Centre Advisory To States On Mpox: मंकी पॉक्स से भारत में चिंता बढ़ती हुई नजर आ रही है। संदिग्ध मामला मिलने के बाद में केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड में है और एडवाइजरी जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी कर सभी संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करने की सलाह दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने एडवाइजरी में कहा कि मंकीपॉक्स के लक्षणों से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने राज्यों से चार कदम उठाने का आग्रह किया है। सबसे पहला राज्य और जिला स्तर की टीम को एमपॉक्स के संदिग्ध मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करना। दूसरे में स्कीन जैसे इलाज करने वाले क्लीनिक के डॉक्टरों को इसके इलाज के बारे में ट्रेनिंग करना। तीसरे में राज्यों को संदिग्ध मामले की जांच करने का आग्रह किया गया है। सबसे आखिर और चौथा स्टेप यह है कि स्वास्थ्य कर्मियों, अस्पतालों के अंदर पहचान किए गए क्षेत्रों और समुदाय पर पड़ने वाले असर के बारे में भी खास ध्यान रखना।
कितनी उम्र के लोगों के प्रभावित होने के आसार
ज्यादातर मामलों में 34 साल की उम्र वाले पुरुष एमपॉक्स से ज्यादा प्रभावित होते हैं। इसके लक्षणों में छोटे-छोटे दाग और हल्का बुखार भी शामिल है। इससे पहले केंद्र सरकार ने जारी बयान में कहा था कि दिल्ली में हाल ही में विदेश से भारत लौटे एक शख्स में एमपॉक्स का संदिग्ध मामला सामने आया था। मरीज को एक अस्पताल में अलग रखा गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।
इस देश में तेजी से बढ़ रहे मंकी पॉक्स के मामले, WHO ने दुनियाभर के लिए घोषित की हेल्थ इमरजेंसी
भारत में इस बीमारी का पहली बार पता चलने के बाद से WHO ने 2022 में mpox को PHEIC घोषित किया था। तब से अब तक 30 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से आखिरी इस साल मार्च में रिपोर्ट किया गया था। मौजूदा प्रकोप के साथ चिंता यह है कि mpox का एक घातक क्लेड, क्लेड Ib, यौन संपर्क के जरिये फैल रहा है।
मकी पॉक्स क्या है?
अब हम बात करें मंकी पॉक्स की तो यह एक वायरल बीमारी है। यह मंकीपॉक्स वायरस की वजह से होती है। एमपॉक्स ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस की एक प्रजाति है। इस वायरस के फैलने का भी डर सबसे ज्यादा होता है। यह एक शख्स से दूसरे शख्स में स्किन या मुंह के सीधे संपर्क में आने की वजह से फैल सकता है। यह जानवरों के संपर्क में आने से भी फैल सकता है।
मंकी पॉक्स के लक्षण
मंकी पॉक्स के लक्षण वायरल फीवर जैसे हैं। इसके शुरुआती लक्षणों में सिर दर्द, बुखार, मांसपेशियों में दर्द, ठंड लगना और थकावट महसूस होना शामिल है। दो से तीन दिन बाद पेट में दर्द, गले में सूजन और शरीर पर चकत्ते पड़ जाते हैं। कुछ दिन बाद शरीर पर बड़े-बड़े फफोले जैसे दाने निकल आते है।