कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज लद्दाख में हैं। शुक्रवार दोपहर यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी यात्रा का मकसद नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना था। यात्रा के समय बर्फबारी की वजह से लद्दाख नहीं आ सका। मेरे दिल में लद्दाख में यात्रा निकालना था। लद्दाख में राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख एक रणनीतिक स्थान है। एक बात तो साफ है कि चीन ने भारत की ज़मीन छीनी है। दुख की बात है कि विपक्ष की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि लद्दाख का एक इंच भी चीन ने नहीं लिया है, यह एक झूठ है। राहुल गांधी की लद्दाख यात्रा के अलावा ISRO के मून मिशन चंद्रयान-3 और पीएम नरेंद्र मोदी की ग्रीस यात्रा सहित देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के अपडेट्स आपको हमारे इस लाइव पेज पर मिलेंगे।

Live Updates

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें Jansatta.com

15:38 (IST) 25 Aug 2023
News Live: PM नरेंद्र मोदी डिग्री विवाद में केजरीवाल को झटका

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज की। उच्च न्यायालय ने गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा दायर मानहानि मामले पर रोक लगाने के अरविंद केजरीवाल के अनुरोध को खारिज कर दिया था।

15:18 (IST) 25 Aug 2023
News Live: जाति आधारित सर्वेक्षण का काम पूरा, अब डाटा संकलित किया जा रहा है: नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में जाति आधारित सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया गया है और अब डाटा संकलित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस डाटा को जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जाति आधारित सर्वेक्षण समाज के सभी तबकों के लिए लाभकारी होगा।

14:52 (IST) 25 Aug 2023
News Live: राजस्थान में बदमाशों की गोली से घायल कांस्टेबल की मौत

राजस्थान के दौसा जिले में बदमाशों की गोली से घायल हुए पुलिस कांस्टेबल प्रह्लाद सिंह (34) ने शुक्रवार को जयपुर में दम तोड़ दिया।

14:51 (IST) 25 Aug 2023
News Live: मुंबई पुलिस को विमान में बम की झूठी कॉल मिली, फोन करने वाला 10 वर्षीय लड़का

मुंबई पुलिस को शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान में बम रखे होने की धमकी भरी कॉल मिली। बाद में पता चला कि महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक 10 वर्षीय लड़के ने यह फर्जी कॉल की थी।

14:42 (IST) 25 Aug 2023
News Live: लालू को नीतीश ने भेजा था जेल- स्रमाट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि वो नीतीश कुमार ही थे जिन्होंने चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव को जेल भेजा था...नीतीश कुमार ने हमें छोड़ दिया क्योंकि वे प्रधानमंत्री बनना चाहते थे।

13:59 (IST) 25 Aug 2023
News Live: ग्रीस की राष्ट्रपति से मिले पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने ग्रीस की राजधानी एथेंस में वहां की राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू से मुलाकात है। ग्रीस रवाना होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह द्विपक्षीय मित्रता को गहरा करने के उद्देश्य से यूनान के शीर्ष नेतृत्व के साथ सार्थक वार्ता को लेकर आशान्वित हैं। पिछले 40 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूनान की यह पहली यात्रा है।

13:29 (IST) 25 Aug 2023
News Live: हिमाचल में 50 से अधिक फंसे हुए लोगों को बचाया गया, बद्दी-पिंजौर को जोड़ने वाला पुल गिरा

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने के बाद 50 से अधिक फंसे हुए लोगों को NDRF ने बचा लिया। शेहनु गोउनी गांव में बृहस्पतिवार को बादल फटने की घटना हुई थी जिससे कई जगहों पर भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि NDRF का एक दल 15 किलोमीटर पैदल चलकर फंसे हुए लोगों को बचाने पहुंचा और 15 बच्चों समेत सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। बारिश से संबंधित एक अन्य घटना में, बलाद नदी में पानी के तेज प्रवाह के कारण औद्योगिक बद्दी क्षेत्र और पिंजौर को जोड़ने वाला बद्दी स्थित मारनवाला पुल शुक्रवार को गिर पड़ा।

12:51 (IST) 25 Aug 2023
News Live: G20 के दौरान कैसे रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था?

