हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड और पंजाब से लेकर दिल्ली तक पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी देश के 24 राज्यों में बारिश की आशंका जताई है। IMD के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड में बुधवार (12 जुलाई) को भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है, जिसके चलते दोनों राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश,पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार के कई जिलों में भी भारी बारिश की उम्मीद है, जिसके चलते इन राज्यों में भी अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और अन्य राज्यों में भी ऐसे ही हालात देखने को मिल रहे हैं। उत्तर भारत में भारी बारिश के बाद मची तबाही के बाद बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। राहत और बचाव अभियान के लिए सेना और एनडीआरएफ की कई टीम को तैनात किया गया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और वेस्ट यूपी में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आगामी 15 और 16 जुलाई को मध्यम श्रेणी की बारिश होने की संभावना जताई है। इसे लेकर दोनों दिन के लिए येलो अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है।
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।
बारिश की वजह से पंजाब में बाढ़ जैसी स्थिति पर राज्य के पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर शर्मा ने कहा कि 11 लोगों की मृत्यु की खबर है लेकिन वह अलग-अलग कारणों से हुई हैं। बचाव कार्य में NDRF, SDRF, सेना की टीमें लगी हैं। फिरोज़पुर में 20 यूनिट सेना काम पर हैं। अब तक करीब 14,000 लोगों को बचाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान 71 करोड़ की राशि जारी करेंगे। हमें लगता है कि ऐसी आपदा में केंद्र सरकार अपनी भूमिका निभाएगी और जितना नुकसान हुआ उस आधार पर मदद करेगी।
उत्तराखंड: धारचूला NHPC के छिरकिला बांध से पानी छोड़े जाने के कारण धौलीगंगा और काली नदी का जलस्तर बढ़ा। चमोली में लगातार बारिश के कारण पाताल गंगा में भूस्खलन हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह फ्रांस और UAE की यात्रा के लिए रवाना होंगे। पहले उनकी फ्रांस यात्रा होगी, प्रधानमंत्री कल पेरिस पहुंचेंगे। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री 13 और 14 जुलाई को फ्रांस में रहेंगे। यह प्रधानमंत्री की छठी फ्रांस यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी कल पहुंचने के बाद उसी दिन फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न और फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे।
यमुना का जलस्तर अब तक के रिकॉर्ड 207.55 मीटर तक बढ़ने के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में केंद्र से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।
Central Water Commission predicts 207.72 meter water level in Yamuna tonite. Not good news for Delhi.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 12, 2023
There have been no rains in Delhi last 2 days, however, levels of Yamuna are rising due to abnormally high volumes of water being released by Haryana at Hathnikund barrage.… pic.twitter.com/3D0SI2eYUm
लगातार बारिश के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के अंबाला स्थित आवास में पानी भर गया।
दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने यमुना नदी के जलस्तर का निरीक्षण किया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अभी यमुना का लेवल 207.37 मीटर है ये खतरे के निशान से काफी ऊपर है। केंद्र जल आयोग के अनुमान के अनुसार इसका लेवल रात 10 बजे से 207.55 पहुंच सकता है। यानि दिल्ली के कुछ जगह पर यमुना अपनी तटबंधों को तोड़कर पार सकती है तो जहां पर भी ऐसा खतरा है वहां पर दिल्ली सरकार के सिंचाई नियंत्रण विभाग तटबंधों को मजबूत करने का काम कर रहा है। आप नेता ने कहा कि लगातार स्थिति पर नजर रखा जा रहा है। ये पानी दिल्ली के बारिश का पानी नहीं है बल्कि ये पानी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़ जा रहा है। हमारा केंद्र सरकार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के सरकार से लगातार संपर्क है और हम चाहेंगे कि पानी उतना ही छोड़ा जाए जिससे तटबंध टूटे न
कोलकाता पहुंचे बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ममता जी की राजनीति वाम दलों की राजनीति से भी बदतर हो गई है। आपकी राजनीति अत्याचारों से भरी क्यों हो गई है? हमें जवाब चाहिए। राज्य में हर चुनाव के दौरान कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ता है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में गुजरात हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ मौन विरोध प्रदर्शन किया।
उत्तरकाशी में गंगोत्री राजमार्ग पर बाढ़ के साथ आए मलबे में यात्रा करते समय तीर्थयात्री अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
#WATCH उत्तराखंड: उत्तरकाशी में गंगोत्री राजमार्ग पर बाढ़ के साथ आए मलबे में यात्रा करते समय तीर्थयात्री अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। pic.twitter.com/YLgxOH1w7G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2023
DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने सवाल उठाया कि दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोर्ट में पुख्ता सबूत पेश किए हैं। मैं दिल्ली पुलिस से पूछना चाहती हूं कि उन्होंने उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया, जबकि उन्हें पता था कि वह पहलवानों का यौन उत्पीड़न करता है। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार से सवाल पूछना चाहती हूं उन्होंने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? ये गलत है कि जिस आदमी की जगह जेल है अब वे संसद में बैठ कर कानून बनाएगा।
#WATCH दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोर्ट में पुख्ता सबूत पेश किए हैं। मैं दिल्ली पुलिस से पूछना चाहती हूं कि उन्होंने उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया, जबकि उन्हें पता था कि वह पहलवानों का यौन उत्पीड़न करता है। मैं केंद्र सरकार से सवाल पूछना चाहती हूं उन्होंने उसके… pic.twitter.com/roC7oHb5NN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2023
प्रदेश के विभिन्न स्थानों और हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए उत्तराखंड सरकार ने आपदा राहत नम्बर जारी किए हैं। किसी भी मदद हेतु निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
9411112985, 01352717380, 01352712685 इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर- 9411112780 पर भी मैसेज कर सकते हैं।
सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत मेरा समस्त प्रदेशवासियों और तीर्थ यात्रियों से अनुरोध है कि अनावश्यक यात्रा करने से बचें। राज्य आपदा कंट्रोल रूम में 24 घटें सभी जनपदों से सड़क मार्ग एवं बारिश की स्थिति के बारे में स्वयं जानकारी ले रहा हूं। समस्त जनपदों में ज़िला प्रशासन और SDRF को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
दिल्ली के कई इलाकों में घुसा पानी। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अधिकारी चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और यमुना में पानी के बहाव को रोकने के लिए कृत्रिम अवरोधों का निर्माण कर रहे हैं। CWC के अनुसार आज रात 10 बजे से 12 बजे के बीच यमुना का पानी फिर से बढ़ने की संभावना है। पानी के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए कई पंप लगाए गए हैं। निकासी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
दिल्ली के मायापुरी फेज 1 में एक ऑटोमोबाइल शोरूम सर्विस सेंटर में आग लग गई। मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां मौजूद हैं। दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी के मुताबिक, आग की सूचना मिलते ही 19 दमकल की गाड़ियां मौक पर पहुंची। आग को बुझा दिया गया है, कूलिंग का काम जारी है। ये कार का सर्विस सेंटर है और आग पहले माले पर लगी थी। आग लगने के कारण की जांच की जाएगी। किसी की जनहानि की सूचना नहीं है।
पटना में पुलिस ने किसान संगठन के सदस्यों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। यह सदस्य अपनी मांगों को लेकर राज्य विधानसभा तक मार्च कर रहे थे।
#WATCH | Bihar | Police in Patna open baton charge to disperse members of a farmer organisation who were marching to the State Assembly over their demands. pic.twitter.com/vxXPwa0rgB
— ANI (@ANI) July 12, 2023
केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हरिद्वार समेत गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की अधिकांश नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को छू गया है। बांधों और जलाशयों में पानी खतरे के निशान के करीब है।
दिल्ली पुलिस ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके के पास से कई टुकड़ों में कटा हुआ एक महिला का शव बरामद किया है। पुलिस मौके पर मौजूद है।
#WATCH दिल्ली पुलिस ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके के पास से कई टुकड़ों में कटा हुआ एक महिला का शव बरामद किया है। पुलिस मौके पर मौजूद है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/g6U5y70KpE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2023
अमरनाथ यात्रियों का नया जत्था श्रीनगर बेस कैंप से अमरनाथ गुफा के लिए बालटाल और पहलगाम बेस कैंप की ओर रवाना हुए।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रियों का नया जत्था श्रीनगर बेस कैंप से अमरनाथ गुफा के लिए बालटाल और पहलगाम बेस कैंप की ओर रवाना हुए। pic.twitter.com/tcXV5dL4dp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2023
उत्तर प्रदेश के मेरठ में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है और निचले इलाकों में पानी घुस गया है।
उत्तर प्रदेश: मेरठ शहर में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हुए। बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है और निचले इलाकों में पानी घुस गया है। pic.twitter.com/E0yuTErS3L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2023
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में वायु सेना का हेलीकॉप्टर सैंज घाटी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री लेकर रवाना हुआ।
#WATCH भुंतर, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश): वायु सेना का हेलीकॉप्टर सैंज घाटी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री लेकर रवाना हुआ।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2023
(सोर्स: DPR) pic.twitter.com/A3XE6KVMS3
