भारत माता की जय को लेकर पैदा हुए विवाद में अब महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस कूद पड़े हैं। उन्होंने शनिवार को नासिक में एक रैली में कहा कि अगर आपको इस देश में रहना है तो भारत माता की जय बोलनी होगी। फडणवीस नासिक में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

Read Also:VHP नेता बोले, आतंक की फैक्ट्री है Darul Uloom Deoband, कर देना चाहिए इसको बैन

उन्होंने रैली में कहा, ‘ क्या किसी में इतनी हिम्मत है कि वह इस देश में भारत माता की जय न बोले? हमें इस देश में भारत माता की जय बोलनी होगी। अगर कोई भारत माता की जय नहीं बोलता है तो उसे इस देश में रहने का अधिकार नहीं है।’

साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे हैरानी होती है कि हम कहां जा रहे हैं? मुझे मेरे देश में ही भारत माता की जय बोलने में शर्म क्यों आनी चाहिए? अगर हम भारत में भारत माता की जय नहीं बोलेंगे तो तो क्या पाकिस्तान या चीन में बोलेंगे। हमें भाजपा की आलोचना मंजूर है, लेकिन देश की नहीं।

Read Also: ‘भारत माता की जय’ बोलने के खिलाफ फतवे के समर्थन में एक और संगठन, कहा- नारा मुस्लिमों के खिलाफ

फडणवीस का यह बयान दारुल उलूम देवबंद के उस फतवे के एक दिन बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि मुसलमानों को भारत माता की जय नहीं बोलनी चाहिए।