Maldives Conspiracy: मालदीव में राजनीतिक उठापटक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी अखबार द वॉशिंगटन में एक रिपोर्ट छपी थी और दावा किया गया था कि मोदी सरकार ने भारत समर्थक नेता को राष्ट्रपति बनाने का प्रयास किया था। इतना ही नहीं इसमें यह भी दावा किया गया कि रॉ ने मालदीव में विपक्षी दलों के नेताओं से राष्ट्रपति मुइज्जू को हटाने के मामले पर भी चर्चा की थी।
भारत ने वॉशिंगटन पोस्ट के दावों को सिरे से नकार दिया था। अब तो मालदीव ने भी इस रिपोर्ट को पूरी तरह से झूठा बताया है। इस समय भारत के दौरे पर आए मालदीव के विदेश मंत्री से जब इस रिपोर्ट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम यह समझते हैं कि कुछ लोग दोनों देशों के रिश्तों में खटास पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन पोस्ट के दावे बेबुनियाद और सही नहीं है। हम अच्छे रिश्ते रखने पर जोर दे रहे हैं।
भारत ने क्या कहा था?
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अब भारत के बयान की बात करें तो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट तो मालदीव पर है और दूसरी में पाकिस्तान का जिक्र है। इसमें अखबार और रिपोर्टर दोनों ही सवालों के घेरे में हैं। इतना ही नहीं उन्होंने खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि भारत के लिए इनकी दुश्मनी साफ दिखाई देती है। इन रिपोर्टों को लेकर कोई भी चिंता नहीं है।
मोहम्मद मुइज्जू ने भारत को लेकर बदला रुख
रिपोर्ट में क्या दावा किया गया था?
वॉशिंगटन पोस्ट में दावा किया गया कि विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) ने मुइज्जू की पार्टी के कुछ सांसदों समेत कुल 40 सांसदों को रिश्वत देकर महाभियोग के लिए जरूरी समर्थन जुटाने की कोशिश की। इसके अलावा, कुछ वरिष्ठ सैन्य और पुलिस अधिकारियों को भी रकम देने की प्लानिंग थी। इतना ही नहीं, तीन आपराधिक गैंग की मदद लेने का भी जिक्र किया गया है, ताकि राष्ट्रपति मुइज्जू को सत्ता से बाहर किया जा सके।
अलग-अलग पक्षों और साज़िशकर्ताओं को 8.7 करोड़ मालदीव के रुफिया के भुगतान की बात थी। इतनी रकम ये भारत से चाहते थे। महीनों की बातचीत के बाद भी साजिश करने वाले मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग लाने के लिए जरूरी वोट जुटाने में सफल नहीं हुए और भारत ने फिर इन कोशिशों को आगे नहीं बढ़ाया। भारत ने तो हमेशा निभाया पड़ोसी होने का दायित्व पढ़ें पूरी खबर…