Maharashtra Congress Candidates List: कांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए गुरुवार को अपनी पहली लिस्ट जारी की है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की पहली सूची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे नागपुर दक्षिण पश्चिम से, असलम आर. शेख मलाड पश्चिम से, विजय नामदेवराव वडेट्टीवार ब्रह्मपुरी से और पटोले को उनके वर्तमान क्षेत्र साकोली से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण को भी उनकी मौजूदा सीट कराड दक्षिण से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वेडेट्टिवार को ब्रह्मपुरी, पूर्व मंत्री अमित देशमुख को लातूर शहर और असलम शेख को मलाड पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है। महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीट के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Maharashtra Election BJP Candidate List 2024: बीजेपी ने आपकी सीट पर किसे उतारा, यहां देखिए महाराष्ट्र बीजेपी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची

क्रमविधानसभाप्रत्याशी
1अक्कलकुवाएडवोकेट केसी पदवी
2शहादाराजेंद्र कुमार गावित
3नंदुरबारकिरण दामोदर ताडावी
4नवांपुरश्रीकृष्णकुमार स्वरूपसिंह नाईक
5सकरीप्रवीण बापू चौरे
6धूले रुरलकुणाल रोहिदास पाटिल
7रावेरधनंजय शिरीश चौधरी
8माल्कपुरराजेश पंडितराव
9चिखलीराहुल सिद्दीविनायक
10रिशोदअमित सुभाषराव जनक
11धमनगांव रेलवेवीरेंद्र वाल्मिकराव जगताप
12अमरावतीसुनील देशमुख
13तेओसायशोमती चंद्रकांत ठाकुर
14अचलपुरअनिरुद्ध देशमुख
15देओलीरणजीत प्रताप कांबले
16नागपुर साउथ वेस्ट प्रफुल्ल विनोदराव
17नागपुर सेंट्रल बंटी बाबा
18नागपुर वेस्ट विकास पी ठाकरे
19नागपुर नॉर्थ- एससी नितिन काशीनाथ राउत
20सकोली नानाभाऊ पटोले
21गोंदिया गोपालदास शंकरलाल अग्रवाल
22राजुरा सुभाष रामचंद्रराव
23ब्रह्मपुरी विजय नामदेव राव
24चिमूर सतीश मनोहरराव
25हदगांव माधवराव पवार
26भोकर तिरुपति बाबूराव
27नायगांव मीनल निरंजन पाटिल
28पाथरी सुरेश अंबादास
29फुलाम्बरी विलास केशवराव
30मीरा बयांदार सैय्यद मुजफ्फर हुसैन
31मलाड वेस्ट असलम शेख
32चांदीवाली मोहम्मद आरिफ़
33धारावी-एससी ज्योति एकनाथ
34मुंबादेवी अमीन पटेल
35पुरंदर संजय चंद्रकांत
36भोर संग्राम अनंतराव
37कस्बा पेठ रवींद्र हेमराज
38सांगमनेर विजय बालासाहेब
39शिरडी प्रभावती जे
40लातूर रूरल धीरज विलासराव
41लातूर सिटी अमित विलासराव
42अक्कलकोट सिद्धाराम
43कराड साउथ पृथ्वीराज चव्हाण
44कोल्हापुर साउथ ऋतुराज संजय पाटिल
45करवीर राहुल
46हातकणंगले-एससी राजू जयंतराव
47जाट विक्रमसिंह बालसाहेब सावंत
48पलुस कडेगांवविश्वजीत पतंगराव

Maharashtra Congress Candidate Second List

4