Ram Mandir Kalyan Singh BJP, DUSU Election Results 2019, News LIVE Updates, Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal Odd-Even: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने एक बार फिर से दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने की बात कही है। सीएम ने कहा कि राजधानी में ऑड-ईवन योजना 4 से 15 नवंबर, 2019 तक लागू की जाएगी।
देश के कई हिस्सों में बुधवार को गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां विसर्जन के दौरान नाव पलटने से झील में डूबकर 11 लोगों की मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने 9 लोगों के शव को बरामद कर लिया है। इस घटना के बाद से इलाके में गम का माहौल छा गया। बताया जा रहा है कि नाव में कुल 18 लोग सवार थे जिनमें से 7 को बचाया जा चुका है।
मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में कांग्रेस नेताओं के बीच आपसी टकराव की खबरों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रभारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक की जिसमें यह निर्णय हुआ कि चुनावी घोषणापत्र के वादों को त्वरित एवं सुचारू रूप से पूरा करने और इनकी निगरानी के लिए इन राज्यों में समन्वय समिति अथवा दूसरी प्रभावी व्यवस्था बनाई जाएगी।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रयागराज की तरह चित्रकूट का भी कायाकल्प किया जायेगा।
चुनाव आयोग ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को शुक्रवार को झारखंड में ‘ट्रैक्टर चलाता किसान’ चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया। जदयू के झारखंड के महासचिव एवं प्रवक्ता श्रवण कुमार ने शुक्रवार को यहां बताया कि चुनाव आयोग ने आज उनकी पार्टी को झारखं डमें यह चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज की तरह चित्रकूट का भी कायाकल्प किया जायेगा।
प्रदेश की कैराना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन के खिलाफ कथित रूप से जिले के अधिकारियों से बदसलूकी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला तब का है जब अधिकारी उस कार के कागजात की जांच कर रहे थे जिसमें विधायक यात्रा कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार को कहा कि यह पाकिस्तान के हित में है कि वह अपने कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत को सौंप दे क्योंकि कई खबरों में यह सामने आया है कि वहां के लोग पाक से नाखुश हैं और वे भारत का हिस्सा बनना चाहते हैं।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आज एक महिला अजमेर की दो स्कूली छात्राओं को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की अवस्था में बस में बैठा कर मथुरा ले आई। लेकिन, बस अड्डे पर भीड़भाड़ एवं पुलिस को देख उन्हें बेहोशी की हालत में ही बस में छोड़कर भाग गई। एक महिला रेलकर्मी की मदद से दोनों छात्राओं ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
हल्के लड़ाकू विमान तेजस के नौसेना संस्करण के विकास की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम के तहत इस विमान ने शुक्रवार को विमान वाहक पोत पर उतरने की अपनी काबिलियत प्रर्दिशत की।
रामकथा वाचक मोरारी बापू पर टिप्पणियों का विरोध करते हुए गुजरात के नौ लोक कलाकारों और एक जानेमाने स्तंभकार ने स्वामीनारायण संप्रदाय के एक समूह से मिले पुरस्कारों को लौटा दिया है।
उत्तर प्रदेश की सरकार 2021 तक राज्य के सभी नागरिकों को व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिये सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर 500 से अधिक डायग्नोस्टिक केंद्र स्थापित करेगी।
थाना बीटा-दो क्षेत्र के नोएडा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार शाम तेज गति से जा रही एक कार के पलट जाने से एक छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में कांग्रेस नेताओं के बीच आपसी टकराव की खबरों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रभारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक की जिसमें यह निर्णय हुआ कि चुनावी घोषणापत्र के वादों को त्वरित एवं सुचारू रूप से पूरा करने और इनकी निगरानी के लिए इन राज्यों में समन्वय समिति अथवा दूसरी प्रभावी व्यवस्था बनाई जाएगी।
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता कल्याण सिंह ने राम मंदिर पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट तथ्यों के आधार पर अपना निर्णय देगा। मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। मुझे विश्वास है कि गेंद अंत में केंद्र सरकार के पाले में होगी।
