Madhya Pradesh (MP) Amarwara By Election Result 2024: देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ चुके हैं। मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर बीजेपी के कमलेश प्रताप शाह ने तीन हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।
लोकसभा चुनाव में तो भारतीय जनता पार्टी ने छिंदवाड़ा में कांग्रेस को पटखनी दे दी थी पर अब वह विधानसभा के इस जिले से शिकस्त देने में भी कामयाब हो गई। यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कमलेश शाह 3027 मतों से जीते हैं। अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कांग्रेस विधायक के इस्तीफे के कारण हुए थे। 2023 में यहां से चुनाव जीते कमलेश शाह ने बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से कमलेश शाह को ही प्रत्याशी बनाया और कांग्रेस पार्टी ने आंचल कुंड धाम के धीरेन शाह को मैदान में उतारा था।
अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हुआ। इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच में सीधा मुकाबला था। बीजेपी ने यहां जीत दर्ज की।
MP By Elections Results 2024 LIVE: मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी के कमलेश प्रताप शाह ने जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, उन्हें 83,105 वोट मिले जबकि कांग्रेस के धीरन शाह सुखराम दास इनवती को 80,078 वोट मिले। इस सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवीराम उर्फ देवरावेन भलावी को 28,723 वोट हासिल हुए।
MP By Elections Results 2024 LIVE: कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अमरवाड़ा उपचुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कमलेश शाह ने 1556 वोट से जीत हासिल कर ली है। उनके समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
MP By Elections Results 2024 LIVE: छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा उपचुनाव में 15 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। इस चरण में कांग्रेस उम्मीदवार चार हजार वोटों से आगे है।
MP By Elections Results 2024 LIVE: छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा उपचुनाव में 14 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। इस राउंड में कांग्रेस के प्रत्याशी तीन हजार वोटों से आगे हैं।
MP By Elections Results 2024 LIVE: छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा उपचुनाव में 13वें राउंड की काउंटिग के बाद फिलहाल कांग्रेस पार्टी की लीड में कमी आई है। कांग्रेस उम्मीदवार 5500 वोटों से आगे चल रहे हैं।
MP By Elections Results 2024 LIVE: छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा उपचुनाव में 11 राउंड की काउंटिग पूरी हो चुकी है। इस राउंड में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार पांच हजार वोट से आगे हैं।
MP By Elections Results 2024 LIVE: छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा उपचुनाव में 9 राउंड की काउंटिग पूरी हो चुकी है। इस चरण में कांग्रेस पार्टी की लीड कम हुई है। कांग्रेस पार्टी 3700 वोट से आगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कमलेश शाह को 1627 वोट मिले।
MP By Elections Results 2024 LIVE: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा उपचुनाव में 8वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। इस राउंड में कांग्रेस पार्टी की लीड में कुछ कमी आई है। कांग्रेस के प्रत्याशी 2930 वोटों से आगे हैं। वहीं बीजेपी के कमलेश शाह 1627 वोट मिले हैं।
MP By Elections Results 2024 LIVE: अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में पांचवें चरण की गिनती के बाद चार हजार वोटों कांग्रेस आगे निकल गई है। यहां भारतीय जनता पार्टी के कमलेश शाह और कांग्रेस पार्टी की इनावती के बीच में कांटे की टक्कर है।
MP By Elections Results 2024 LIVE: अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में चौथे चरण की काउटिंग हुई। यहां पर अब भारतीय जनता पार्टी की लीड कम हो गई है। वह दो हजार वोटों से आगे है। चौथे राउंड में गोंडवाना पार्टी ने बीजेपी से ज्यादा वोट हासिल किए हैं।
MP By Elections Results 2024 LIVE: छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर भारतीय जनता पार्टी 5 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए है। अगर कांग्रेस पार्टी इस सीट से हार जाती है तो यह पार्टी के लिए काफी तगड़ा झटका माना जाएगा। यहां पर इस सीट पर करीब 40 साल तक नाथ परिवार ने राज किया है।
MP By Elections Results 2024 LIVE: छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। इसके तीसरे राउंड में भारतीय जनता पार्टी 5000 वोटों से आगे है। यह इलेक्शन भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के लिए बहुत ही जरूरी है।
MP By Elections Results 2024 LIVE: बता दें कि छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में वोटों की काउंटिग डाक मत पत्रों से शुरू हुई है। यहां पर बीजेपी करीब 3200 वोटों से बढ़त बनाए हुए है।
MP By Elections Results 2024 LIVE: अमरवाड़ा उपचुनाव में गिनती डाक मत पत्रों से स्टार्ट हुई। भारतीय जनता पार्टी फिलहाल यहां पर 2700 वोटों से आगे है। यह चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ के भविष्य की डायरेक्शन तय करेगा।
MP By Elections Results 2024 LIVE: छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा उपचुनाव की काउंटिग डाक मत पत्रो से स्टार्ट हुई। फिलहाल यहां भारतीय जनता पार्टी 1700 वोटों से आगे हैं। यहां बीजेपी के कमलेश शाह और कांग्रेस के धीरनशा इनवाती के बीच कांटे की टक्कर है। लेकिन गोंडवाना की गणतंत्र पार्टी के यहां पर ताल ठोकने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
MP By Elections Results 2024 LIVE: मध्य प्रदेश छिंदवाड़ी की अमरवाड़ा विधानसभा का उपचुनाव बेहद ही खास है। यही चुनाव पूर्व सीएम कमलनाथ और पूर्व सांसद की राजनीतिक दिशा और दशा तय करेगा। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से ज्यादा नाथ परिवार की साख दांव पर है।
MP By Elections Results 2024 LIVE: मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। उपचुनाव में 78.71 प्रतिशत मतदान हुआ था।
MP By Elections Results 2024 LIVE: मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में कांग्रेस पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के अलावा यहां पर मनमोहन शाह की बट्टी की गोंडवाना पार्टी की भी अच्छी मौजूदगी है।
MP By Elections Results 2024 LIVE: अमरवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कमलेश शाह और कांग्रेस पार्टी के धीरनशा इनावती को टिकट दिया है। इस सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार उतार मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
MP By Elections Results 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां सभी 29 सीटें जीत ली थीं। ऐसे में अमवाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए आज आने वाले नतीजों में कांग्रेस अपने लिए सकारात्मक परिणामों की उम्मीद कर रही है। थोड़ी देर में शुरू होने वाली काउटिंग सारी स्थिति स्पष्ट कर देगी।