जी20 के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पर स्पेशल सीपी, ट्रैफिक, दिल्ली एस.एस. यादव ने कहा कि हमारे पास उन सभी उपयोगकर्ताओं के लिए एक वर्चुअल हेल्प डेस्क होगा जो प्रतिनिधियों, पर्यटकों के साथ-साथ दिल्ली के नागरिकों और अन्य बाहरी लोगों के रूप में दिल्ली का दौरा कर रहे हैं... हम परिवहन सेवाओं सहित विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि हम एक विस्तृत यातायात सलाह जारी करेंगे जो आपको उपलब्ध परिवहन के विभिन्न प्रकार के तरीकों के बारे में जानकारी देगी। मुख्य शिखर सम्मेलन स्थल नई दिल्ली में है इसलिए NDMC क्षेत्र में प्रतिबंध रहेगा। यह एक नियंत्रित क्षेत्र होगा जिसमें अधिकृत वाहनों या आगंतुकों को अनुमति दी जाएगी। नियंत्रित क्षेत्र के साथ-साथ दिल्ली के बाकी हिस्सों में भी मेट्रो सेवाओं की अनुमति होगी...किसी के लिए भी मेट्रो से आने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

12:29 (IST) 25 Aug 2023
News Live: सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी किया

कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी, उनकी पत्नी मधुमणि की रिहाई पर रोक लगाने से उच्चतम न्यायालय ने इनकार किया। उच्चतम न्यायालय ने रिहाई के खिलाफ याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार, अमरमणि त्रिपाठी और मधुमणि को नोटिस जारी किया।

12:27 (IST) 25 Aug 2023
News Live: मेरी हत्या करवा सकता है अमरमणि, सरकार रिहाई पर फिर करे विचार- निधि शुक्ला

सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी की "समय से पहले" रिहाई के खिलाफ दिवंगत कवयित्री मधुमिता शुक्ला की बहन की याचिका पर नोटिस जारी किया। अमरमणि और मधुमणि मधुमिता की हत्या में शामिल होने के आरोप में गोरखपुर जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं UP के राज्यपाल और CM से उनकी रिहाई रोकने का अनुरोध करती हूं...RTI आवेदनों में कहा गया है कि अमरमणि वास्तव में कभी जेल गए ही नहीं थे। वह कुछ भी कर सकता है...क्या होगा अगर उसने मेरी हत्या कर दी, तो इस मामले की पैरवी करने वाला कोई नहीं बचेगा?यूपी में किस तरह की कानून व्यवस्था है?"

12:21 (IST) 25 Aug 2023
News Live: अमरमणि की रिहाई पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

कवयित्री मधुमिता हत्याकांड में पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी की रिहाई पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जघन्य अपराध में शामिल लोगों को रिहा नहीं किया जाना चाहिए। इससे समाज में गलत संदेश जाएगा...मैं इस कदम की निंदा करता हूं...बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाने वाली पार्टी महिलाओं के खिलाफ अपराध में शामिल लोगों को रिहा कर रही है...दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

12:19 (IST) 25 Aug 2023
News Live: नीतीश बोले- लालू को बेवजह परेशान किया जा रहा

चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव की जमानत के खिलाफ CBI के सुप्रीम कोर्ट जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है...केंद्र में बैठे लोग सभी को परेशान कर रहे हैं।

12:18 (IST) 25 Aug 2023
News Live: राहुल बोले- चीन ने हमारी जमीन छीनी

लद्दाख में राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख एक रणनीतिक स्थान है। एक बात तो साफ है कि चीन ने भारत की ज़मीन छीनी है। दुख की बात है कि विपक्ष की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि लद्दाख का एक इंच भी चीन ने नहीं लिया है, यह एक झूठ है।

12:16 (IST) 25 Aug 2023
News Live: राज्यपाल और सीएम के निर्देश के बाद ही होती है किसी कैदी की रिहाई- यूपी के मंत्री

कवयित्री मधुमिता हत्याकांड में पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी की रिहाई पर उत्तर प्रदेश के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि जेल से कैदियों की रिहाई जेल की नीतियों और जेल के कैदियों के आचरण पर आधारित होती है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ही किसी कैदी की रिहाई के आदेश दिए जाते हैं।