कोलकाता: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को Saradha Scam में पूछताछ के लिए कल पेश होने का नोटिस दिया है।
दिल्ली: यमुना में डूबने से 4 लोगों की मौत। पूछताछ में पता चला कि मृतक गणेश पूजा के बाद यमुना में स्नान करने आए थे।
शवकुमार के खिलाफ जांच के अनुसार, जिस धन की हेराफेरी की गई वह 200 करोड़ रुपये से अधिक है और करीब 800 करोड़ रुपये मूल्य की बेनामी संपत्ति है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में चार पदों में से तीन (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव) जीते, भारतीय छात्र संघ (NSUI) ने एक (सचिव) जीता।
हावड़ा: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के युवा विंग और छात्रसंघ ने राज्य में बेरोजगारी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी।
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को कारोबारी उद्देश्य के लिए विदेश यात्रा की इजाजत दी।
हावड़ा: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के युवा विंग और छात्रसंघ ने राज्य में बेरोजगारी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी।
मध्य प्रदेश: इंदौर के गौतमपुरा में स्थानीय लोगों ने दो लोगों को बचाने के लिए मानव श्रृंखला बनाई। दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी है। दोनों बहाव में बाह के जा रहे थे।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के युवा विंग और छात्रसंघ ने राज्य में बेरोजगारी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
ऑड-ईवन स्कीम पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत है। हमारे द्वारा बनाई गई रिंग रोड ने शहर में प्रदूषण को काफी कम कर दिया है और हमारी योजनाएं अगले दो वर्षों में दिल्ली को प्रदूषण मुक्त कर देंगी।
शुक्रवार की नमाज के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रीनगर के कुछ हिस्सों में नई पाबंदियां लगाई गई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आज भी स्कूल बंद रहे और सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद रहे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऑड-ईवन योजना 4 से 15 नवंबर, 2019 तक लागू की जाएगी।
मध्य प्रदेश: एसडीईआरएफ के जवानों ने भोपाल के खटलापुरा घाट पर बचाव अभियान चलाया, जहां आज सुबह नाव दुब गई थी। अब तक 11 शव बरामद किए गए हैं।
महाराष्ट्र: पुणे में लक्ष्मी रोड पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान लोग एम्बुलेंस को रास्ता देते हुए।
DMK के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने AIADMK के चेन्नई में बैनर गिरने के बाद कथित तौर पर 22 वर्षीय युवती की मौत पर कहा कि सरकार और अक्षम पुलिस अधिकारियों की लापरवाही के कारण सुबाश्री की मौत हो गई है।
यूपी में आलोक यादव को मुजफ्फरनगर में मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। विशेष सचिव आयुष विभाग के पद पर राज कमल यादव की नियुक्ति हुई है। जबकि आकाशदीप को विशेष सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग बनाया गया है। थमिम अंसरिया को फतेहपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया हैं। जसजीत कौर को अपर प्रबंध निदेशक, राष्टीय स्वास्थ मिशन नियुक्त किया गया है। देवेन्द्र कुमार कुशवाहा को विशेष सचिव स्टाम्प वा रजिस्ट्रेशन विभाग जबकि अवनीश शर्मा को संयुक्त प्रबंध निदेशक.यूपी जल निगम का पद सौपा गया है। अस्मिता लाल को गाजियाबाद का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया।
आज सुबह भोपाल में नाव के पलटने से 11 लोगों की मौत पर एमपी के मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला कलेक्टर द्वारा मृतकों के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की गई है। जांच की जाएगी।
आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम ग्रामीण के बोदापट्टु गांव में एक घर पर छापे में 606 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
महाराष्ट्र: मुंबई में लालबाग चा राजा की गणपति की मूर्ति के विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया। आज सुबह पहले के दृश्य।
मध्य प्रदेश: भोपाल में विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा। खटलापुरा घाट पर 11 शव बरामद हुए। सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
तेलंगाना: भगवान गणेश के प्रसिद्ध बालापुर लड्डू की वार्षिक नीलामी ने कल 17.6 लाख रुपये की रिकॉर्ड उच्च कीमत प्राप्त की। गणेश चतुर्थी पर आयोजित इस नीलामी में कोलन राम रेड्डी ने जीत हासिल की, जिन्होंने 17.6 लाख रुपये में लड्डू खरीदा।