Mundaka Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। बात मुंडका सीट की करें, तो जाट बाहुल्य इस सीट पर BJP के गजेंद्र दराल ने आप उम्मीदवार जसबीर कराला को 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से मात दी है। गजेंद्र को 89,839 और जसबीर को 79, 289 वोट मिले। कांग्रेस के टिकट पर धर्मपाल लाकड़ा मैदान में थे। उन्हें 10,290 वोटों से संतोष करना पड़ा।
यहां देखें मुंडका विधानसभा सीट पर हर-पल की अपडेट
समय | AAP से जसबीर कराला | BJP से गजेंद्र दराल | CONG से धर्मपाल लाकड़ा |
सुबह 9:30 बजे | 3,251 कुल वोट | 5,199 कुल वोट (1,948 वोटों से आगे) | 293 कुल वोट |
सुबह 10:15 बजे | 7,168 कुल वोट | 9,198 कुल वोट (2,030 वोटों से आगे) | 550 कुल वोट |
सुबह 10:30 बजे | 10,578 कुल वोट | 13,368 कुल वोट (2,790 वोटों से आगे) | 787 कुल वोट |
सुबह 11 बजे | 21,415 कुल वोट | 25,549 कुल वोट (4,134 वोटों से आगे) | 1,617 कुल वोट |
दोपहर 12 बजे | 29,160 कुल वोट | 31,492 कुल वोट (2,332 वोटों से आगे) | 2,284 कुल वोट |
दोपहर 12:30 बजे | 32,218 कुल वोट | 34,272 कुल वोट (2,054 वोटों से आगे) | 2,631 कुल वोट |
दोपहर 2:30 बजे | 75,590 कुल वोट | 87,410 कुल वोट (11,820 वोटों से आगे) | 9,846 कुल वोट |
दोपहर 3:30 बजे | 78,275 कुल वोट | 88,555 कुल वोट (10,280 वोटों से आगे) | 10,043 कुल वोट |
बता दें कि मुंडका में भाजपा को अपनी ही पार्टी में बगावत का सामना करना पड़ा था। दरअसल, पार्टी के सीनियर नेता मास्टर आजाद टिकट नहीं मिलने से नाराज थे और उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी गजेंद्र दराल के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था। मास्टर आजाद ने बीजेपी हाईकमान पर टिकट बेचने का आरोप लगाया था। इस बार मुंडका की जनता ने ट्रैफिक जाम, टूटी सड़कें और और जलभराव जैसी समस्याओं को ध्यान में रखकर वोट किया है। अब देखना होगा कि कौन सी पार्टी यहां से चुनाव जीतने वाली है।
मुंडका विधानसभा चुनाव 2020 का परिणाम
साल 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो धर्मपाल लाकड़ा आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे। उन्होंने बीजेपी के आजाद सिंह को 20 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया था। इस बार लाकड़ा को आप ने टिकट नहीं दिया जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस में जाने का फैसला किया और कांग्रेस ने उन्हें अपना उम्मीदवार बना दिया।
मुंडका विधानसभा चुनाव परिणाम
वहीं, 2015 के चुनाव में आप के सुखबीर सिंह दलाल ने 94,206 वोट हासिल कर कांग्रेस की रीता शौकीन और बीजेपी के मास्टर आजाद सिंह को हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार रीता को 13,446 वोट तो बीजेपी के मास्टर आजाद को 53,380 वोट मिले थे।