Dr Manmohan Singh News: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर आज पूरा देश शोक में है। सरकार ने 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है और कई राज्य सरकारों ने स्कूल कॉलेज के अवकाश तक की घोषित कर दिए हैं। डॉ मनमोहन सिंह के घर पर पहुंचकर देश के दिग्गज राजनेता और अन्य क्षेत्र के विशिष्ठ लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके लंबे सार्वजनिक जीवन को लेकर कई कहानियां हैं। इसमें से एक दो पूर्व प्रधानमंत्रियों यानी पीवी नरसिम्हा राव और अटल बिहारी वाजपयी के साथ की भी है।
Manmohan Singh Death News LIVE Updates| Manmohan Singh Family Members
विपक्ष में रहते हुए एक बार पूर्व पीएम वाजपयी ने मनमोहन सिंह की जमकर आलोचना की थी, और इस आलोचना से मनमोहन सिंह इतना ज्यादा आहत हो गए थे, कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने तक का मन बना लिया था। दिलचस्प बात यह है कि उनके इस निर्णय को पलटने में अहम भूमिका भी अटल बिहारी की भी थी।
Manmohan Singh Death News LIVE Updates | Manmohan Singh Net Worth
अटल बिहारी वाजपयी ने की थी मनमोहन के बजट की आलोचना
दरअसल यह मामला 1990 के दशक का है, जब मनमोहन सिंह तत्कालीन पीएम पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री के पद पर थे। उन्होंने अपना पहला वित्तीय बजट पेश किया था। बजट को लेकर उस वक्त विपक्षी दल के नेता अटल बिहारी वाजपयी ने बजट की तीखी आलोचना की थी। इससे वह काफी आहत हो गए थे।
जब राहुल गांधी से खफा हो गए थे राहुल गांधी
इसके बाद मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री का अपना पद छोड़ने, यानी इस्तीफा देने का मन बना लिया था। इस बात की जानकारी जब नरसिम्हा राव को हुई तो उन्होंने अटल बिहारी वाजपयी से फोन पर बात की थी।
अटल ने की मनमोहन सिंह से बात
कहा जाता है कि जब नरसिम्हा राव ने अटल को बताया था कि उनकी आलोचना से आहत होकर मनमोहन इस्तीफे का मन बना रहे हैं। इसके बाद अटल ने खुद मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी। उन्होंने यह समझाने की कोशिश की थी कि उनके द्वारा की गई आलोचना पूरी तरह से राजनीतिक थी।
अटल ने मनमोहन सिंह से कहा था कि राजनीतिक आलोचनाओं को वे इतना ज्यादा महत्व न दें। दोनों नेताओं के बीच बातचीत से ऐसा रिश्ता बना कि दोनों ही बहुत अच्छे दोस्त बन गए। दोनों ही नेताओं के बीच यह गर्मजोशी तब भी देखने को मिली थी, जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे।