Mumbai Rains, Weather Forecast Today News Updates: मुंबई में सोमवार को एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। बारिश के कारण चर्च गेट, बांद्रा, और मीरा रोड पर काफी पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण अंधेरी सबवे और साकीनाका मेट्रो स्टेशन के पास भी जलभराव हो गया है।

मुबंई के गोवंडी में बारिश के कारण एक घर गिरने की खबर है। इस हादसे मे 8 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। भारी बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से कई इलाकों में जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस वजह से ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में सोमवार को रुक-रुककर बारिश हो रही है। मुंबई, ठाणे, पालघर सहित पूरे उत्तर कोंकण क्षेत्र में बारिश हो रही है। रीजनल मौसम विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह 8.30 बजे से रविवार सुबह 8.30 बजे तक उपनगर में 41.3 जबकि शहर 11.6 एमएम बारिश हुई। इस दौरान एक-दो जगहों पर भारी बारिश भी रही।

मुंबई में मॉनसून 25 जुलाई को आया था और तीन दिन बाद भारी बारिश शुरू हो गई जो शनिवार और रविवार को भी जारी रही। क्षेत्रीय भारतीय मौसम विभाग के उप महानिदेशक केएस होसलिकर ने बताया है कि मुंबई की कुल बारिश का लगभग आधा हिस्सा 3 जुलाई तक पूरा हो चुका है। होसलिकर ने कहा कि वर्षा में देरी हुई लेकिन अब अपने औसत से अधिक हो रही है।

Live Blog

Highlights

    21:51 (IST)08 Jul 2019
    उत्तराखंड में बारिश

    उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार हैं, मौसम विभाग का कहना है कि 15 जुलाई तक काफी बारिश होने के आसार हैं।

    21:50 (IST)08 Jul 2019
    गटर में समा गई बाइक
    20:05 (IST)08 Jul 2019
    बारिश के चलते उड़ाने रद्द

    बारिश के चलते विमानों की देरी और उनके रूट में बदलाव किया गया है। कई उड़ाने भी रद्द कर दी गई हैं।

    19:18 (IST)08 Jul 2019
    बारिश की चेतावनी

    मुंबई में एक बार फिर से बारिश होने की चेतवानी जारी की गई है, अगले 24 घंटे में 200 मीमी बारिश के आसार है।

    17:29 (IST)08 Jul 2019
    सोमवार से बारिश

    सोमवार सुबह से मुंबई में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया है। यातायात सेवाएं भी प्रभावित हैं और जाम लग गया है। 20 मिनट तक एयरपोर्ट पर भी सेवाएं ठप रहीं।

    16:00 (IST)08 Jul 2019
    भारी बारिश के आसार

    मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों के अंदर मुंबई, ठाणे, पालघर समेत कई इलाकों में जबरदस्त बारिश हो सकती है।

    15:31 (IST)08 Jul 2019
    वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रैफिक जाम

    भारी बारिश का असर वेस्टर्न हाईवे पर ट्रैफिक जाम के रूप में सामने आया है। बारिश की वजह से कांदिवली से अंधेरी तक सुबह करीब 9 बजे से लेकर 12 बजे तक लोगों को  तीन घंटे जाम झेलना पड़ा। डीसीपी (ट्रैफिक) शहाजी उमाप ने कहा, 'आने वाले दिनों में इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए हमने पूरे ट्रैफिक पुलिस फोर्स को सड़कों पर उतरने के आदेश दिए हैं।' सोमवार को बारिश के बीच लोगों की मदद के लिए 2800 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था।

    15:11 (IST)08 Jul 2019
    मुंबई में बारिश से लोकल ट्रेन सेवाएं हुईं प्रभावित

    मुंबई में तेज बारिश का असर सड़कों पर ट्रैफिक के साथ ही लोकल ट्रेनों पर भी देखने को मिला। भारी बारिश के कारण घाटकोपर, कंजूरमार्ग, सायन और अन्य स्टेशनों के ट्रैक पर पानी भर गया। रेलवे अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल और वेस्टर्न लाइन पर कई लोकल ट्रेनों को कैंसल करना पड़ा।

