Model Town (Delhi) Election/Chunav Result 2025: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मॉडल टाउन पर आप का जादू नहीं चल सका। इस बार इस सीट पर कमल खिल गया है। बता दें कि इस बार इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अशोक गोयल सिर पर जीत का सेहरा सज गया है। उन्होंने आप नेता अखिलेख पति त्रिपाठी को करीब 13 हजार वोटों से मात दी है। बता दें इस बार कांग्रेस ने इस सीट के लिए नया प्रत्याशी कुंवर करण सिंह को मैदान में उतारा था। लेकिन वह भी इस सीट पर काबिज हो पाने में असफल रहें।

Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here

आम आदमी पार्टी ने इस बार भी अपने विजेता रहे अखिलेश पति त्रिपाठी को ही अपना कैंडिडेट घोषित किया था। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें टक्कर देने के लिए अशोक गोयल को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं कांग्रेस पार्टी ने मुकाबले को दिलचस्प बनाते हुए कुंवर करण सिंह पर भरोसा जताया था।

पार्टीप्रत्याशीवोट
आम आदमी पार्टीअखिलेश पति त्रिपाठी38693
बीजेपीअशोक गोयल52108
कांग्रेसकुंवर करण सिंह3908

ECI Delhi Election Result LIVE Updates | यहां पढ़िए दिल्ली चुनाव से जुड़ी आज की ताजा खबरें

मॉडल टाउन विधानसभा सीट पर साल 2020 में क्या रहे नतीजे?

साल 2020 में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 9 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था। हालांकि आम आदमी पार्टी के अखिलेश पति त्रिपाठी और भारतीय जनता पार्टी के कपिल मिश्रा के बीच सीधी टक्कर थी। यह चुनाव इस मायने में खास रहा क्योंकि कपिल मिश्रा पहले आम आदमी पार्टी में ही थे। बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। अखिलेश पति त्रिपाठी ने कपिल को 11,133 मतों के अंतर से चुनाव में हराया। चुनाव में अखिलेश पति त्रिपाठी को कुल 52,665 वोट मिले जबकि बीजेपी के कपिल मिश्रा के खाते में 41,532 वोट आए। यहां पर कांग्रेस तीसरे नंबर पर ही रही। इस सीट पर कुल 1,68,355 वोटर्स थे जिसमें 59 फीसदी से ज्यादा 1,00,163 वोटर्स ने वोट डाले।

पार्टीप्रत्याशीवोट
आपअखिलेश पति त्रिपाठी52665
बीजेपीकपिल मिश्रा41532
कांग्रेसआकांक्षा ओला4085

2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे?

2015 में मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में कुल 153672 मतदाता थे। कुल वैध मतों की संख्या 104284 थी। इस सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी जीते और विधायक बने। उन्हें कुल 54628 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विवेक गर्ग कुल 37922 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वे 16706 वोटों से हार गए।

मॉडल टाउन विधानसभा दिल्‍ली की चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां पर पहली बार साल 1977 में विधानसभा चुनाव कराया गया था। इस दौरान जनता पार्टी के नेता महावीर वैद कांग्रेस के चमन लाल वर्मा को हराकर पहले विधायक बने थे। कांग्रेस के कंवर करण सिंह ने इस सीट पर लगातार तीन बार जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस ने कुल 4 बार अपना परचम लहराया। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के अखिलेश पति त्रिपाठी विधायक हैं।