Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सतर्क और चौकन्ना रहने की नसीहत दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं एग्जिट पोल को फर्जी बताते हुए इनके दुष्प्रचार से निराश नहीं होने की बात कही है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट में लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं ,अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं । फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। जय हिन्द।’
इससे पहले पार्टी की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए ऑडियो संदेश जारी किया था। अपने संदेश में प्रियंका ने कहा था कि मेरे प्यारे भाई, बहनों आपको अफवाहों में पड़ने की आवश्यकता नहीं है।
कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं ,
अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं । फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।
जय हिन्द।
राहुल गांधी
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 22, 2019
उन्होंने कहा था कि एग्जिट पोल आपको हतोत्साहित कर रहे हैं। ये सिर्फ कार्यकर्ताओं की दृढ़ता को तोड़ने के लिए है। आप सभी को इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। कांग्रेस महासचिव ने कार्यकर्ताओं से स्ट्रॉन्ग रूम और वोटिंग सेंटर के बाहर निगरानी रखने की बात भी कही थी।
इससे पहले रविवार को आखिरी चरण के बाद सभी टीवी चैनलों व एजेंसियों के एग्जिट पोल सर्वे में एनडीए के पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आने का अनुमान व्यक्त किया गया था। सर्वे के अनुसार एडीए को बहुमत से आगे 300 से अधिक सीटें मिलने का पूर्वानुमान लगाया गया है। वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 130 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।