प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने आधिकारिक आवास पर कदम्ब का पौधा लगाया। मोदी ने इस अवसर पर सभी परिवारों से अपील की कि वे आने वाले मानसून में पौधा अवश्य लगाएं।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान में प्रधानमंत्री ने कहा है कि प्रत्येक परिवारों को उनके द्वारा लगाए गए पौधे पर वैसे ही गर्व महसूस करना चाहिए, जैसा वे अपनी संपत्तियों पर करते हैं।

उन्होंने कहा, धरती पर प्रलयकारी स्थिति से बचने का एकमात्र तरीका प्रकृति के साथ सौहार्द्र रखना है।

वहीं पर्यावरण मंत्रालय आज शहरी वन योजना की शुरुआत करेगा, जिसके तहत राज्यों से वैसे जंगलों के विकास के लिए योजनाएं बनाने को कहा जाएगा, जिनकी अनदेखी हो रही है। लोगों से अपने परिवार के सदस्यों की याद में पौधा लगाने को प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: आखिर कैसे Google search के Top 10 Criminals में मोदी का आया नाम?

सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, इरफ़ान पठान जैसे सेलिब्रिटी भी आज पौधा लगा रहे हैं। सरकार के मंत्री भी पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रमों में शरीक़ हो रहे हैं।