पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी को आज पूर्वी मिदनापुर जिले के चंडीपुर में एक रैली के दौरान एक पार्टी कार्यकर्ता ने थप्पड़ जड़ दिया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता की अभी तक पहचान नहीं हुई है। वह अचानक मंच पर चढ़ गया और तृणमूल युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक को उस समय तमाचा जड़ दिया जब वह रैली को संबोधित कर रहे थे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने तत्काल उस व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। उसे अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद रैली नहीं हुई।