12:09 (IST) 25 Aug 2023
Live News: सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा मामले पर गौहाटी HC को दिया ये आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने गौहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मणिपुर हिंसा संबंधी CBI मामलों के लिए असम में एक या उससे अधिक न्यायिक अधिकारियों को नामित करने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा मामलों पर कहा कि आरोपियों की पेशी, रिमांड, न्यायिक हिरासत और इसके विस्तार से संबंधित प्रक्रियाएं ऑनलाइन ही चलेंगी।

11:44 (IST) 25 Aug 2023
News Live: राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- हम नफरत और हिंसा के खिलाफ

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कुछ महीने पहले हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले थे, इसे 'भारत जोड़ो यात्रा' नाम दिया था। हमारा लक्ष्य देश में भाजपा-आरएसएस द्वारा फैलाई गई नफरत और हिंसा के खिलाफ खड़ा होना था...यात्रा से जो संदेश निकला वह था- 'नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोलने निकले हैं',यही आपकी भी सोच है और पिछले कुछ दिनों में मुझे खुद ये देखने को मिला। यात्रा के समय सर्दियों में बर्फबारी के कारण मैं लद्दाख नहीं जा सका। यह मेरे दिल में था कि मैं लद्दाख में यात्रा करूं और इस बार मैंने इसे मोटरसाइकिल पर आगे बढ़ाया।

https://twitter.com/ANI/status/1694954581606941132

11:17 (IST) 25 Aug 2023
LIVE NEWS: कैसे चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह तक उतरा

वीडियो में देखें कैसे चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह तक उतरा।

https://twitter.com/isro/status/1694945669721776263

11:02 (IST) 25 Aug 2023
Live Update: चंद्रमा पर एक नज़र याद दिलाएगी कि एक राष्ट्र के रूप में हमने क्या हासिल किया- B-20 समिट में टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन

B-20 समिट में टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने कहा कि चंद्रमा लंबे समय से आकांक्षा का प्रतीक रहा है। आज, हम चंद्रमा को एक नई रोशनी में देखते हैं। दुनिया भर के लोगों के साथ-साथ लाखों युवा भारतीयों ने हाल ही में चंद्रमा पर लैंडिंग देखी। अब, ऊपर की ओर (चंद्रमा पर) एक साधारण नज़र इस बात की याद दिलाएगी कि एक राष्ट्र के रूप में हमने क्या हासिल किया है और हम भविष्य में क्या हासिल करने में सक्षम हैं।

10:59 (IST) 25 Aug 2023
LIVE NEWS: एथेंस में भारतीय समुदाय ने किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत

एथेंस में होटल के बाहर एकत्र हुए भारतीय प्रवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। एथेंस में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी को ग्रीक हेडड्रेस भेंट करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694944035696529555

10:38 (IST) 25 Aug 2023
LIVE NEWS: श्रीनगर जाएंगे राहुल और सोनिया गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय निजी दौरे पर शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचेंगे। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख और उनकी मां सोनिया गांधी भी शनिवार को यहां पहुंचेंगी। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने शुक्रवार को बताया कि पारिवारिक दौरे के समय दोनों वरिष्ठ नेताओं की श्रीनगर में पार्टी के किसी नेता के साथ कोई राजनीतिक वार्ता या बैठक नहीं होगी। राहुल पिछले एक हफ्ते से लद्दाख में हैं और वह करगिल में शुक्रवार सुबह एक जनसभा को संबोधित करने के बाद श्रीनगर रवाना होंगे। वानी ने बताया कि सोनिया गांधी शनिवार को यहां पहुंचेंगी।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694944880311861271

10:36 (IST) 25 Aug 2023
LIVE NEWS: ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा खत्म करने के बाद कल ग्रीस से सीधे कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचेंगे। वह यहां चंद्रयान-3 मिशन में शामिल ISRO के वैज्ञानिकों की टीम से मुलाकात करेंगे। पीएम चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और अधिकारियों को बधाई देंगे।

10:27 (IST) 25 Aug 2023
LIVE UPDATE: ग्रीस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत

ग्रीक के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेत्रिटिस ने एथेंस पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694934945884701101

