Maharashtra Cabinet Expansion Portfolio: महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा हो गया है। CM फडणवीस के पास ही गृह मंत्रालय रहने वाला है। शहरी विकास मंत्रालय डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को दिया गया है। पहले से ही ऐसी अटकलें चल पड़ी थीं कि बीजेपी किसी भी कीमत पर गृह मंत्रालय को लेकर कोई समझौता नहीं करेगी, अब हुआ भी ऐसा ही है और यह अहम मंत्रालय पार्टी की झोली में गया है।

मंत्रालयनेता
गृह मंत्रालयदेवेंद्र फडणवीस
वित्त मंत्रालयअजित पवार
शहरी विकास मंत्रालयएकनाथ शिंदे
राजस्व मंत्रालयचंद्रशेखर बावनकुले
उद्योग मंत्रालयउदय सामंत
हायर एजुकेशनचंद्रकांत पाटिल
वन मंत्रालयगणेश नाईक
पर्यावरण मंत्रालयपंकजा मुंडे
मेडिकल एजुकेशनहसन मुश्रीफ
पानी आपूर्तिगुलाबराव पाटिल
जलसंपदा मंत्रालयराधा कृष्ण विखे पाटिल
स्कूली शिक्षा मंत्रीदादा भुसे
आदिवासी विकास मंत्रालयअशोक विखे
परिवहन मंत्रालयप्रताप सरनाईक
खाद्य आपूर्तिधनंजय मुंडे
ओबीसी विकास मंत्रालयअतुल सावे
सामाजिक न्याय विभागसंजय शिरसाट
रोजगारभरत गोगावले
राहत और पुनर्वासमकरंद पाटिल
मत्स्य पालन और बंदरगाहनितेश राणे
मजदूरआकाश फुंडकर
सहयोगबाबासाहेब पाटिल
सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याणप्रकाश आबिटकर
राज्यमंत्रीविभाग
माधुरी मिसालसामाजिक न्याय, अल्पसंख्यक विकास और बंदोबस्ती, चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय
आशीष जयसवालवित्त और योजना, कानून और न्याय
मेघना बोर्डिकरसार्वजनिक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, जल आपूर्ति
इंद्रनील नाइकउच्च और तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास और पर्यटन
योगेश कदमगृहराज्य शहर
पंकज भोयरआवास

कई दिनों बाद बनी सहमति

वैसे इस सहमति तक पहुंचने में महायुति को कई दिन लग गए, करीब-करीब एक महीने बाद मंत्रालयों का बंटवारा हो पाया है। इससे पहले सीएम रेस को लेकर भी काफी असमंजस देखने को मिला था, कभी फडणवीस का नाम आ रहा था तो कभी शिंदे की नाराजगी की खबरें। लेकिन अब सीएम भी बन चुका है, मंत्रालय भी बंट गए हैं, ऐसे में अगली चुनौती वादों को पूरा करने की है।

ऐतिहासिक जनादेश

इस बार के महाराष्ट्र नतीजों की बात करें तो महायुति ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 200 से ज्यादा सीटें जीतने का काम किया, बीजेपी ने अकेले अपने दम पर 132 सीटें जीत ली थीं। उस अप्रत्याशित प्रदर्शन की वजह से ही सीएम कुर्सी इस बार बीजेपी के पास गई और गृह मंत्रालय भी पार्टी ने अपने पास रखा। अगर महाराष्ट्र चुनाव ऐसे ही और दिलचस्प खबरें पढ़नी हैं तो यहां क्लिक करें