BMC Kills 2080 Rats: बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के कीटनाशक विभाग ने पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा चूहों को मारा है। विभाग ने G नॉर्थ वार्ड (माहिम, धारावी, दादरा क्षेत्रों) में एक दिन में 2,080 चूहों को खत्म किया है। जो अब तक की एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या है। प्लेग और लेप्टोस्पायरोसिस जैसी कई बीमारियों को दूर रखने के लिए बीएमसी नियमित रूप से चूहे मारने का मिशन चलाती है।

एक कीट नियंत्रण अधिकारी (Pest Control Official) ने 13 पर्यवेक्षी कर्मचारियों और जी नॉर्थ वार्ड के 45 कर्मचारियों के साथ गुरुवार को अभियान चलाया। गुरुवार को दादर, धारावी और माहिम इलाकों में लगभग 55 किलोग्राम गेहूं के आटे में जिंक फॉस्फाइड और सेल्फॉस का मिश्रण मिलाकर 9,065 गड्ढों में डाला गया। अगले दिन यानी शुक्रवार को जब टीम ने उन गड्ढों की जांच की तो उन्हें 2,080 मरे हुए चूहे मिले।

नगर निकाय में दिन की पाली के लिए लगभग 130 कर्मचारी हैं और रात की पाली के लिए 27 कर्मचारी हैं। दिन के कर्मचारियों के लिए कोई टॉरगेट नहीं है। हालांकि, रात के कर्मचारियों के लिए हर रात कम से कम 30 चूहों को मारने का लक्ष्य है। विशेष रूप से, आउटसोर्स मैनपावर को हर रात कम से कम 100 चूहों को मारना पड़ता है।

नागरिक कर्मचारियों के अलावा, बीएमसी छोटे-मोटे काम के लिए निजी एजेंसियों को नियुक्त करती है, जिनकी प्रत्येक चूहे को मारने के लिए 23 रुपये की फीस होती है।