देशभर में आज दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। दशहरा के मौके पर महाराष्ट्र में आज दो बड़ी रैलियां होने पर वाली है। शिवसेना के दोनों गुट एक बार फिर से दशहरा के मौके पर आमने-सामने आ गए हैं। महाराष्ट्र में उद्धव गुट और शिंदे गुट दशहरा के मौके पर रैलियों को संबोधित करेंगे। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के आजाद मैदान से गरजेंगे तो वहीं शिवाजी पार्क से उद्धव ठाकरे हुंकार भरेंगे।

ठाकरे गुट शिवाजी पार्क में होगा इकट्ठा

इस मामले में हैरानी भरी बात यह है कि ठाकरे गुट शिवाजी पार्क में इकट्ठा होगा। आमतौर पर दशहरा पर शिवसेना की रैली यहीं होती रही है। पिछले साल भी इसको लेकर विवाद भी हुआ था और शिंदे गुट ने शिवाजी पार्क में रैली को संबोधित किया था।

शिंदे गुट ने जारी किया ट्रेलर

रैली से पहले दोनों ही गुटों ने एक वीडियो ट्रेलर भी रिलीज किया है, जो खुद को असली शिवसेना बता रहे हैं। शिंदे सेना के वीडियो वाले ट्रेलर में ठाकरे गुट के ऊपर निशाना साधा गया है। इसमें ठाकरे गुट को कांग्रेस और एनसीपी से गठबंधन करके शिवसेना के टाइगर को वश में किया गया गया है। वीडियो में रस्सी से टाइगर बंधा है और उसकी पीठ पर शिवसेना लिखा है। इस बीच सीएम एकनाथ शिंदे की एंट्री होती है और वह धनुष बाण से रस्सी काट देते हैं। इसके बाद शिवसेना का टाइगर शिंदे के गले लग जाता है। इसमें एक संदेश दिया गया है कि मराठी हमारी सांस है, हिंदुत्व हमारा जीवन है और चलिए आजाद मैदान चलें।

संघ मुख्यालय में मोहन भागवत ने किया ‘शस्त्र पूजन’, थोड़ी देर में RSS स्वयंसेवकों को करेंगे संबोधित

उद्धव ठाकरे गुट ने भी जारी किया वीडियो ट्रेलर

वहीं उद्धव ठाकरे गुट ने भी एक वीडियो ट्रेलर जारी किया है। इसमें दशहरा रैली के लिए लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस वीडियो में महाराष्ट्र के गौरव को बचाने की बात कही जा रही है। साथ में धोखेबाजों को दफन करने की बात कही जा रही है। इसमें उद्धव ठाकरे ने शिंदे और बगावत करने वाले विधायकों पर निशाना साधा गया है। इसके अलावा उद्धव ने वीडियो ट्रेलर में बीजेपी पर पार्टी तोड़ने का आरोप भी लगाया गया है। इसमें एक संदेश लिखा है कि जहां ठाकरे हैं, वहीं असली शिवसेना है।

बालासाहेब ठाकरे भी दशहरा पर रैलियां करते थे और उनकी रैलियां सामाजिक और राजनीतिक संदेश देती थी। इस साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में शिंदे और उद्धव ठाकरे की रैलियों का महत्व बढ़ गया है।