10:08 (IST) 25 Aug 2023
LIVE UPDATE: ग्रीस दौरे पर पीएम मोदी का कार्यक्रम

पीएम मोदी की एक दिवसीय ग्रीस यात्रा पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि प्रधानमंत्री अज्ञात सैनिक के मकबरे पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे ग्रीस के राष्ट्रपति से मिलेंगे, ग्रीक प्रधानमंत्री से बातचीत करेंगे और दोनों पक्षों के बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करेंगे। बागची ने कहा कि प्रस्थान करने से पहले, प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे जो चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद उनका स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694931692828729724

10:07 (IST) 25 Aug 2023
LIVE NEWS: इंफाल में अब पासपोर्ट के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

इंफाल में पासपोर्ट सेवा केंद्र के लंबे समय तक बंद रहने पर विदेश और शिक्षा राज्य मंत्री आर.के. रंजन सिंह ने कहा कि मेरे पास कुछ खबरें आईं कि इंफाल में पासपोर्ट सेवा केंद्र बंद कर दिया गया है। इस संदर्भ में, मैं जनता को सूचित करना चाहता हूं कि चूंकि इंफाल में हिंसा भड़क उठी और इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया इसलिए इंफाल में पासपोर्ट सेवा केंद्र को बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब इंफाल में स्थिति शांत हो गई है और कुछ जगहों पर इंटरनेट काम कर रहा है। जो पासपोर्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, मैं उन लोगों से अपील करता हूं कि वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694924089411215640

10:04 (IST) 25 Aug 2023
LIVE NEWS: NCP में कोई फूट नहीं

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि इसमें कोई मतभेद नहीं है कि वे (अजित पवार) हमारे नेता हैं, एनसीपी में कोई विभाजन नहीं है। किसी पार्टी में फूट कैसे पड़ती है? ऐसा तब होता है जब राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ा समूह पार्टी से अलग हो जाता है लेकिन आज एनसीपी में ऐसी कोई स्थिति नहीं है। हां, कुछ नेताओं ने अलग रुख अपनाया लेकिन इसे फूट नहीं कहा जा सकता। वे लोकतंत्र में ऐसा कर सकते हैं।

10:02 (IST) 25 Aug 2023
LIVE NEWS: इसरो ने डिलीट किया ट्वीट

इसरो ने चंद्रयान-3 पर अपना हालिया जारी ट्वीट डिलीट कर दिया है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694922435899093210

10:01 (IST) 25 Aug 2023
LIVE UPDATE: चीनी पक्ष की ओर से भारत के साथ द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध पेंडिंग

पीएम मोदी और शी जिनपिंग की बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए सूत्रों ने कहा कि चीनी पक्ष की ओर से भारतीय पक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध लंबित था। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच लीडर्स लाउंज में अनौपचारिक बातचीत हुई।

09:59 (IST) 25 Aug 2023
LIVE NEWS: पीएम मोदी की ग्रीस यात्रा

पीएम मोदी की ग्रीस यात्रा के लिए बॉलीवुड नृत्य अकादमी के ग्रीक छात्र एथेंस में भारतीय प्रवासी कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए तैयारी कर रहे हैं। ग्रीस के एथेंस में PM मोदी के सामने प्रस्तुति देने वाले बॉलीवुड डांस अकादमी की एक छात्रा ने कहा कि हम वास्तव में उत्साहित हैं, यह उनकी ग्रीस की पहली यात्रा है। हम वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहे हैं। मैं यहां छह साल से हूं और मैंने भारतीय नृत्य भरतनाट्यम सीखा है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694859770791124993

प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को दक्षिण अफ्रीका की यात्रा का समापन करते हुए इसे बेहद सार्थक बताया और वह वहां से यूनान रवाना हो गए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने X (ट्विटर) पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका की सार्थक यात्रा पूरी की जिसने ब्रिक्स के सफर में एक नया अध्याय शुरू किया है। प्रधानमंत्री अब यूनान रवाना हो गए हैं।

चंद्रयान-3 से विक्रम साराभाई का कनेक्शन, पढ़ें पूरी खबर

टचडाउन से ठीक पहले चंद्रमा की तस्वीर, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=H1QbYfmTCW0