Meerapur UP upChunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले गए थे, जिसके नतीजे आज यानी 23 नवंबर को सामने आ गए हैं। वहीं, बात यूपी के मीरापुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की करें, तो यहां काफी विवाद हुआ था। मीरपुर विधानसभा सीट बिजनौर लोकसभा और मुज़फ्फरनगर जिले में पड़ती है। मीरापुर से RLD की मिथलेश पाल ने जीत का परचम लहराया है। सपा की सुम्बुल राणा को मिथलेश पाल ने 30,796 वोटों से हराया है।
किस पार्टी से कौन था मैदान में?
मीरापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने सुम्बुल राणा को उम्मीदवार बनाया था, RLD ने मिथलेश पाल को उम्मीदवार बनाया था और बसपा ने यहां से शाहनजर को उतारा था। वहीं, अब इस सीट पर चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं।
बता दें कि मीरापुर विधानसभा सीट पर RLD की मिथलेश पाल ने जीत का परचम लहरा दिया है। 25 राउंड चली वोटों की गिनती में मिथलेश पाल ने कुल 84,304 मत प्राप्त कर जीत हासिल की है।
UP By Election Results 2024 LIVE
यहां देखें मीरापुर विधानसभा सीट पर कैसे रहे 2024 के नतीजे?
समय | समाजवादी पार्टी की सुम्बुल राणा | बसपा के शाहनजर | आरएलडी की मिथलेश पाल |
सुबह 10 बजे तक | 1,698 कुल वोट | 95- कुल वोट | 4,253 कुल वोट (2,555- वोटों से आगे) |
सुबह 10:30 बजे तक | 5,335 कुल वोट | 246- कुल वोट | 12,966 कुल वोट (7,631 वोटों से आगे) |
सुबह 11:30 बजे तक | 17,083 कुल वोट | 774- कुल वोट | 35,364 कुल वोट (18,281 वोटों से आगे) |
दोपहर 12 बजे तक | 21,810 कुल वोट | 990- कुल वोट | 42,469 कुल वोट (20,659 वोटों से आगे) |
दोपहर 1 बजे तक | 33,027 कुल वोट | 1,809 कुल वोट | 51,617 कुल वोट (18,590 वोटों से आगे) |
दोपहर 2 बजे तक | 42,922 कुल वोट | 2,277 कुल वोट | 62,707 कुल वोट (19,785 वोटों से आगे) |
शाम 4 बजकर 30 मिनट तक | 53,508 कुल वोट | 3,248 कुल वोट | 84,304 कुल वोट (30,796 वोटों से जीत) |
2022 में आरएलडी ने दर्ज की थी जीत
2022 के विधानसभा चुनाव में मीरापुर से आरएलडी ने जीत दर्ज की थी। उस दौरान आरएलडी का सपा के साथ गठबंधन था। आरएलडी की ओर से चंदन चौहान ने चुनाव लड़ा, तो उन्हें 1,07,421 वोट मिले। वहीं भाजपा के उम्मीदवार प्रशांत चौधरी को 80,041 वोट मिले थे। जबकि बसपा उम्मीदवार सलीम कुरैशी 23,797 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
आरएलडी | चंदन चौहान | 1,07,421 (जीत) |
भाजपा | प्रशांत चौधरी | 80,041 |
बहुजन समाज पार्टी | सलीम कुरैशी | 23,797 |
2017 में बीजेपी ने दर्ज की थी जीत
वहीं, 2017 के विधानसभा चुनाव में जब पूरे उत्तर प्रदेश में बीजेपी की लहर थी, उस दौरान मीरापुर से भी बीजेपी की बड़े अंतर से जीत हुई थी। तब बीजेपी के अवतार भड़ाना ने 69,035 मत हासिल किए थे, जबकि सपा के लियाकत अली को 68,842 वोट मिले थे। वहीं, बसपा के आलम खान को 39,685 वोट मिले थे। इस प्रकार बीजेपी की 193 वोटों से जीत हुई थी।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | अवतार भड़ाना | 69,035 (जीत) |
सपा | लियाकत अली | 68,842 |
बहुजन समाज पार्टी | आलम खान | 39,685 |
क्या है जातीय समीकरण?
मीरापुर विधानसभा सीट दलित और मुस्लिम बहुल सीट है। यहां पर करीब 1 लाख से अधिक मुस्लिम मतदाता हैं। जबकि 65 हजार दलित और 30 हजार ठाकुर मतदाता भी रहते हैं।