Mahim (Maharashtra) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र की माहिम विधानसभा सीट पर शिवसेना यूबीटी के महेश बालीराम सावंत ने जीत दर्ज की है। उन्होंने शिवसेना शिंदे गुट के सदा सरवनकर को चुनाव हराया। महेश सावंत को यहां 50,213 वोट हासिल हुए। उन्होंने 1316 वोटों से सदा सरवनकर को हराया। सदा सरवनकर को चुनाव में सिर्फ 48897 वोट प्राप्त हुए। माहिम सीट अमित ठाकरे के चुनाव लड़ने की वजह से सुर्खियों में थी। वह राज ठाकरे के बेटे हैं। अमित ठाकरे को 33062 वोट मिले, वह तीसरे नंबर पर रहे।
Maharashtra Assembly Election Result । Jharkhand Chunav Result
पिछली बार क्या रहा था परिणाम?
माहिम विधानसभा पर 2019 में शिवसेना (अविभाजित) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच मुकाबला हुआ था। शिवसेना के प्रत्याशी सदा सरवनकर ने 61337 वोट हासिल करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संदीप सुधाकर देशपांडे को हरा दिया था। देशपांडे को 42690 वोट मिले थे।
विधानसभा चुनाव : 2019 | |||
उम्मीदवार | पार्टी | वोट | |
1 | सदा सरवनकर | शिवसेना | 61337 |
2 | संदीप सुधाकर देशपांडे | मनसे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना | 42690 |
3 | प्रवीण नाइक | कांग्रेस | 15246 |
इस बार कौन है प्रत्याशी?
माहिम विधानसभा के चुनावी मुकाबले में इस बार शिवसेना (शिंदे) की ओर से मौजूदा विधायक सदा सरवनकर को ही मैदान में उतारा है। उनके सामने शिवसेना (UBT) की ओर से महेश बलिराम सावंत चुनाव लड़ रहे हैं।
| विधानसभा चुनाव : 2024 | | |
| उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
1 | सदा सरवनकर | शिवसेना | 48897 |
2 | महेश बलिराम सावंत | शिवसेना (उद्धव ठाकरे) | 50,213 |