Rajasthan Lok Sabha Election Results 2024: राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों में से भाजपा 14 सीटों में जीत दर्ज करने में सफल रही जबकि इंडिया गठबंधन ने यहां 11 सीटों पर जीत हासिल की। इंडिया गठबंधन के घटक दलों में शामिल कांग्रेस ने आठ, सीपीआई एम ने एक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने एक और भारत आदिवासी पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की।

लोकसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ ने शेखावाटी व पूर्वी राजस्थान सहित कई इलाकों में महत्वपूर्ण सीटें जीतकर दम दिखाया है। माना जा रहा है कि इन सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की जीत से इसके नेताओं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। ‘इंडिया’ के घटक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सीकर और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने नागौर सीट जीत ली है। इसी तरह बांसवाड़ा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) विजयी रही है।

एक दशक बाद राज्य में खुला कांग्रेस का खाता

पिछले एक दशक यानी दो आम चुनाव के बाद पहली बार राज्य में कांग्रेस का खाता खुला है। भाजपा ने 2014 में राज्य की सभी 25 संसदीय सीटें जीती थीं जबकि 2019 के आम चुनाव में NDA ने सभी सीटें (24 भाजपा और एक आरएलपी) जीती थीं।

लोकसभा चुनाव परिणाम जब स्पष्ट हुए तो राजस्थान के शेखावाटी इलाके में चूरू और झुंझुनू सीट कांग्रेस के खाते में गई जबकि सीकर सीट ‘इंडिया’ के घटक दल माकपा तथा नागौर सीट आरएलपी ने जीती है। शेखावाटी इलाके की चारों सीटें ‘इंडिया’ गठबंधन को मिली। इसी तरह किसानों के गढ़ माने जाने वाले उत्तरी राजस्थान में कांग्रेस ने गंगानगर सीट जीत ली, हालांकि भाजपा ने बीकानेर पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। यहां से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जीत गए लेकिन उनकी जीत का अंतर 55,711 मत ही रहा। वे उत्तरी राजस्थान में जीतने वाले भाजपा के एकमात्र उम्मीदवार हैं।

Rajasthan Lok Sabha Chunav Result 2024 : Check Here

पूर्वी राजस्थान की बात की जाए तो कांग्रेस ने भरतपुर, दौसा, करौली-धौलपुर और टोंक-सवाई माधोपुर सीट जीती। भाजपा इस इलाके में केवल अलवर सीट ही जीत सकी। दौसा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और विधायक मुरारी लाल मीणा ने 2,37,340 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। भरतपुर में कांग्रेस की युवा उम्मीदवार संजना जाटव 51,983 मत से जीत गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृहनगर होने के कारण भरतपुर कांग्रेस के लिए बड़ी जीत है। भरतपुर की लोकसभा सीट हारना मुख्यमंत्री शर्मा के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

Lok Sabha Election Results 2024: Check Here

पश्चिमी राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालौर सीट पर 2,01,543 वोटों से हार गए। गहलोत ने चुनाव प्रचार के दौरान इस सीट पर पूरी ताकत झोंक रखी थी। भारत-पाक सीमा पर स्थित बाड़मेर सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। भाजपा ने जोधपुर सीट भी बरकरार रखी जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जीते। भाजपा ने हाड़ौती क्षेत्र में अपना गढ़ बरकरार रखा जहां पार्टी उम्मीदवार ओम बिरला और दुष्यंत सिंह ने क्रमश: कोटा और झालावाड़-बारां सीटें जीतीं।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह ने इस बार 3,70,989 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। 2019 में दुष्यंत सिंह की जीत का अंतर 4,53,928 वोट था। उन्होंने यह सीट 5वीं बार जीती है। इसी तरह दक्षिणी राजस्थान में, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद लोकसभा सीट वाले मेवाड़ तथा वागड़ क्षेत्र में भाजपा ने तीन सीटों पर कब्जा कायम रखा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ सीट पर तीसरी बार जीत दर्ज की है। भाजपा के नए चेहरे महिमा कुमारी ने राजसमंद सीट जीती।

