Cyclone Biparjoy कमजोर पड़ने से पहले गुजरात के तटीय जिलों में भारी तबाही मचा चुका है। बिपरजॉय की वजह से कच्छ में बिजली के खंभों के गिरने के कारण करीब 45 गांव अंधेरे में डूब गए हैं। बिपरजॉय के लैंडफॉल की प्रक्रिया गुरुवार शाम जखाऊ बंदरगाह के पास शाम करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई और देर रात करीब तीन बजे तक चली चली। इस दौरान गुजरात के तटीय जिलों में बहुत ज्यादा बारिश हुई। अब यह चक्रवात उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया है। हमारे इस लाइव पेज पर आप बिपरजॉय चक्रवात से साथ-साथ देश और दुनिया की तमाम खबरों से जुड़े अपडेट्स पा सकेंगे।

Live Updates

Live News Updates: गुजरात में तबाही मचाने के बाद अब राजस्थान की ओर बढ़ रहा बिपरजॉय, जानिए पल-पल की Updates

17:45 (IST) 16 Jun 2023
Cyclone Biparjoy Live: अभी घरों से न निकलें, भुज के एसपी की अपील

भुज के SP करन सिंह वघेला ने कहा कि मुंद्रा, मांडवी, नलिया और जखाऊ में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। हर जगह पुलिस तैनात है ताकि जहां जरूरत हो वहां पहुंच सके। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हम लोगों से अपील करते हैं कि चक्रवात के पूरी तरह शांत होने के बाद ही अपने घरों से बाहर निकलें।

17:42 (IST) 16 Jun 2023
Cyclone Biparjoy Live: भुज में पुल टूटा

भुज के भवानीपुर गांव में नदी पर बना एक छोटा पुल टूट गया।

https://twitter.com/ANI/status/1669676968722448392

17:34 (IST) 16 Jun 2023
Cyclone Biparjoy Live: बिपरजॉय से काफी हद तक बच गया पाकिस्तान

पाकिस्तान काफी हद तक चक्रवात बिपारजॉय की तीव्रता से बच गया, जो शुक्रवार को गुजरात में तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया। सिंध प्रांत के तटीय शहर केटी के लोगों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी की गई थी और वे अब अपने घरों को लौट रहे हैं।

16:23 (IST) 16 Jun 2023
Cyclone Biparjoy Live Updates: बिपरजॉय से किसी की जान नहीं गई: NDRF

NDRF के महानिदेशक अतुल करवाल ने कहा कि गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के आने के बाद किसी की जान नहीं गई है। हालांकि 23 लोग विभिन्न घटनाओं में घायल हुए हैं और राज्य के कम से कम एक हजार गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ के कारण तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने से कच्छ और सौराष्ट्र के इलाकों में भारी तबाही हुई है।

15:33 (IST) 16 Jun 2023
Rain in Delhi Live Updates: दिल्ली एनसीआर में बरिश

दिल्ली NCR में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार दोपहर दिल्ली और आसपास के जिलों में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

https://twitter.com/ANI/status/1669645114103451648

15:18 (IST) 16 Jun 2023
Live Updates: मल्लिकार्जुन खड़गे ने साधा बीजेपी पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि जिनका कोई इतिहास ही नहीं है, वो दूसरों के इतिहास को मिटाने चले हैं! Nehru Memorial Museum & Library का नाम बदलने के कुत्सित प्रयास से, आधुनिक भारत के शिल्पकार व लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की शख़्सियत को कम नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि इससे केवल BJP-RSS की ओछी मानसिकता और तानाशाही रवैये का परिचय मिलता है। मोदी सरकार की बौनी सोच, 'हिन्द के जवाहर' का भारत के प्रति विशालकाय योगदान कम नहीं कर सकती!