    14:47 (IST)08 Jul 2019
    बीएमसी ने ट्वीट कर परेशानी के लिए मांगी माफी

    मुंबई में भारी बारिश के बीच बृहनमुंबई नगर निगम ने लोगों से उनको होने वाली परेशानी के लिए माफी मांगी है। बीएमसी ने ट्वीट में लिखा, 'डियर, मुंबईकर शहर में पिछले कुछ घंटों से भारी बारिश हो रही है, खासकर पूर्वी उपनगर इलाके में। हम आपको हो रही असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं। लेकिन बारिश कुछ कम हो रही है और हमारी टीमें पंप लगाकर पानी को जल्द से जल्द निकालने की कोशिश कर रही हैं।'

    14:28 (IST)08 Jul 2019
    नासिक की सड़कें बारिश के पानी से लबालब

    नासिक में सड़कों पर पानी पूरी तरह से भर गया है। यहां मंदिर में पानी घुस गया है। मुंबई को बोरिविली में सड़कों पर पानी घुटनों तक बढ़ गया है। यहां बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। वहीं साइन सर्किल इलाके में पानी कमर तक पहुंच गया। बीएमसी ने पानी निकालने के लिए जगह-जगह पर पंप लगाए हैं। इसके बावजूद पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

    13:53 (IST)08 Jul 2019
    मुंबई, रायगढ़, ठाणे, पालघर में भारी से अधिक भारी बारिश की चेतावनी

    भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई, रायगढ़, ठाणे और पालघर में मंगलवार को भारी से अधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे पहले बारिश के कारण मुंबई के भिवंडी में गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

    13:06 (IST)08 Jul 2019
    विक्रोली-कांजूर रेल ट्रैक पर भरा पानी

    मुंबई में भारी बारिश का असर यहां की लोकल ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के कारण विक्रोली-कांजूर रेल ट्रैक पर पानी भर गया है। वहीं बारिश के कारण सड़कों पर भी गाड़ियां बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं। तेज बारिश के कारण अंधेरी सबवे में भी पानी भर गया है।

    12:10 (IST)08 Jul 2019
    मुंबई में शाम को हाईटाइड आने की आशंका

    मुंबई में भारी बारिश के बीच हाई टाइड आने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार शाम 4:18 बजे हाईटाइड की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने शहर में अलग-अलग  जगहों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इससे पहले मुंबई में बारिश का असर शहर के ट्रैफिक पर भी पड़ा। सुबह के समय बांद्रा, सांताक्रूज, विले पार्ले आदि जैसे इलाकों में कारें रेंगती हुई नजर आईं। दफ्तर जाने वालों ने बताया कि बोरीवली से बांद्रा तक का सफर करीब दो घंटे में पूरा हुआ।

    11:50 (IST)08 Jul 2019
    ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में 'भारी से भारी बारिश' की चेतावनी

    मौसम विभाग ने महानगर और पड़ोसी ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में सोमवार को दोपहर बाद भी 'भारी से भारी बारिश' की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना  है कि अगले 4 दिनों तक मुंबई, कोंकण क्षेत्र और गोवा को मूसलाधार बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इससे पहले बारिश के कारण परेल, धारावी , माटुंगा और मुंबई में  किंग सर्किल और दिवा, डोम्बिवली, कल्याण और अंबरनाथ सहित पड़ोस के ठाणे जिले के शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति है।

    11:44 (IST)08 Jul 2019
    बारिश से एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन रुका

    मुंबई में भारी बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण सुबह 9.15 बजे दृश्यता काफी कम हो गई थी। इस कारण विमानों का संचालन रोकना पड़ा। मुंबई एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता है।