Maharashtra Mumbai Coronavirus : कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं। यहां रोज हजारों की संख्या में नए संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में मुंबई में धारा 144 लागू कर दी गई है, जो एक जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक लागू रहेगी। वहीं मुंबई के मशहूर लालबाग गणपति पंडाल ने अबकी बार गणेश विसर्जन का उत्सव नहीं मनाने का फैसला किया है। लालाबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल ने तय किया है कि इस बार में गणेश उत्सव नहीं मनाएंगे। पंडाल में 11 दिन ब्लड और प्लाज्मा डोनेशन कैंप लगाया जाएगा।
Coronavirus Cases in India Live Updates: Read Here
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 4,878 नए मरीज सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के 1,74,761 मामले हो गये। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि संक्रमण से 245 मरीजों की मौत के साथ राज्य में महामारी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,855 हो गई। विभाग के मुताबिक, कोरोना वायरस के 1,951 रोगियों को ठीक होने के बाद दिनभर में छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में स्वस्थ हो चुके रोगियों की संख्या 90,911 पहुंच गई। महाराष्ट्र में अभी इलाजरत मरीजों की संख्या 75,995 है। 9,66,723 लोगों की जांच की जा चुकी है।
Delhi Coronavirus Live Updates: Read Here
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 507 मौतें हुईं और 18,653 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,85,493 है, जिनमें 2,20,114 सक्रिय मामले, 3,47,979 लोग ठीक होकर घर वापस चले गए हैं। वहीं 17,400 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है।


मुंबई में अनलॉक-2 के दौरान निजी और सार्वजनिक परिवहन से जुड़े वाहनों को कोई रियायत नहीं दी गई है। जो रियायतें लॉकडाउन-5 में थी उन्हीं को जारी रखा गया है। सार्वजनिक परिवहन से जुड़े वाहन जिले की सीमा के भीतर ही चल सकेंगे। बसों में 50% सीटें ही भरी जा सकेंगी। तीन पहिया और चार पहिया वाहनों में चालक समेत 3 से ज्यादा लोग सफर नहीं कर सकेंगे दोपहिया वाहनों पर डबल सीट चलने पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
कोरोना वायरस का कहर झेल रही मुंबई के लिए जुलाई का महीना राहत ला सकता है। बीएमसी कमिश्नर आईएस चहल ने दावा किया है कि जुलाई मध्य तक मुंबई में कोरोना पर पूरी तरह से नियंत्रण की तैयारी है। कमिश्नर ने अपने दावे के समर्थन में कहा कि मुंबई में कोरोना मरीजों का डबलिंग रेट 37 दिन तक पहुंच गया है। कई इलाकों में डबलिंग रेट 79 दिन तक पहुंच गया है।
मुंबई के धारावी क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित छह नए रोगियों का पता चला है, जिससे इलाके में संक्रमण के कुल मामले 2,268 हो गए। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिछले दस दिनों में सबसे जनसंख्या वाले इस क्षेत्र में तीसरी बार कोरोना वायरस के 10 से कम नए मामले सामने आए हैं।
मीरा भयंदर महानगर पालिका की तरफ से जारी किए गए नए आदेश के अनुसार 1 जुलाई शाम 5:00 से सभी राशन की दुकानें किराना की दुकानें पूर्णता बंद रहेंगी। राशन, सब्जी, फल, दूध चिकन मटन इत्यादि आवश्यक खाने वाली चीजों की सिर्फ होम डिलीवरी की जा सकेगी जिसका समय सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक होगा।
नागपुर सेंट्रल जेल के एक अधिकारी समेत आठ कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जेल में एक साथ इतने लोगों के कोरोना संक्रमित होने की खबर से जेल प्रशासन और कैदियों में दहशत का माहौल है। जेल के अंदर जेल अधीक्षक सहित 150 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी क्वारंटीन किए गए थे। तभी से सेंट्रल जेल के अंदर से बाहर और बाहर से अंदर कैदियों को नहीं लिया जा रहा था।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 507 मौतें हुईं और 18,653 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,85,493 है, जिनमें 2,20,114 सक्रिय मामले, 3,47,979 लोग ठीक होकर घर वापस चले गए हैं। वहीं 17,400 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है।
मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 903 नए मामले सामने आए है। जिसके साथ यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 77,197 हो गई है। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के 93 और मरीजों की मौत हो जाने से इस घातक वायरस से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,554 हो गयी है। जान गंवाने वाले 93 लोगों में 36 लोगों की मौत पिछले 24 घंटों में हो गई और बाकी 54 लोगों की मौत पहले ही हो चुकी थी लेकिन उनकी गणना अब हुई है।
मुंबई में कोरोना संक्रमण की वजह से हालात बदतर होते जा रहे हैं। इसे देखते इस बार कई गणेश मंडल ने गणेश उत्सव नहीं मनाने का फैसला किया है। लालाबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल ने तय किया है कि इस बार में गणेश उत्सव नहीं मनाएंगे। पंडाल में 11 दिन ब्लड और प्लाज्मा डोनेशन कैंप लगाया जाएगा। इस साल गणेश उत्सव 22 अगस्त से शुरू होगा।
मौजूदा समय में पूरे राज्य में तकरीबन 5,78,033 लोगों को होम क्वारंटीन करवाया गया है। इसके अलावा राज्य भर में अलग-अलग जगहों पर करीब 38,866 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में रखा गया है। महाराष्ट्र में मंगलवार को रिकवरी रेट 52.02 प्रतिशत बताया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में राज्य में मृत्य की दर-4.49 प्रतिशत है।
हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में मंगलवार को 1951 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। यानी अब ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 90,911 तक पहुंच गई है। पूरे राज्य में अब तक 9,66,723 लोगों के नमूने कोरोना जांच के लिए भेजे गए, जिसमें से 1,74,761(18.07 प्रतिशत) लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना महामारी से जान गंवाने वाले 245 लोगों में से 95 मौत बीते 48 घंटों के दौरान हुईं जबकि अन्य की मौत पहले हुई थी। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान 4878 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 75,979 हो गई है, जबकि महामारी से पूरे राज्य में अब तक 7855 लोगों की मौत हुई है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में आज 245 मौतें और 4878 नए पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,74,761 तक पहुंच गई है जिसमें 75,979 सक्रिय मामले शामिल हैं।