Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद धनंजय महादिक का एक विवादित बयान सामने आया है। धनंजय महादिक ने कहा कि लड़की बहिन योजना से पैसा लेने वाली महिलाएं महाविकास अघाड़ी की रैलियों में दिखें तो उनकी फोटों खींचकर हमें दें, हम उनकी व्यवस्था करेंगे। उनके इस बयान पर विपक्ष भी जमकर हमलावर है।

शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘बीजेपी नेता सांसद धनंजय महादिक का महिलाओं के बारे में दिया गया बयान बेहद अपमानजनक है। महिलाओं के सशक्तिकरण का यह तरीका बीजेपी की लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति सोच को साबित करने के लिए काफी है। बीजेपी नेता का यह बयान लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है। उनका सवाल है कि नागरिकों को किस पार्टी की रैली में भाग लेना चाहिए। इसके लिए कोई किसी को मजबूर नहीं कर सकता। चुनाव आयोग को इस बयान पर गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए।’

आज की ताजा खबर

कांग्रेस विधायक ने बोला तीखा हमला

कांग्रेस विधायक सतेज पाटिल ने बीजेपी नेता के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि धनंजय महादिक महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए फेमस हैं। पिछले उपचुनाव में उन्होंने विधायक जयश्री जाधव का अपमान किया था। अब वह निचले स्तर पर चले गए हैं और धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल करते हैं। पाटिल ने बीजेपी से पूछा, ‘क्या महिला योजना केवल बीजेपी की महिलाओं के लिए है। क्या यह महाराष्ट्र की सभी महिलाओं के लिए है।’ सतेज पाटिल के मुताबिक धनंजय महादिक का यह बयान महिलाओं की आजादी पर हमला है।

‘BJP का विस्तार होने के साथ ही बढ़ रही बीमारियां’,

बीजेपी सांसद ने दी सफाई

भारतीय जनता पार्टी के सांसद धनंजय महादिक ने मामले को तूल पकड़ते देख सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि लड़की बहिन योजना महाराष्ट्र में काफी चर्चित है। 2 करोड़ 30 लाख महिलाओं को इसका फायदा भी मिला है। उन्होंने कहा कि मेरे कहने का मतलब था कि कांग्रेस के साथ कुछ महिलाएं जा रहीं हैं तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा होगा। हम यह चाहेंगे कि उनके नाम और फोटों को लिया जाए ताकि उन्हें बाद में फायदा दिया जा सके। कांग्रेस ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है।