Today Latest News Live Updates: ISRO के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल (LM) के चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के साथ ही भारत ने बुधवार को इतिहास रच दिया । अभियान की सफलता के बाद इसरो से जुड़े सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि रोवर ‘प्रज्ञान’ लैंडर ‘विक्रम’ से बाहर निकल आया है और यह अब यह चंद्रमा की सतह पर घूमेगा। रैंप पर लैंडर से बाहर आते रोवर की पहली तस्वीर भी सामने आई है। INSPACe के अध्यक्ष पवन के. गोयनका ने इस फोटो को शेयर किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘विक्रम’ लैंडर से रोवर ‘प्रज्ञान’ के सफलता पूर्वक बाहर आने पर इसरो की टीम को बधाई दी। उन्होंने ‘X’ (ट्विटर) पर पोस्ट में कहा, ‘‘मैं विक्रम लैंडर से रोवर प्रज्ञान के सफलतापूर्वक बाहर आने पर एक बार फिर इसरो की टीम और देशवासियों को बधाई देती हूं। विक्रम की लैंडिंग के कुछ घंटों बाद इसका बाहर आना चंद्रयान 3 के एक और चरण की सफलता को दर्शाता है।’’ वहीं, दक्षिण अफ़्रीका में कल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व के कई नेताओं ने चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। अमेरिका और यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसियों ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई दी।

Live Updates

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें Jansatta.com

16:22 (IST) 24 Aug 2023
LIVE NEWS: हिमाचल में बरसात का मौसम शुरू होने के बाद से अब तक 361 लोग मारे जा चुके

हिमाचल प्रदेश के राजस्व और आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा ने राज्य में भारी बारिश के कारण हुई तबाही पर कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने के बाद से अब तक 361 लोग मारे जा चुके हैं और 40 अभी भी लापता हैं। 12,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनमें से 2200 पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।

https://twitter.com/PTI_News/status/1694661075470348458

16:04 (IST) 24 Aug 2023
LIVE NEWS: दिसंबर 2024 में गगनयान लॉन्च करने की योजना

इसरो वैज्ञानिक मितुल त्रिवेदी ने बताया कि अगर परीक्षण सफल रहा तो हम दिसंबर 2024 में गगनयान लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। गगनयान में हम अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेंगे।

https://twitter.com/PTI_News/status/1694645720354050542

15:49 (IST) 24 Aug 2023
LIVE NEWS: चंद्रमा पर जाने और दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने का मेरा सपना कल सच हो गया- इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन ने कहा कि मैंने चंद्रयान-2 की लैंडिंग के दिन और कल की तुलना की। तो निश्चित रूप से चंद्रमा पर जाने और दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने का मेरा सपना कल सच हो गया इसलिए मुझे बेहद खुशी है कि कल ये सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक हो गई।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694654995919204354

15:42 (IST) 24 Aug 2023
LIVE NEWS: बिहार के लिए एक्सप्रेसवे की मांग- तेजस्वी यादव

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि नितिन गडकरी विकास को लेकर काफी सकारात्मक हैं। हमने बिहार में पिछले 11-12 सालों से रुके हुए प्रोजेक्टों को गति देने की बात की है। सबसे अहम मांग थी कि बिहार में अब तक कोई एक्सप्रेसवे नहीं है। हमने एक एक्सप्रेसवे की मांग की है। वह इसके लिए सकारात्मक दिखे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694645309639709055

15:12 (IST) 24 Aug 2023
LIVE NEWS: G20 प्रतिनिधियों के साथ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने G20 प्रतिनिधियों के साथ चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न मनाया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694639184634675539

14:18 (IST) 24 Aug 2023
LIVE NEWS: पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच बातचीत

जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच संक्षिप्त बातचीत हुई।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694630205678391330

13:52 (IST) 24 Aug 2023
LIVE NEWS: भारत ने हमेशा ब्रिक्स के विस्तार का समर्थन किया- पीएम मोदी

जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा ब्रिक्स के विस्तार का समर्थन किया है। भारत का मानना रहा है कि नए सदस्यों को जोड़ने से ब्रिक्स एक संगठन के रूप में मजबूत होगा।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694622542856950000

13:34 (IST) 24 Aug 2023
LIVE NEWS: 6 देशों को मिला ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बनने के लिए आमंत्रण

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के परिणामों की घोषणा की। उन्होंने कहा, "हम अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बनने के लिए आमंत्रित करने के लिए एक समझौते पर पहुंचे हैं। सदस्यता जनवरी 2024 से लागू होगी।"

13:19 (IST) 24 Aug 2023
LIVE NEWS: लैंडिंग से पहले बहुत घबराहट थी- INSPACe के चेयरमैन

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर INSPACe के चेयरमैन पवन के. गोयनका ने कहा कि घटना से पहले बहुत घबराहट और चिंता थी क्योंकि हमारा चंद्रयान -2 चंद्रमा पर उतरने से चूक गया था। यह एक परिपूर्ण लैंडिंग थी और इस लैंडिंग के समय पूरा देश उत्साह से भर गया था।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694615357947060341

12:53 (IST) 24 Aug 2023
LIVE NEWS: एनसीपी में कोई टूट नहीं- सुप्रिया सुले

एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा कि पार्टी में कोई टूट नहीं है, अजित पवार ने बस अलग कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि शरद पवार एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और जयंत पाटिल प्रदेश अध्यक्ष हैं।

12:27 (IST) 24 Aug 2023
Live News: सितंबर में लॉन्च हो सकता है सूर्य के लिए आदित्य मिशन

आदित्य एल-1 और गगनयान मिशन पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि सूर्य के लिए आदित्य मिशन सितंबर में लॉन्च के लिए तैयार हो रहा है। गगनयान पर अभी भी काम चल रहा है। हम क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए संभवतः सितंबर या अक्टूबर के अंत तक एक मिशन करेंगे, जिसके बाद कई परीक्षण मिशन होंगे जब तक कि हम संभवतः 2025 तक पहला मानव मिशन नहीं कर लेते।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694603344160108728

12:04 (IST) 24 Aug 2023
LIVE NEWS: दुनिया ने कल हमारे राष्ट्रीय ध्वज की ताकत देखी- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ कपड़े का एक छोटा सा टुकड़ा नहीं है, बल्कि इसमें देश को एकजुट करने की ताकत है। दुनिया ने कल हमारे राष्ट्रीय ध्वज की ताकत देखी जब भारत का विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा।

https://twitter.com/PTI_News/status/1694596559390876007

11:52 (IST) 24 Aug 2023
LIVE NEWS: भारत ने दिखा दिया कि वह विश्व की ज्ञान राजधानी है- कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री

चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मुझे उस महान क्षण को देखकर बहुत गर्व हो रहा है जिसने भारतीय विज्ञान में इतिहास रचा है। भारत ने दिखा दिया है कि वह विश्व की ज्ञान राजधानी है। इस सफलता की कहानी के लिए पूरी टीम ने काम किया है। हमें इस महान क्षण पर बहुत गर्व है। हम सभी ने खुशी साझा की। अगली पीढ़ी इसे ज़रूर और आगे बढ़ाएगी।

11:35 (IST) 24 Aug 2023
LIVE UPDATE: 26 अगस्त को बेंगलुरु पहुंच सकते पीएम मोदी

Chandrayaan 3 मिशन की सफलता के बाद PM मोदी 26 अगस्त को बेंगलुरु पहुंच सकते हैं, जहां वह ISRO वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे।

11:23 (IST) 24 Aug 2023
LIVE NEWS: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसरो वैज्ञानिकों की टीम को दी बधाई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो वैज्ञानिकों की टीम को बधाई दी। सीएम सिद्धारमैया ने चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को बधाई दी।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694586367693799740

11:11 (IST) 24 Aug 2023
LIVE NEWS: भारत के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि- भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव

चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि यह भारत के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। मैं इसरो की टीम, वैज्ञानिकों, देश के लोगों और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देना चाहता हूं। भारत का चंद्रयान -3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला यान है।

11:04 (IST) 24 Aug 2023
LIVE NEWS: कानपुर के निचले इलाकों में जलभराव

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कानपुर के निचले इलाकों में जलभराव हुआ। DM विशाख अय्यर ने कहा कि हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। जिन इलाकों में जलस्तर बढ़ रहा है, वहां आवागमन के लिए नावें और ट्रैक्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694578487439561074

10:43 (IST) 24 Aug 2023
LIVE: कुल्लू में लैंडस्लाइड

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के अन्नी शहर में भूस्खलन के कारण कई घर ढह गए।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694577249683722456

10:35 (IST) 24 Aug 2023
LIVE NEWS: सोनिया गांधी ने इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ को लिखा पत्र

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ को पत्र लिखा।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694574454779875674

10:18 (IST) 24 Aug 2023
LIVE NEWS: अमेरिका में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न

भारतीय समुदाय के लोगों ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न मनाया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694518585501302872

10:16 (IST) 24 Aug 2023
Chandrayaan 3 Live: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद केदारनाथ धाम में तिरंगा यात्रा

उत्तराखंड: इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग के बाद श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम में तिरंगा यात्रा निकाली और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694530577280675890

10:15 (IST) 24 Aug 2023
LIVE NEWS: G20 बैठक में पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन

व्यापार और निवेश मंत्रियों की G20 बैठक में अपने वर्चुअल संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि MSME का रोजगार में 60 से 70% योगदान है और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में इसका 50% योगदान है। उन्हें हमारे निरंतर समर्थन की आवश्यकता है। उनका सशक्तिकरण सामाजिक सशक्तिकरण में तब्दील हो जाता है। हमारे लिए, MSME का मतलब सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को अधिकतम समर्थन है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694561485463376267

10:14 (IST) 24 Aug 2023
Live News: नेपाल के बारा में सड़क दुर्घटना में 6 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत

नेपाल के दक्षिणी मैदानी इलाके के बारा जिले में एक सड़क दुर्घटना में 6 भारतीय तीर्थयात्रियों सहित 7 लोगों की मृत्यु हो गई और 19 घायल हैं। नेपाल पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

10:12 (IST) 24 Aug 2023
LIVE Update: सैरांग क्षेत्र में खोज और बचाव अभियान जारी

मिजोरम के आइजोल से लगभग 20 किमी दूर सैरांग क्षेत्र में खोज और बचाव अभियान जारी है, जहां निर्माणाधीन रेलवे पुल ढह गया था।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694568854717178180

10:05 (IST) 24 Aug 2023
LIVE Update: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 12 घंटे के बंद का आह्वान

नाबालिग लड़की की हत्या को लेकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया गया। DCP अभिषेक गुप्ता, सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि सोमवार को सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा इलाके में एक सुनसान जगह पर नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गई, उस समय वह अपने स्कूल से घर लौट रही थी। जिस व्यक्ति ने नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन शोषण करने का प्रयास किया और फिर उसकी हत्या की, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1694567126508740662

10:04 (IST) 24 Aug 2023
LIVE NEWS: चांद पर लैंडर से बाहर आते रोवर की पहली तस्वीर

INSPACe के अध्यक्ष पवन के. गोयनका ने ट्वीट किया, "रैंप पर लैंडर से बाहर आते रोवर की पहली तस्वीर"

https://twitter.com/AHindinews/status/1694544909435596974

चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘X’ पर कहा कि मैं अपने देशवासियों और वैज्ञानिकों के साथ पूरे उत्साह से उस जानकारी और विश्लेषण की प्रतीक्षा कर रही हूं जो प्रज्ञान हासिल करेगा और चंद्रमा के बारे में हमारे ज्ञान को समृद्ध करेगा।

चांद की सतह पर प्रज्ञान रोवर की चहलकदमी, पढ़ें पूरी खबर

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर बधाई, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=z4ddgozk_i0