Maharashtra, Jharkhand Election/Chunav Result 2024 (महाराष्ट्र झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024): महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव नतीजे पूरी तरह से साफ हो चुके हैं। दोनों राज्यों में मौजूदा सरकारें वापसी करने जा रही हैं। महाराष्ट्र में बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। राज्य की सत्ता में एक बार फिर से महायुति सरकार की वापसी हुई है लेकिन यह सस्पेंस बढ़ गया है कि अब राज्य की कमान एकनाथ शिंदे ही संभालेंगे या फिर मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा। शिवसेना यूबीटी के संजय राउत ने राज्य में महा विकास अघाड़ी की हार के लिए डीवाई चंद्रचूड़ को जिम्मेदार ठहराया है।
Maharashtra Election Results 2024
बीजेपी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 132 सीटें जीती है, यह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। महायुति में शामिल अन्य दो दलों शिवसेना शिंदे ने 57 और एनसीपी अजित गुट ने 41 सीटें जीती हैं। बात अगर महा विकास अघाड़ी की करें तो उन्हें सिर्फ निराशा मिली है। शिवसेना यूबीटी 20 सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस पार्टी को महज 16 और शरद गुट को सिर्फ 10 सीटों से संतोष करना पड़ा। इंडिया गठबंधन का हिस्सा समाजवादी पार्टी को सिर्फ दो सीटें नसीब हुई हैं।
Maharashtra Election Results 2024 / महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024
| क्रम | पार्टी | विधानसभा सीटें |
| 1 | बीजेपी | 132 |
| 2 | शिवसेना | 57 |
| 3 | एनसीपी | 41 |
| 4 | शिवसेना यूबीटी | 20 |
| 5 | एनसीपी एससीपी | 16 |
| 6 | कांग्रेस | 10 |
| 7 | समाजवादी पार्टी | 2 |
Jharkhand Election Results 2024 । UP BY Elections
बात अगर झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम की करें तो राज्य में जेएमएम 34 विधानसभा सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। राज्य में बीजेपी को 21 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई है। कांग्रेस पार्टी को 16 सीटें मिली हैं। इंडिया गठबंधन में जेएमएम और कांग्रेस पार्टी के साथी राजद और CPI(ML)(L) क्रमश: चार व दो सीटें जीतने में सफल रहे है। राज्य में एनडीए के साथी आजसू, लोजपा राम विलास और जदयू को एक-एक सीट मिली है। इसके अलावा झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा एक सीट जीतने में सफल रहा है।
| क्रम | पार्टी | विधानसभा सीटें |
| 1 | जेएमएम | 34 |
| 2 | कांग्रेस | 16 |
| 3 | राजद | 4 |
| 4 | CPI(ML)(L) | 2 |
| 5 | बीजेपी | 21 |
| 6 | आजसू | 1 |
| 7 | लोजपा रामविलास | 1 |
| 8 | जदयू | 1 |
| 9 | झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा | 1 |
Maharashtra, Jharkhand Election/Chunav Result 2024 के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता डॉट कॉम के साथ
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि मुंबादेवी में लोगों के लिए क्लस्टर विकास और आवास सबसे बड़ा मुद्दा है। महिलाओं को सुरक्षा चाहिए, वहां कोई अस्पताल नहीं है, कोई स्कूल नहीं है। दुर्भाग्य से, खुली जगहें एक दूर का सपना हैं।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: मुंबा देवी से शिवसेना की प्रत्याशी शाइना एनसी मतों की गिनती से पहले सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची हैं। मुंबा देवी में शाइना एनसी का मुकाबला कांग्रेस पार्टी के अमीन पटेल से है।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव परिणाम से पहले महाराष्ट्र और झारखंड में जीत का विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि जनता ने इंडिया अलायंस पर अपना भरोसा जताया है और हमें आशीर्वाद दिया है…
विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर मतगणना के पहले जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि मुझे उम्मीद है कि एनडीए गठबंधन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विजयी होगा। लाडली बहन’ योजना ने एनडीए गठबंधन के पक्ष में समर्थन का माहौल बनाया है।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। दोनों राज्यों में मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी।
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: झारखंड में 2019 के विधानसभा चुनावों में मुकाबला कांटे का रहा था, जिसमें जेएमएम ने 30 सीटें जीतीं और बीजेपी को 25 सीटें मिलीं। जेएमएम-कांग्रेस-राजद गठबंधन 47 सीटों के साथ आसानी से बहुमत हासिल करने में सफल हुआ था।
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: झारखंड में कुछ एग्जिट पोल का अनुमान है कि बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन को सत्ता से बाहर कर देगा, जबकि कुछ अन्य एग्जिट पोल का अनुमान है कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की वापसी होगी।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: कांग्रेस ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के बाद पैदा होने वाली किसी भी परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को अपने छह नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर को महाराष्ट्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर, तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू को झारखंड के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले ‘इंडिया’ गठबंधन और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच कड़ा चुनावी मुकाबला देखने को मिला। झारखंड में जेएमएम फिर सत्ता पर काबिज होने की कोशिश कर रहा है, जबकि बीजेपी गठबंधन से सत्ता छीनने के लिये प्रयासरत है।
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: झारखंड में चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को हुए। कुल 81 सीटों में से 43 निर्वाचन क्षेत्रों में पहले चरण में मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान हुआ।
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: झारखंड में डाक मतपत्रों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी तथा रुझान सुबह नौ बजे तक आने शुरू हो जाएंगे। इस बार मतदान रिकॉर्ड 67.74 प्रतिशत तक पहुंच गया, जो 15 नवंबर 2000 को राज्य के गठन के बाद से सबसे अधिक है।
