मुंबई एयरपोर्ट पर एक एयर होस्टेस को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एयर होस्टेस के बैग से करीब 4 किलो सोना बरामद हुआ है। यह महिला दुबई से मुंबई पहुंची थी। महिला ने बैग में रखे अंडरगारमेंट्स के बीच सोना छिपा रखा था। पुलिस अधिाकारियों के मुताबिक वह सोना छिपाकर भागने की कोशिश कर रही थी।
शक होने पर पुलिस अधिकारियों ने उस पकड़कक पूछताछ शुरू की और फिर तलाशी के दौरान सोना मिला।अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि दुबई में एक शख्स ने उसे इस काम के लिए 60 हजार रुपए देने का वादा किया था।
महिला ने उस शख्स का नाम साहिल बताया। वह दुबई में रहता है। पुलिस ने बताया कि उस साहिल का फोन स्विच ऑफ आ रहा था। यह महिला पहले अन्य दो एयरलाइन्स कंपनी के लिए काम कर चुकी है। महिला ने बताया कि मोहम्मद नाम के शख्स ने उसे प्लेन के वॉशरूम में यह पार्सल दिया था और एयरपोर्ट पर जांच होने के बाद उस महिला को यह पार्सल किसी शख्स को देना था। जांच पड़ताल के बाद महिला के पास किसी का फोन आने वाला था लेकिन वह पकड़ी गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्त में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।