Maharashtra Assembly Election NCP Candidate List 2024 (महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एनसीपी उम्मीदवारों की लिस्ट): महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए NCP (अजित गुट) ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में राज्य के उप मुख्यमंत्री और पार्टी के मुखिया अजित पवार अपने परम्परागत सीट बारामती से एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को येवला विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि दिलीप वाल्से पाटिल को अंबेगांव से टिकट मिला है।
पार्टी ने हसन मुश्रीफ को कागल से तो वहीं धनंजय मुंडे को परली सीट से टिकट मिला है। जबकि दिंडोरी से नरहरी झिरवाल चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी ने अधिकांश विधायकों को एक बार फिर टिकट थमाया है।
एनसीपी को 55-60 सीटें मिलने की उम्मीद
LIVE: वायनाड से उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने किया नामांकन, रोड शो और जनसभा से दिखाई ताकत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव धीरे-धीरे रोचक होता चला जा रहा है। बीजेपी की अगवाई वाली महायुति में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट) का गठबंधन है। हालांकि अभी तक तीनों दलों में आधिकारिक रूप से सीटों का बटवारा नहीं हो पाया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी 155-160 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है जबकि शिंदे गुट को 75-80 सीटें मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही अजित गुट को 55 से 60 सीटें मिल सकती हैं।
सीटों के बटवारे से पहले ही बीजेपी ने 99 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जबकि शिंदे गुट ने 45 तो अजित गुट ने 38 कैंडिडेट्स की सूची जारी कर दी है। वहीं महायुति में वर्तमान विधायकों की बात करें तो बीजेपी के पास 102 विधायक हैं। वहीं एनसीपी के पास 40 तो शिवसेना के 38 विधायक हैं।
देखें किसको कहां से मिला टिकट
- बारामती- अजित पवार
- छगन भुजबल- येवला
- आंबेगांव – दिलीप पाटिल
- कागज-हसन मुश्रीफ
- परली- धनंजय मुंडे
- दिंडोरी-नरहरी झिरवाल
- मुंब्रा कलवा – नजीब मुल्ला
- अहेरी- धर्मराव बाबा आत्राम
- श्रीवर्धन- आदिति तटकरे
- अंमलनेर- अनिल भाईदास पाटील
- उदगीर – संजय बनसोडे
- अर्जुनी मोरगाव – राजकुमार बडोले
- माजलगा – प्रकाश दादा सोलंके
- वाई – मरकंद पाटील
- सिन्नर – मणिकराव कोकाटे
- खेड आलंदी – दिलीप मोहिते
- अहमदनगर शहर – संग्राम जगताप
- इंदापूर – दत्तात्रय भरणे
- अहमदपूर – बाबासाहेब पाटील
- शहापूर – दौलत दरोडा
- पिंपरी – अण्णा बनसोडे
- कलवण – नितीन पवार
- कोपुरगव – आशुतोष काले
- अकोले – किरण लहामटे
- बसमत – चंद्रकांत उर्फ राजू नवघरे
- चिपलूण – शेखर निकम
- मावल – सुनील शेलके
- जुन्नर – अतुल बेनके
- मोहोल – यशवंत विठ्ठल माने
- हडपसर – चेतन तुपे
- देवलाली – सरोज आहिरे
- चंदगड – राजेश पाटील
- इगतपुरी – हिरामण खोसकर
- तुमसर – राजू कारेमोरे
- पुसद – इंद्रनील नाईक
- अमरावती शहर – सुलभा खोडके
- नवापुर – भरत गावित
- पाथरी – निर्मला उत्तमराव विटेकर