पंजाब के राजपुरा की चितकारा यूनिवर्सिटी में बाढ़ में डूबने से एक युवा इंजीनियरिंग छात्र की जान चली गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी हरीश के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी के बयान के अनुसार, यह हादसा विश्वविद्यालय परिसर में अत्यधिक पानी घुसने के चलते हुआ। बढ़ते पानी में फंसकर हरीश डूब गया और उसकी मौत हो गयी।
पंजाब के राजपुरा की चितकारा यूनिवर्सिटी में बाढ़ में डूबने से एक युवा इंजीनियरिंग छात्र की जान चली गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी हरीश के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी के बयान के अनुसार, यह हादसा विश्वविद्यालय परिसर में अत्यधिक पानी घुसने के चलते हुई। बढ़ते पानी में फंसकर हरीश डूब गया और उसकी मौत हो गयी।
महाराष्ट्र के नासिक सप्तश्रृंगी गढ़ घाट पर एक बस खाई में गिर गई, हादसे में कई यात्री घायल हुए। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दादाजी भुसे ने बताया कि कुछ लोग बस से नीचे आ रहे थे जिस दौरान ये हादसा हुआ, हादसे में 22 प्रवासी जख्मी हुए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घायलों का सरकार की ओर से इलाज कराया जाएगा। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे।
#WATCH महाराष्ट्र: नासिक सप्तश्रृंगी गढ़ घाट पर एक बस खाई में गिर गई, हादसे में कई यात्री घायल हुए। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2023
सोर्स: लोकल पुलिस pic.twitter.com/AkX4ln5AQm
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में BJP की लोक सभा प्रवास योजना की महत्वपूर्ण बैठक आज पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में होगी। इस बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव के साथ–साथ राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनावों के संबंध में चर्चा की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले वर्ष 2022 में लोक सभा प्रवास योजना का रोडमैप सामने रखा था जिसमें उन लोक सभा सीटों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की रणनीति बनाई गई थी जहां भाजपा 2019 के आम चुनावों में उपविजेता या तीसरे स्थान पर रही थी, या बहुत ही कम अंतर से जीती थी।
उत्तरकाशी: गंगोत्री की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धराली में खीर गंगा के उफान से सड़क बह गई। उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने बताया कि भारी बारिश के बीच पिछले 12 घंटों से बंद सड़क को खोलने के प्रयास जारी हैं।
#WATCH उत्तरकाशी: गंगोत्री की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धराली में खीर गंगा के उफान से सड़क बह गई। उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने बताया कि भारी बारिश के बीच पिछले 12 घंटों से बंद सड़क को खोलने के प्रयास जारी हैं। pic.twitter.com/ef3r7KD5qA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2023
दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज इलाके में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बुधवार सुबह 8 बजे पुराना रेलवे पुल पर 207.25 मीटर यमुना का जल स्तर दर्ज़ हुआ।
#WATCH दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज इलाके में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2023
सुबह 8 बजे पुराना रेलवे पुल पर 207.25 मीटर यमुना का जल स्तर दर्ज़ हुआ। pic.twitter.com/G1HDtHmNgk
बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। SSP, शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि नदी के किनारे के सभी थानों को क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य एजेंसियों से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है जिससे अगर कहीं जलभराव हो तो तुरंत ही लोगों को वहां से बाहर निकाला जा सके:
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोक दिया है। वहीं, हरिद्वार जिले के लक्सर के कुआं खेड़ा गांव के पास सोनाली नदी का बांध टूटने से लक्सर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई।
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते पंडोह डैम (मंडी) से मंगलवार शाम 6 बजे से बुधवार दोपहर 3 बजे तक पानी छोड़ा जाएगा। नूरपुर पुलिस ने लोगों से अपील है कि आगामी कुछ दिनों तक निचले क्षेत्रों जैसे नदियां, नाले व डैम क्षेत्र के आसपास न जाएं।
हिमाचल प्रदेश | जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते पंडोह डैम(मंडी) से आज शाम 6 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक पानी छोड़ा जाएगा। लोगों से अपील है कि आगामी कुछ दिनों तक निचले क्षेत्रों जैसे नदियां, नाले व डैम क्षेत्र के आसपास न जाएं: नूरपुर पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2023
(फोटो सोर्स: हिमाचल प्रदेश ट्रैफिक,… pic.twitter.com/6lKh9vnkT3
उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। बुधवार और गुरुवार को 27 जिलों और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट है। लखीमपुर खीरी, सीतापुर और बरेली समेत करीब 9 अन्य जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 12 जुलाई से 13 जुलाई तक श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं समेत आसपास के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर तक कैसा है मौसम का हाल, पढ़ें पूरी खबर
बारिश से मचा तबाही का मंजर, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=fqcDs7czn30