निर्भय कुमार पांडेय
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने के लिए कवायद तेज कर दी है। ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर की महिला इकाई को और अधिक मजबूत बनाने के लिए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमृता धवन लगातार महिला कार्यकर्ताओं के बीच बैठकें कर रही हैं और प्रदेश इकाई को अधिक सशक्त और सक्रिय कैसे बनाया जाए। इसके लिए विभिन्न समूह की मलिहाओं के साथ चर्चा कर रणनीति बना रही हैं। अमृता धवन ने बातचीत के दौरान बताया कि दिसंबर महीने तक वे महिला कांग्रेस में फेरबदल कर सकती हैं।
माना जा रहा है कि कई नए चेहरों को इस बार जिम्मेदारी मिल सकती है। उनका कहना यह है कि चयन की प्रक्रिया नवंबर महीने के शुरूआत में ही शुरू हो जाएगी और दिसंबर तक प्रकिया पूरी होने के बाद फेरबदल किया जाएगा। अमृता ने कहा कि पार्टी का आलाकमान युवा चेहरों पर इस बार अधिक भरोसा कर रही है।