MNS Manifesto: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) चीफ राज ठाकरे ने पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर राज ठाकरे ने कहा कि सभी पार्टियों का घोषणापत्र जारी हो चुका है। मैं आज मनसे का घोषणापत्र जारी कर रहा हूं।
राज ठाकरे ने कहा कि चुनाव आयोग को जानकारी देनी पड़ती है कि आपने कितनी प्रति छापी हैं। यह जानकारी देना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को जो सभा होनी थी, मैं अब नहीं कर पाऊंगा, डेढ़ दिन बचा है और प्रशासन इजाजत देने में देरी कर रहा है, उतने में तैयारी नहीं हो पाएगी। राज ठाकरे ने कहा कि 17 नवंबर को मैं ठाणे और मुंबई में सभा करूंगा।
महाराष्ट्र: क्या एकनाथ शिंदे की जगह लेना चाहते हैं अजित पवार? बोले- पांच बार बन चुका हूं डिप्टी CM…
मनसे के चार भागों के घोषणापत्र में क्या है?
मनसे के चार भागों के घोषणापत्र में क्या है?
राज ठाकरे ने घोषणापत्र को चार हिस्सों में जारी किया है। इनमें पहले भाग में बुनियादी जरूरतें, जीवन की गुणवत्ता, पर्याप्त भोजन, पेयजल, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, खेल, बच्चों की देखभाल, प्राथमिक शिक्षा और रोजगार का जिक्र है।
पार्ट II – संचार, बिजली, जल योजना, पूरे महाराष्ट्र में शहरों की नेटवर्किंग, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वानिकी, खुली जगह, पर्यावरण और जैव विविधता।
पार्ट III – राज्य औद्योगिक नीति, व्यापार नीति, प्रशासन और औद्योगिक नियंत्रण, कृषि, पर्यटन और व्यावसायिक शिक्षा
पार्ट IV – मराठी पहचान, मराठी भाषा का प्रचार, दैनिक उपयोग में मराठी, व्यवहार में मराठी, डिजिटल दुनिया में मराठी, वैश्विक व्यापार पर मराठी, किले किले का संरक्षण, पारंपरिक खेल।
महायुति-MVA भी जारी कर चुकी हैं घोषणापत्र
महायुति-MVA भी जारी कर चुकी हैं घोषणापत्र
महा विकास अघाड़ी गठबंधन और महायुति भी अपना घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं। दोनों गठबंधन ने महिलाओं से किए वादे किए हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति ने महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने देने का वादा किया किया है।
उन्होंने 2027 तक 50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा किया है। इसके अलावा महा विकास अघाड़ी ने महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना शुरू करने और हर महीने 3 हजार रुपये देने का वादा किया है। इतना ही नहीं एमवीए ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा देने का भी वादा किया है। महायुति ने 10 लाख छात्रों को 10 हजार रुपये वजीफा देने का वादा किया है। वहीं एमवीए ने प्रदेश के हर छात्र को चार हजार रुपये वजीफा देने की बात कही है।