Mumbai Weather Forecast: फरवरी का महीना सर्दियो का होता है, लेकिन मुंबई में एक दिन का टेंपरेचर पहले ही 36 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया है। 13 फरवरी को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और 14 फरवरी को 36.7 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। आईएमडी (IMD) के सांताक्रूज स्टेशन पर अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी स्थिति में कोई भी बदलाव होने के आसार नहीं है। आईएमडी ने कम से कम इस हफ्ते के आखिर तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया है।
मुंबई में तापमान में बढ़ोतरी के क्या कारण हैं?
आईएमडी मुंबई के डायरेक्टर सुनील कांबले ने कहा कि दोपहर तक पूर्वी हवाएं चलती हैं। इसके बाद में दिशा बदलकर उत्तर पश्चिमी हो जाएगी। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। आईएमडी ने फरवरी में बारिश लाने वाले पश्चिमी विक्षोभ की गैरमौजूदगी पर भी चिंता जताई है। ये मौसमी पैटर्न मुंबई में ठंडी उत्तरी हवाएं लाते हैं। इससे शहर का टेंपरेचर गिर जाता है।
एंटीसाइक्लोनिक सिस्टम की वजह से आई उत्तर-पश्चिमी हवाएं
मौसम ब्लॉग वैगरीज ऑफ वेदर लिखने वाले राजेश कपाड़िया ने बताया कि शहर में आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं अरब सागर के ऊपर एक एंटीसाइक्लोनिक सिस्टम की वजह से आई हैं। कपाड़िया ने बताया, ‘अरब सागर में पश्चिमी तट पर एंटीसाइक्लोन सिस्टम की वजह से हवाएं घड़ी की सुई की दिशा में चल रही हैं, जिसकी वजह से उत्तर-पश्चिमी हवाएं आ रही हैं।’ स्काईमेट वेदर सर्विसेज के महेश पलावत ने कहा कि दिन में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही रात में ठंडक भी बढ़ गई है।
दिल्ली-एनसीआर में होगी झमाझम बारिश
फरवरी में ऐसे दिन कोई असामान्य बात नहीं
आईएमडी के आंकड़ें बताते हैं कि फरवरी में ऐसे दिन कोई भी असामान्य बात नहीं है। फरवरी 2024 में मुंबई में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया और फरवरी 2023 के सबसे गर्म दिन दिन का तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। फरवरी का सबसे गर्म दिन 1966 में रहा था, जब अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। कपाड़िया ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र में दिन के हाई टेंपरेचर और रात के कम तापमान में बड़ा अंतर आमतौर पर मार्च में देखा जाता है। कांबले ने कहा कि फरवरी शहर के लिए सर्दी और गर्मी के बीच संक्रमण का महीना है और इसलिए इस महीने के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहता है।
समर सीजन आमतौर पर मार्च में ही शुरू होता है। हालांकि, आईएमडी के पास विंटर सीजन के खत्म होने और समर सीजन के शुरू होने की कोई भी ऑफिशियल डेट नहीं है। आईएमडी के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक दिन का तापमान ज्यादा रहने की संभावना है और 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, गुरुवार के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। 124 साल बाद मौसम ने दिखाए तेवर पढ़ें पूरी खबर…