Live Updates
18:20 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: चुरू से राहुल कस्वां ने देवेन्द्र झाझरिया को बड़े अंतर से हारया, 72737 के अंतर से दर्ज की जीत

चुरू से राहुल कस्वां ने देवेन्द्र झाझरिया को बड़े अंतर से हारया, 72737 के अंतर से दर्ज की जीत

18:09 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: उदयपुर लोकसभा से मन्नालाल रावत ने दर्ज की जीत, कांग्रेस के ताराचंद मीना को हराया

उदयपुर लोकसभा से मन्नालाल रावत ने दर्ज की जीत, कांग्रेस के ताराचंद मीना को हराया

17:50 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: अजमेर लोकसभा से भागीरथ चौधरी ने दर्ज की बड़ी जीत, रामचन्द्र चौधरी को बड़े अंतर से हराया

अजमेर लोकसभा से भागीरथ चौधरी ने दर्ज की बड़ी जीत, रामचन्द्र चौधरी को बड़े अंतर से हराया

17:40 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: जालौर लोकसभा में लुम्बाराम चौधरी ने वैभव गहलोत को 2 लाख से ज्यादा वोटों से हराया

जालौर लोकसभा में लुम्बाराम चौधरी ने वैभव गहलोत को 2 लाख से ज्यादा वोटों से हराया

17:17 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: राजस्थान की एक एक सीट का नतीजा, यहां

राजस्थान की हर सीट का नतीजा, यहां देखें https://www.jansatta.com/elections/rajasthan-lok-sabha-election-results-2024-constituency-wise-seats-wise-list-winners/3387700/

16:58 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: भीलवाड़ा लोकसभा से दामोदर अग्रवाल की बड़ी जीत, कांग्रेस के सीपी जोशी को 354606 वोटों से हराया

भीलवाड़ा लोकसभा से दामोदर अग्रवाल की बड़ी जीत, कांग्रेस के सीपी जोशी को 354606 वोटों से हराया

16:26 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: सचिन पायलट ने प्रशासन पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में हुए कांटे के मुकाबले में जिस प्रकार से प्रशासन द्वारा दबाव में कार्य किया गया है वह कई सवाल खड़े करता है। काउंटिंग की प्रक्रिया संदेह के घेरे में है और इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को प्रत्याशी एवं पार्टी द्वारा की जा रही है। पोस्टल बैलेट की काउंटिंग पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं और परिणाम रोकना कई संदेह उत्पन्न करता है। मैं चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि इस सीट पर पारदर्शिता के साथ पुनः काउंटिंग की जाए।"

16:04 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: राजस्थान के जयपुर में बीजेपी दफ्तर के बाहर जश्न

https://platform.twitter.com/widgets.js

15:45 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: कांग्रेस के अनिल चोपड़ा ने जताई आपत्ति

राजस्थान की जयपुर लोकसभा सीए से कांग्रेस के अनिल चोपड़ा ने हार की घोषणा पर आपत्ति जताई है।

15:25 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results:दुष्यंत सिंह 247628 वोटो से आगे

Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह 247628 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस की उर्मिला जैन हैं।

15:17 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: जयपुर के कॉमर्स कॉलेज के बाहर हंगामा

लोकसभा चुनाव जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर तनावपूर्ण माहौल हो गया है। जहां कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा के समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं।

15:13 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: जयपुर ग्रामीण लोकसभा से बीजेपी सिर्फ 5 हजार वोटों से आगे

जयपुर ग्रामीण लोकसभा से बीजेपी सिर्फ 5 हजार वोटों से आगे हैं। जहां राव राजेन्द्र ने 5896 वोटों की बढ़त बनाई हुई है।

14:49 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: बीजेपी राजस्थान के अध्यक्ष सीपी जोशी ने मीडिया से की बात

https://platform.twitter.com/widgets.js

14:28 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: केंद्रीय मंत्री और बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल का बयान

बीकानेर, राजस्थान: केंद्रीय मंत्री और बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "मैं चौथी बार मेरी जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं... मेरी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना होगी कि बीकानेर विकसित बीकानेर बने।"

14:24 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: जयपुर लोकसभा से बीजेपी की मंजू शर्मा ने कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास को हराया

जयपुर लोकसभा से BJP की बड़ी जीत

पढ़ें : https://www.jansatta.com/elections/jaipur-lok-sabha-election-chunav-result-2024-live-winner-runner-up/3399738/

14:14 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: नागौर लोकसभा सीट से हनुमान बेनीवाल काफी आगे

राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से हनुमान बेनीवाल काफी आगे चल रहे हैं। उन्हें 45 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त मिली हुई है।

14:08 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: जोधपुर लोकसभा सीट पर गजेन्द्र सिंह शेखावत को बढ़त

राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के गजेन्द्र सिंह शेखावत आगे चल रहे हैं। उन्हें 46623 वोट की बढ़त है।

13:53 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: जयपुर से मंजू शर्मा ने 3 लाख से ज्यादा वोट से दर्ज की जीत

जयपुर से मंजू शर्मा ने 3 लाख से ज्यादा वोट से दर्ज की जीत

13:50 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बड़ी जीत की ओर सीपी जोशी

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बड़ी जीत की ओर सीपी जोशी

13:40 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: राजस्थान की अजमेर लोकसभा से बड़ी जीत की ओर बीजेपी

राजस्थान की अजमेर लोकसभा से बीजेपी बड़ी जीत की ओर है। भागीरथ चौधरी ने यहां 3 लाख से ज़्यादा वोटों से बढ़त बनाई हुई है।

13:34 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: बीकानेर लोकसभा सीट से बीजेपी काफी आगे

राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट पर बीजेपी के अर्जुन राम मेघवाल 66907 वोटों से आगे चल रहे हैं।

13:32 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: जालौर लोकसभा सीट से बीजेपी बड़ी जीत की ओर

जालौर लोकसभा सीट से बीजेपी बड़ी जीत की ओर हैं। कांग्रेस के वैभव गहलोत 1 लाख 84 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

13:29 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: गंगानगर लोकसभा सीट पर कांग्रेस काफी आगे

गंगानगर लोकसभा सीट पर कांग्रेस काफी आगे चल रही है। कुलदीप इंदौरा यहां 76868 वोटों से आगे चल रहे हैं।

13:16 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: जयपुर ग्रामीण लोकसभा से बीजेपी के राव राजेन्द्र आगे

जयपुर ग्रामीण लोकसभा से बीजेपी के राव राजेन्द्र 12892 वोटों से आगे चल रहे हैं।

13:14 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: राजस्थान की बांसवाड़ा लोकसभा से राजकुमार रोत आगे

राजस्थान की बांसवाड़ा लोकसभा से राजकुमार रोत आगे 1 आख 67 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं

13:12 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा से हरीश मीना को भारी बढ़त

राजस्थान की टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा से कांग्रेस के हरीश मीना 75104 वोटों से आगे चल रहे हैं।

12:56 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: जयपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी को 3 लाख से ज़्यादा वोटों की बढ़त

जयपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी की मंजू शर्मा को 3 लाख से ज़्यादा वोटों की बढ़त हासिल है।

12:38 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: चुरू लोकसभा में राहुल कस्वां 45 हजार वोट से आगे

चुरू लोकसभा में राहुल कस्वां 45 हजार वोट से आगे

12:36 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: कोटा में ओम बिरला को बढ़त

राजस्थान की कोटा लोकसभा में बीजेपी के ओम बिरला 20 हजार से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

12:32 (IST) 4 Jun 2024
Lok Sabha Elections Rajasthan Live Results: सीकर में इंडिया गठबंधन को भारी बढ़त

राजस्थान की सीकर लोकसभा सीट पर CPM के अमराराम 55 हजार वोटों आगे चल रहे हैं।