14:52 (IST) 16 Jun 2023
Biparjoy Live Updates: कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

MET डॉयरेक्टर मनोरमा मोहंती ने बताया कि बिपरजॉय की तीव्रता कम हुई है। इस वजह से कच्छ में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि द्वारका, जामनगर और मोरबी में भी भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है। पोरबंदर और राजकोट समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. कल कच्छ, पाटन, मेहसाणा और बनासकांठा में भारी बारिश की संभावना है।

https://twitter.com/ANI/status/1669622392388296706

14:48 (IST) 16 Jun 2023
Biparjoy Live News Updates: कच्छ, बनासकांठा, पाटन जिले में अलर्ट

राहत आयुक्त आलोक पांडे ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में बताया कि अभी हमें सतर्क रहना होगा। अभी तक करीब 24-25 लोग घायल हुए हैं और एक भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। करीब 60 कच्चे मकान टूटे हैं। अभी कच्छ, बनासकांठा, पाटन जिले में अलर्ट जारी किया गया है। सेंट्रल गुजरात के क्षेत्रों में अति भारी बारिश की संभावना है और हवा की गति भी तेज रहेगी।

14:31 (IST) 16 Jun 2023
Biparjoy Live News Updates: जामनगर में सड़क से हटाए गए पेड़

जामनगर के कलेक्टर बी. ए. शाह ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय के बाद प्रशासन द्वारा गिरे पेड़ों को सड़कों से हटा लिया गया है। जामनगर तहसील में सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक 119 मिलीलीटर और अन्य तहसील में करीब 30 मिलीलीटर बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन 3 लोगों के घायल और 4 जानवरों के मौत की सूचना है

14:13 (IST) 16 Jun 2023
अरविंद केजरीवाल की आप कार्यकर्ताओं से चक्रवात बिपारजॉय से प्रभावित लोगों की मदद की अपील

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से चक्रवात बिपारजॉय से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की। आप संयोजक ने एक ट्वीट में कहा, "चक्रवात से बहुत नुक़सान हुआ है। मेरी सभी आप कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे तन, मन, धन से राहत कार्यों में लग जायें और लोगों की खूब मदद करें।"

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1669567986058031106

14:08 (IST) 16 Jun 2023
Live News Updates: नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर भड़की कांग्रेस

नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलने के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम मोदी है।

14:05 (IST) 16 Jun 2023
Live News Updates: बदला गया नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम

दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (NMML) का नाम बदल दिया गया है। इसका नाम अब प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड सोसाइटी (PMMS) होगा। NMML सोसायटी की एक बैठक हुई थी और जिसमे नाम बदलने का निर्णय लिया गया। NMML सोसायटी के अध्यक्ष पीएम नरेंद्र मोदी हैं और उपाध्यक्ष राजनाथ सिंह हैं।

14:02 (IST) 16 Jun 2023
West Bengal: दक्षिण 24 परगना के भांगर में बरामद हुई बम बनाने की सामग्री

पश्चिम बंगाल पुलिस ने पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान हालिया हिंसा के बाद दक्षिण 24 परगना के भांगर में बम बनाने की सामग्री बरामद की। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने इलाके का दौरा करने के बाद कहा कि मैंने पीड़ितों और स्थानीय लोगों से बात की। मैंने जो देखा, सुना और अनुभव किया उसके वस्तुपरक विश्लेषण के आधार पर आगे की कार्रवाई करना चाहूंगा। हिंसा के अपराधियों को संविधान और क़ानून के तहत हमेशा के लिए शांत किया जाएगा।

https://twitter.com/ANI/status/1669622798900404224

13:18 (IST) 16 Jun 2023
West Bengal: हिंसा प्रभावित दक्षिण 24 परगना पहुंचे राज्यपाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने दक्षिण 24 परगना में हिंसा प्रभावित भांगर का दौरा किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1669590685081534466

12:59 (IST) 16 Jun 2023
JDU विधायक रत्नेश सदा नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल

जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक रत्नेश सदा को शुक्रवार को नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर शामिल किया गया। बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में सदा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

12:54 (IST) 16 Jun 2023
Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपरजॉय के कारण 24 पशुओं की मौत

एनडीआरएफ ने जानकारी दी कि गुजरात में चक्रवात 'बिपरजॉय' के कारण 23 लोग घायल हुए और 24 पशुओं की मौत हो गई। चक्रवात के चलते दो लोगों की मृत्यु हो गई।

12:36 (IST) 16 Jun 2023
इंदौर में बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज

मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार रात हिंदू संगठन के एक कार्यकर्ता पर दर्ज़ आपराधिक मामले को लेकर इंदौर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। ADCP राजेश रघुवंशी ने कहा, "कुछ लोगों ने सड़क जाम कर दी थी और पुलिस पर पथराव भी किया था। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। अब स्थिति सामान्य है। इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1669565728910090240

