MHADA Pune Lottery Result 2019: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) पुणे बोर्ड ने शुक्रवार (7 जून 2019) को म्हाडा लॉटरी पुणे बोर्ड के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। लॉटरी के रिजल्ट म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट lottery.mhada.gov.in पर जारी किए गए हैं। ये लॉटरी दादासाहेब गायकवाड़ ऑडिटोरियम में MHADA प्रमुख उदय सामंत की मौजूदगी में आयोजित की गई। जिसके नतीजे आज सुबह 10 बजे से आने शुरू हो गए थे।

म्हाडा पुणे लॉटरी बोर्ड 2019 के नतीजे देखने का तरीका: लॉटरी के नतीजे देखने के लिए सबसे पहले म्हाडा की ऑफिशियल वेबसाइट lottery.mhada.gov.in पर विजिट करें। यहां लॉटरी रिजल्ट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके अलावा mhada.maharashtra.gov.in, [mhada.gov.in]mhada.gov.in or lottery.mhada.gov.in पर भी विजिट कर सकते हैं।

बता दें कि पुणे बोर्ड के अलावा म्हाडा मुंबई, औरंगाबाद और नासिक बोर्ड लॉटरी का भी आयोजन कराता है। मुंबई बोर्ड लॉटरी के नतीजे 2 जून 2019 को घोषित किए गए थे। वहीं पुणे लॉटरी बोर्ड के रजिस्ट्रेशन 2 मार्च 2019 से शुरू होकर 22 मई तक चले थे। इस लॉटरी के नतीजे काफी पहले जारी किए जाने थे, लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान आचार संहिता के चलते परिणाम देर से जारी किए गए हैं। म्हाडा बोर्ड इस लॉटरी के माध्यम से करीब 4,756 1RK, 1 BHK, 2BHK फ्लैट्स और मकान दिए जाएंगे। इस लॉटरी के लिए करीब 41,501 आवेदन आए हैं।

Live Blog

17:19 (IST)07 Jun 2019
MHADA Pune Lottery Result 2019: Scheme Code और Category के हिसाब से यहां देखें विनर्स लिस्ट

म्हाडा पुणे लॉटरी के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। लॉटरी के विनर्स की लिस्ट देखने के लिए  lottery.mhada.gov.in/results/publishdata/P19/draw/P19.html#WinnerList लिंक पर विजिट करना होगा। यहां स्कीम कोड और कैटगरी के हिसाब से विजेताओं की लिस्ट देख सकते हैं।

16:45 (IST)07 Jun 2019
MHADA Pune Lottery Result 2019: पुणे लॉटरी के नतीजे घोषित हो चुके हैं, यहां देखें विजेतों की लिस्ट

महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) पुणे बोर्ड लॉटरी के नतीजे घोषित हो चुके हैं हैं। परिणाम देखने के लिए सबसे पहले म्हाडा की ऑफिशियल वेबसाइट lottery.mhada.gov.in पर विजिट करें।

16:09 (IST)07 Jun 2019
MHADA Pune Lottery Result 2019: देर से क्यों जारी हुए नतीजे, ये है वजह

म्हाडा लॉटरी पुणे बोर्ड के रिजल्ट काफी पहले जारी किए जाने थे, लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान आचार संहिता के चलते परिणाम देर से जारी किए गए हैं।

15:42 (IST)07 Jun 2019
MHADA Pune Lottery Result 2019: कब हुए थे रजिस्ट्रेशन

 महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) द्वारा पुणे लॉटरी बोर्ड के रजिस्ट्रेशन 2 मार्च 2019 से शुरू हुए थे और 22 मई तक चले थे। 

15:23 (IST)07 Jun 2019
MHADA Pune Lottery Result 2019: पुणे के अलावा इन शहरों में भी होता है फ्लैट्स की लॉटरी का आयोजन

 महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) पुणे बोर्ड के साथ-साथ तीन और शहरों में भी बोर्ड लॉटरी का आयोजन कराता है। इनमें  मुंबई, औरंगाबाद और नासिक बोर्ड लॉटरी का भी शामिल है।