातों पर गृहमंत्री अमित शाह की नजर है। उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा कि। बारिश से इस मई सबसे बुरे हाल पूर्वोत्तर के हैं जहां ज्यादातर जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। मौसम विभाग के अनुसार और अगले 48 घंटों में असम और बिहार मुंबई में भारी बारिश होगी।

 

Live Blog

18:50 (IST)14 Jul 2019
मदद के बहाने एटीएम कार्ड को ‘स्वैप’ निकालता था पैसे, गिरफ्तार

दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में लोगों की मदद के बहाने उनके एटीएम कार्ड ‘स्वैप’ कर उनके बैंक खातों से कथित तौर पर रुपये निकालने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि हरियाणा के पलवल निवासी एशा खान को पिछले सप्ताह ओखला औद्योगिक क्षेत्र से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह किसी अन्य व्यक्ति को अपना शिकार बनाने जा रहा था।

18:32 (IST)14 Jul 2019
ओमप्रकाश धनखड़ का दावा- आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 75 से अधिक सीटें जीतेगी

हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने रविवार ( 14 जुलाई) को कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश में हर वर्ग एवं क्षेत्र का समान विकास करवाकर नई बुलंदियों तक पंहुचाने का काम किया है। जिसके दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 75 से अधिक सीटें जीतकर एक बार फिर से सत्तासीन होगी। 

17:56 (IST)14 Jul 2019
स्पेक्ट्रम बिक्री: नीलामीकर्ता के चयन के लिये निविदा दस्तावेज मसौदे को समिति की मंजूरी

एक अंतर मंत्रालयी समिति ने आने वाले महीनों में की जाने वाली स्पेक्ट्रम बिक्री के वास्ते नीलामीकर्ता के चयन हेतु निविदा दस्तावेज (आरएफपी) के मसौदे को मंजूरी दे दी है। यह नीलामीकर्ता 5 जी रेडियोतंरगों समेत अन्य स्पेक्ट्रम बिक्री की प्रक्रिया का संचालन करेगा। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

17:19 (IST)14 Jul 2019
शिवराज सिंह चौहान ने जनसंघ कार्यकर्ताओं के धोए पैर

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा सदस्यता कार्यक्रम के दौरान जनसंघ कार्यकर्ताओं के पैर धोते हुए दिखे। 

17:16 (IST)14 Jul 2019
पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर हरियाणा में कर्मचारी संगठनों का धरना-प्रदर्शन शुरू

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के करीब आते ही कर्मचारी संगठन सरकार के खिलाफ लामबंद होने शुरू हो गए हैं। पुरानी पेंशन बहाली को मुद्दा बनाकर कर्मचारी संगठनों ने राज्य के कई जिलों में धरने-प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। विपक्षी राजनीतिक दल भी कर्मचारियों के समर्थन में नजर आ रहे हैं।

16:44 (IST)14 Jul 2019
तेंदुए का सफल रेस्क्यू

शिरूर रेंज रेस्क्यू टीम और वाइल्डलाइफ एसओएस द्वारा पुणे के शिरूर तालुका के एक गांव से कुंए से आज तेंदुए को बचा लिया। बाद में तेंदुए को इलाज के लिए जुन्नार के मानिकदोह तेंदुआ बचाव केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया। 

16:18 (IST)14 Jul 2019
सांसद, मनोज झा ने राज्यसभा में शून्यकाल का नोटिस

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद, मनोज झा ने 15 जुलाई को 'बिहार बाढ़' पर राज्यसभा में शून्यकाल का नोटिस दिया।



15:15 (IST)14 Jul 2019
बाला की अनाज मंडी में भीषण आग

हरियाणा: अंबाला की अनाज मंडी में आग लग गई। नगर निगम, अम्बाला के संयुक्त आयुक्त, सतिंदर सिवाच ने कहा कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। अभी लगभग 16 फायर टेंडर मौजूद हैं। शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण हो सकता है। इसकी जांच की जाएगी।



14:05 (IST)14 Jul 2019
करतारपुर कॉरिडोर पर भारत-पाक में बनी सहमति, 5 हजार श्रद्धालु हर रोज कर सकेंगे दर्शन?

करतारपुर कॉरिडोर पर भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान से अनुरोध किया कि हमारी ओर से अपेक्षित उच्च मांग को देखते हुए, 5,000 तीर्थयात्रियों को हर रोज गलियारे का उपयोग कर गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाने की अनुमति दी जाए।

12:50 (IST)14 Jul 2019
नवजोत सिंह सिद्धू का मंत्री पद से इस्तीफा, महीने भर बाद बाद किया खुलासा

नवजोत सिंह सिद्धू ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्विटर पर अपने इस्तीफे का पत्र पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को संबोधित करते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। सिद्धू के मुताबिक, उन्होंने 10 जून को ही यह पत्र तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंप दिया था। 

12:07 (IST)14 Jul 2019
त्रिपुरा में भाजपा ने ग्राम पंचायत के चुनाव में 85 सीटे निर्विरोध जीतीं अगरतला

भाजपा द्वारा विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को धमकी देने के आरोपों के बीच भगवा पार्टी ने त्रिपुरा के पंचायत चुनाव में 85 फीसद सीटें निर्विरोध जीत ली हैं। राज्य में पंचायत चुनाव के लिए 27 जुलाई को मतदान है।

11:56 (IST)14 Jul 2019
ओडिशाः बिजली गिरने से होने वाली मौतों में 31 प्रतिशत कमी

ओडिशा में अर्ली वार्निंग कम्युनिकेशन सिस्टम (ईडब्ल्यूसीएस) के प्रभावी उपयोग से 2018-19 में बिजली गिरने से होने वाली मौतों में 31 प्रतिशत की कमी आई है।
विशेष राहत आयुक्त बी. पी. सेठी ने बताया कि ओडिशा में 2017-18 में बिजली गिरने से 465 लोगों की मौत हुई थी जबकि 2018-19 में यह संख्या 31 प्रतिशत कम हो कर 320 हो गयी है।

11:22 (IST)14 Jul 2019
नोएडाः शक्षण संस्थानों के आसपास मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अभियान, 20 लोग गिरफ्तार

स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ शनिवार देर रात नोएडा शहर पुलिस ने अभियान चलाकर 20 लोगों को गिरफ्तार किया।
 गिरफ्तार किए गए लोगों के कब्जे से 7.5 किलोग्राम गांजा, 6 किलोग्राम डोडा और 1.31 किलोग्राम चरस बरामद हुआ है। 

11:11 (IST)14 Jul 2019
अलीगढ़ः मदरसा परिसर में बनाए जाएंगे मंदिर और मस्जिद

अलीगढ़ के एक मदरसे के प्रशासन ने हिंदुस्तान की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने के लिए अपने परिसर में अगल-बगल मंदिर और मस्जिद स्थापित करने का फैसला किया है।
अल नूर चैरिटेबल सोसायटी द्वारा संचालित इस मदरसे में पढ़ने वाले मुस्लिम और हिंदू छात्रों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है।

10:37 (IST)14 Jul 2019
दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर ट्रेन सेवाएं बाधित

तकनीकी समस्या के कारण रविवार सुबह को दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। आर के पुरम और कालकाजी के बीच सिंगल लाइन ट्रेन ही चल रही हैं। 

10:06 (IST)14 Jul 2019
वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

आंध्र प्रदेश: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में परिवार के साथ पूजा-अर्चना करने पहुंचे।



10:03 (IST)14 Jul 2019
करतारपुर कॉरिडोर मामला

भारतीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के वाघा बॉर्डर पर पहुंच गया है। इस दौरान पाकिस्तानी समकक्षों के साथ करतारपुर कॉरिडोर मामले पर द्विपक्षीय बैठक होगी।

09:40 (IST)14 Jul 2019
भारतीय प्रतिनिधिमंडल अटारी सीमा पहुंचा

अमृतसर: वाघा (पाकिस्तान) में करतारपुर कॉरिडोर पर अपने पाकिस्तानी समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक करने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल अटारी सीमा पर पहुंचा।



09:32 (IST)14 Jul 2019
सूरतः ट्रेन से कट कर मरे तीन लोग

गुजरात में सूरत रेलवे स्टेशन के पास शनिवार ( 13 जुलाई) की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।
रेलवे पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये लोग सूरत और उधना स्टेशनों के बीच ट्रेन से उतरकर पटरियां पार कर रहे थे।

09:05 (IST)14 Jul 2019
अरंविद केजरीवाल ने मेट्रो के लिए केन्द्र का सहयोग मांगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंविद केजरीवाल ने मेट्रो के चौथे चरण का काम पूरा होने के लिए केन्द्र का सहयोग मांगा है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि केन्द्र सरकार परियोजना के उन तीन गलियारों के शीघ्र मंजूरी देगी जिनकी मंजूरी उसने पहले नहीं दी थी।