12:06 (IST) 16 Jun 2023
असम, बांग्लादेश में भूकंप के झटके

असम के गुवाहाटी और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि बांग्लादेश में सुबह 10:16 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया।

12:05 (IST) 16 Jun 2023
डॉक्टरों ने वी सेंथिल बालाजी को दी बाईपास सर्जरी कराने की सलाह

कावेरी अस्पताल के डॉक्टरों ने तमिलनाडु के ऊर्जा मंत्री वी सेंथिल बालाजी को प्रारंभिक कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्ट सर्जरी (CABG) कराने की सलाह दी। वी सेंथिल बालाजी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED द्वारा गिरफ्तार किया गया था और वह 28 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1669591051487825920

10:31 (IST) 16 Jun 2023
Biparjoy Live Updates: CM भूपेंद्र पटेल ने लिया हालात का जायजा

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बिपरजॉय के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया है। वह स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर पहुंचे हैं। यहां अधिकारियों से बातचीत के बाद उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में और तेजी लाने और प्रभावित लोगों को पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

10:16 (IST) 16 Jun 2023
Biparjoy Live Updates: गुजरात में राहत बचाव कार्य में जुटी NDRF की टीम

बिपरजॉय साइक्लोन के भारी नुकसान हुआ है। द्वारका में NDRF के कर्मचारी राहत बचाव कार्य में जुटे हैं। जगह-जगह से पेड़ों को हटाया जा रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1669565609464696832

09:56 (IST) 16 Jun 2023
Live Updates: 10.30 बजे होगा बिहार कैबिनेट का विस्तार, रत्नेश सदा लेंगे मंत्री पद की शपथ

बिहार में नीतीश सरकार का सुबह 10.30 बजे कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। जेडीयू कोटे से रत्नेश सदा मंत्री पद की शपथ लेंगे।

09:44 (IST) 16 Jun 2023
Biparjoy Live Updates: बिपरजॉय ने कई इलाकों में मचाई तबाही

बिपरजॉय ने कई इलाकों में तबाही मचाई है। कई इलाकों में तेज बारिश के कारण पानी भरा हुई है। तेज हवा के कारण पेड़ उखड़ गए हैं। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।

https://twitter.com/ANI/status/1669557947641524229

09:31 (IST) 16 Jun 2023
Live Updates: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 5 आतंकी

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना से सर्च ऑपरेशन को दौरान 5 आतंकियों को ढेर कर दिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1669554435616559109

09:00 (IST) 16 Jun 2023
Live News Updates: AAP ने किया बड़ा ऐलान

आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि दिल्ली में 2015 में कांग्रेस को 0 सीट मिली थी और 2020 में भी 0 सीट मिली थी लेकिन उसके बावजूद चुनाव वह लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अगर पंजाब और दिल्ली में चुनाव नहीं लड़ेंगी तो हम भी राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेंगे।

08:56 (IST) 16 Jun 2023
Live News Updates: मणिपुर में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के आवास पर हमला

गुरुवार देर रात इंफाल के कोंगबा में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास में भीड़ ने कथित तौर पर आग लगा दी। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रंजन सिंह ने कहा, "मैं इस समय आधिकारिक काम के लिए केरल में हूं। शुक्र है कि मेरे इंफाल स्थित घर पर कल रात कोई घायल नहीं हुआ। बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए थे और मेरे घर के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल को नुकसान पहुंचाया गया है।"

08:49 (IST) 16 Jun 2023
Live News Updates: गुजरात में तूफान के कारण दो लोगों की मौत

गुजरात में साइक्लोन बिपरजॉय के कारण 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि हजारों लोग इससे प्रभावित हुए हैं। साइक्लोन अब राजस्थान की ओर बढ़ चुका है, लेकिन गुजरात में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं।

गुजरात में साइक्लोन बिपरजॉय के कारण कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही है। सौराष्ट्र के कई इलाकों में बिजली नहीं है। जबकि कच्छ में कई जगह पेड़ उखड़ गए। बिपरजॉय राजस्थान की तरफ आगे बढ़ रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी कह दे कि वह पंजाब और दिल्ली में चुनाव नहीं लड़ेंगी तो हम भी राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेंगे।