आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके तीन करीबियों को तलब किया है। संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को आज ही ईडी ने पेश होने को कहा है। दोनों के यहां एजेंसी ने कुछ समय पहले रेड भी डाली थी। बुधवार को संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया था। अब उनके 3 सहयोगियों को ईडी ने समन भेजा है। संजय सिंह की कस्टडी मांगते वक्त ईडी ने सर्वेश के नाम का भी जिक्र किया था। ED ने सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को आज 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, सर्वेश को संजय सिंह के कहने पर एक करोड़ रुपये मिले थे। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें jansatta.com

Live Updates

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए पढ़ें jansatta.com

16:10 (IST) 6 Oct 2023
NEWS LIVE: शरद पवार ने खड़गे और राहुल गांधी से की मुलाकात

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की है। https://twitter.com/ANI/status/1710232236036173841

14:20 (IST) 6 Oct 2023
NEWS LIVE: संजय सिंह के घर से नहीं मिला एक भी रुपया- आतिशी

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि ईडी को संजय सिंह के आवास से एक पैसा भी नहीं मिला लेकिन फिर भी उन्हें बीजेपी की ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। हम देख रहे हैं कि जो पार्टियां पीएम मोदी के खिलाफ बोलती हैं, उनके खिलाफ ईडी, सीबीआई, आईटी द्वारा छापे मारे जाते हैं

https://twitter.com/ANI/status/1710208375672475865

12:31 (IST) 6 Oct 2023
NEWS LIVE: ईडी ऑफिस पहुंचा सर्वेश मिश्रा, होगी पूछताछ

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में ईडी के समन के बाद सर्वेश मिश्रा पूछताछ के लिए पहुंचा है। उससे संजय सिंह के साथ संबंध को लेकर पूछताछ हो सकती है। ईडी सर्वेश मिश्रा और संजय सिंह को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है।

https://twitter.com/ANI/status/1710184571256680850

10:57 (IST) 6 Oct 2023
NEWS LIVE: मुंबई गोरेगांव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई

मुंबई के गोरेगांव में आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। इस घटना में 46 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1710164214948753506

10:10 (IST) 6 Oct 2023
NEWS LIVE: शराब नीति घोटाले में ईडी ने 3 और लोगों को भेजा समन

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में ईडी ने तीन और लोगों को समन भेजा है। ईडी ने संजय सिंह के तीन करीबियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। एएनआई के मुताबिक ईडी ने विवेक त्यागी, सर्वेश मिश्रा और कंवरबीर सिंह को तलब किया गया है। सर्वेश मिश्रा आज ईडी के सामने पेश हो सकता है। ईडी इन तीनों लोगों का सामना संजय सिंह से कराएगी। संजय सिंह 10 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर हैं। ईडी का दावा है कि संजय सिंह के सहयोगी सर्वेश को उनके आवास पर संजय सिंह की ओर से दो बार में 2 करोड़ रुपये मिले हैं। संजय सिंह के पीए विजय त्यागी को आरोपी अमित अरोड़ा की कंपनी अरालियास हॉस्पिटैलिटी में हिस्सेदारी दी गई थी।

https://twitter.com/ANI/status/1710146065096458320

10:06 (IST) 6 Oct 2023
LIVE: सिक्किम बाढ़ में लापता भारतीय सेना के जवानों की तलाश जारी

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में लापता भारतीय सेना के जवानों की तलाश जारी है। PRO डिफेंस, गुवाहाटी ने कहा कि भारतीय सेना उत्तरी सिक्किम में फंसे नागरिकों और पर्यटकों को भोजन, चिकित्सा सहायता और संचार सुविधाओं के विस्तार में सहायता प्रदान कर रही है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1710136777636470995

10:04 (IST) 6 Oct 2023
NEWS LIVE: न्यू एज रावण पर संजय राउत ने दिया बयान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिए बीजेपी के 'न्यू एज रावण' ट्वीट पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी, नरेंद्र मोदी और अमित शाह को राहुल गांधी से डर लगने लगा है। इससे 2024 के चुनाव में आपकी (बीजेपी) हार सुनिश्चित हो गई है। राम और रावण का युद्ध इसी देश में हुआ था। रावण एक विकृति है जो सबसे ज्यादा बीजेपी के अंदर ही है।

https://twitter.com/ANI/status/1710147054474043540

10:02 (IST) 6 Oct 2023
LIVE NEWS: गोरेगांव में बिल्डिंग में आग लगने से 7 लोगों की मौत

मुंबई के गोरेगांव में एक बिल्डिंग में आग लगने की घटना में कुल 51 लोग घायल हुए। अब तक 7 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 5 लोगों की हालत गंभीर है, 35 लोगों का इलाज चल रहा है और 4 घायलों को छुट्टी दे दी गई है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1710144352096506050

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैश, कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेत्री हिना खान को प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से समन भेजा गया है। ईडी ने तीनों को ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में पूछताछ का फरमान जारी किया है। इस मामले में बुधवार को बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर को भी ईडी ने समन भेजा था। समन के जवाब में रणबीर कपूर की तरफ से ईडी को पत्र भेजकर दो हफ्ते का समय मांगा गया है।

सिक्किम में बाढ़ का कहर, पढ़ें पूरी स्टोरी

संजय सिंह से क्या सवाल पूछे जाएंगे, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=aCP_OW3SHvY