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद शनिवार को होने वाली मतगणना के लिये तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और राजनीतिक नेताओं और पार्टियों को उत्सुकता से परिणामों का इंतजार है। कल आने वाले नतीजे यह तय करेंगे कि झारखंड में अगली सरकार भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बनाएगा या झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन एक बार फिर सत्ता पर काबिज होगा।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने दावा किया कि महा विकास अघाड़ी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतेगी। हम महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव आराम से जीतने जा रहे हैं और सरकार बनाएंगे…BJP नेताओं ने झूठा वादा किया…
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: हेमंत सोरेन ने X पर पोस्ट कर कहा कि कल झारखण्ड विधानसभा चुनाव के मतगणना का ऐतिहासिक दिन है। आने वाला कल झारखण्ड का है, झारखण्डवासियों का है, अबुआ दिशोम-अबुआ राज का है। झामुमो और INDIA गठबंधन के सभी कर्मठ साथियों से अपील है कि कल हमें अपने-अपने काउंटिंग सेंटर्स पर सजग और सतर्क होकर काउंटिंग की पूरी प्रक्रिया में भाग लेना है। जीत का सर्टिफिकेट लाने तक हमें डटे रहना है। आप सभी को कल मतगणना की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और जोहार।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने दावा किया है कि हरियाणा की तरफ महाराष्ट्र और झारखंड में भी बीजेपी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के हर तबके के लिए काम किया है। कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड दोनों ही राज्यों में एनडीए की सरकार बनेगी। बिहार में भी चारों सीटों पर एनडीए जीतेगी।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: महाराष्ट्र में पिछले 34 सालों से किसी भी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। राज्य में गठबंधनों का इतिहास कैसा रहा है, जानने के लिए यहां क्लिक करें।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि विनोद तावड़े को माफी मांगनी चाहिए। वह खुले आम पैसे बांट रहे थे।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: बीजेपी नेता राम कदम ने उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में सिर्फ वसूली और लूट हुई। हमारी सरकार ने लोगों के लिए काम किया। हमारी सरकार लोगों में लूटाने वाली सरकार है। हमारी सरकार ने महिलाओं, किसानों के लिए काम किया।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: केसी त्यागी ने कहा कि हमें एनडीए की जीत की उम्मीद है। लाड़ली बहना योजना गेम चेंजर साबित होगी।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि एग्जिट पोल फेल होंगे और इंडिया गठबंधन की जीत होगी। हमें उपचुनाव में भी जीत का विश्वास है।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) की सरकार बनेगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले थोराट ने दावा किया, ‘‘हमें राज्य में निश्चित रूप से महाविकास आघाडी की अगली सरकार निश्चित रूप से और आसानी से बनाने में कोई कठिनाई नहीं होगी।’’
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कल परिणाम आ रहा है। दोनों जगह हमारी सरकारें बन रही हैं।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: ) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) नेता रोहित पवार ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बीजेपी के 25-30 कार्यकर्ताओं ने मध्य रात्रि में उस ‘स्ट्रांग रूम’ में घुसने की कोशिश की जहां कर्जत-जामखेड निर्वाचन क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) रखी हुई हैं। अहिल्यानगर (पूर्व में अहमदनगर) जिले के कर्जत-जामखेड के मौजूदा विधायक रोहित पवार का मुकाबला भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राम शिंदे से है।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: अशोक गहलोत ने कहा कि इंडिया गठबंधन और कांग्रेस मतगणना के लिए पूरी तरह तैयार है। हम कल मुंबई जा रहे हैं। हमें हरियाणा में मतगणना के दौरान गड़बड़ी की खबरें मिली थीं लेकिन इस बार हम तैयार हैं। कल का इंतजार करते हैं। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: टीएमसी ने कहा कि हमें जनता में विश्वास है। महाराष्ट्र और झारखंड में एंटी बीजेपी सरकार बननी चाहिए। बंगाल की सभी छह सीटों पर टीएमसी जीत दर्ज करेगी।
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘‘हमें (जीत की) उम्मीदें हैं, हमने काम किया है, देखते हैं कल क्या होता है, हमें कल पता चल जाएगा। अभी मैं जो कुछ भी कहूंगा, वह अटकलें ही होंगी। हमने बेहतर प्रदर्शन किया है। मैंने व्यक्तिगत रूप से हर क्षेत्र में कई बैठकों में हिस्सा लिया, चाहे वह यहां (महाराष्ट्र) हो या झारखंड। हमें उम्मीद है कि हम (सत्ता में) आएंगे। हमें इस बात का पूरा भरोसा है। देखते हैं, क्या होता है।’’
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: रांची में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि हमें उम्मीद है कि शाम 4 या 5 बजे तक (23 नवंबर को) मतगणना पूरी हो जाएगी… मतगणना कल सुबह 8 बजे शुरू होगी और तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: रांची के उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी वरुण रंजन ने कहा, “सभी अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया और क्या करें और क्या न करें के बारे में जानकारी दी गई… हमने उन्हें यह भी बताया कि अगर ईवीएम में डेटा मिस मैच होता है, अगर ईवीएम पर डेटा नहीं आ रहा है, तो उन्हें क्या करना है। उन्हें यह भी बताया गया है कि डाक मतपत्रों की गिनती कैसे की जाती है।”
Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: एनसीपी प्रवक्ता सूरज चव्हाण ने कहा कि एनसीपी और महायुति को एग्जिट पोल से ज्यादा लोगों पर विश्वास है। उन्होंने कहा – लोगों ने काम की वजह से महायुति को आशीर्वाद दिया है।
Maharashtra, Jharkhand Election Results 2024: महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र में इस समय एनडीए तो झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार है।
