प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो के जरिए आज मन की बात करेंगे। पीएम मोदी की मन की बात सुबह 11 बजे शुरू होगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात करते हैं, लेकिन इस बार वह एक हफ्ते पहले ही कर रहे हैं। पीएम मोदी इसलिए 1 हफ्ते पहले मन की बात कर रहे हैं क्योंकि 25 जून को वह अमेरिका दौरे पर होंगे।
दिल्ली के आर के पुरम में दो महिलाओं को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। दोनों महिलाओं की अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना आरके पुरम थाना क्षेत्र में हुई है।
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से जुड़े अपडेट्स आप हमारे इस लाइव पेज पर पढ़ सकेंगे
हरियाणा में एक रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि विरोधी भी नहीं कह सकते कि सरकार ने पिछले 9 सालों में कोई भ्रष्टाचार किया हो। पिछली सरकार के दौरान तो पाकिस्तान से हमले होते थे, पीएम शांत हो जाते थे, मोदी सरकार ने 10 दिनों के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक कर दिखा दी थी।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में चल रही हिंसा के संबंध में मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा से बात की और इस मुद्दे को हल करने में उनकी सहायता मांगी। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने ट्वीट कर कहा कि मैंने मणिपुर के मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि मिजोरम सरकार जारी हिंसा को कम करने के लिए जरूरी कदम और उपाय कर रही है।
आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने कहा कि चक्रवात बिपरजॉय इस समय दक्षिणी राजस्थान के मध्य में है। यह आज शाम तक प्रभावी रहेगा। दक्षिण राजस्थान में आज भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में कल भारी बारिश की संभावना है। यूपी के दक्षिणी हिस्से में 2-3 दिनों में बारिश होगी। अरब सागर से आ रही हवाओं की वजह से दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश हो रही है। मानसून के 2-3 दिनों में पूर्वी भारत में दस्तक देने की संभावना।
पंजाब पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी जैसी खोखले वादे करने वाली सरकार मैंने अपने पूरे जीवन में नहीं देखी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिर्फ अरविंद केजरीवाल को देशभर का दौरा करवाते हैं। मुख्यमंत्री का पूरा समय केजरीवाल के दौरे में जाता है, जिस कारण पंजाब की कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री के पास पंजाब के लिए समय ही नहीं है।
भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन और सड़क अवरोधों के कारण फंसे 300 से अधिक पर्यटकों को बचाया।
#WATCH गंगटोक: भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन और सड़क अवरोधों के कारण फंसे 300 से अधिक पर्यटकों को बचाया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2023
(सोर्स: भारतीय सेना) pic.twitter.com/qglp0i67cC
महाराष्ट्र के गंगाधाम क्षेत्र में एक गोदाम में भीषण आग लगने के बाद आग बुझाने का काम जारी है। पुणे अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग में विभिन्न सामग्रियों के लगभग 20 से 25 गोदाम जलकर खाक हो गए। आसपास के कुछ निवासियों को निकाला गया। पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र पोटफोडे ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आग और न फैले। हमें लगता है कि आग बहुत शुरुआती चरण में लगी होगी जिस पर लोगों ने ध्यान नहीं दिया। दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अभी तक हमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
#WATCH | Firefighting operation underway after a massive fire broke out in a godown in the Gangadham area of Pune, Maharashtra
— ANI (@ANI) June 18, 2023
As per the Pune Fire Department, around 20 to 25 godowns of different materials gutted in the fire. Some nearby residents evacuated. https://t.co/FJMbUczxgm pic.twitter.com/oHOKTLAL0f
अमरनाथ यात्रा पर NC नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ये बहुत बड़ी चीज है। जो नफरतें वतन में पैदा की गई हैं उनको ये देखना चाहिए कि यहां कैसे मुसलमान और हिंदू एक-दूसरे का साथ देते हैं और लोग आराम से यात्रा करते हैं।
#WATCH ये बहुत बड़ी चीज है…जो नफरतें वतन में पैदा की गई हैं उनको ये देखना चाहिए कि यहां कैसे मुसलमान और हिंदू एक-दूसरे का साथ देते हैं और लोग आराम से यात्रा करते हैं: अमरनाथ यात्रा पर NC नेता फारूक अब्दुल्ला, श्रीनगर pic.twitter.com/9lHMOmGNgJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2023
दिल्ली के आरके पुरम इलाके में रविवार सुबह हमलावरों ने दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जिन लोगों को दिल्ली की कानून-व्यवस्था संभालनी है, वे कानून-व्यवस्था ठीक करने के बजाय पूरी दिल्ली सरकार पर कब्जा करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। आज अगर दिल्ली की कानून-व्यवस्था उपराज्यपाल के बजाय आप सरकार के अधीन होती, तो राष्ट्रीय राजधानी सबसे सुरक्षित होती।
असम के धेमाजी जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
#WATCH असम: धेमाजी जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। आम जनजीवन प्रभावित हुआ। pic.twitter.com/q73AtQ7RPx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2023
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवात बिपरजॉय से हुए विनाश पर कहा कि कच्छ के लोगों ने जिस साहस और तैयारी के साथ इस तरह के खतरनाक चक्रवात का मुकाबला किया, वह अभूतपूर्व है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 102वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आमतौर पर 'मन की बात' हर महीने के आखिरी रविवार को आपके पास आती है, लेकिन इस बार यह एक हफ्ते पहले हो रही है। आप सभी जानते हैं, मैं अगले हफ्ते अमेरिका में रहूंगा और वहां कार्यक्रम काफी व्यस्त होने वाला है इसलिए मैंने सोचा कि मैं जाने से पहले आपसे बात कर लूं।
महाराष्ट्र में पुणे के गंगाधाम इलाके में एक गोदाम में आग लगी। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। पुणे अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 22 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। आग में विभिन्न सामग्रियों के करीब 20 से 25 गोदाम जलकर खाक हो गए। आसपास के कुछ निवासियों को निकाला जा रहा है।
#WATCH महाराष्ट्र: पुणे के गंगाधाम इलाके में एक गोदाम में आग लगी। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/1jIDy3pG2n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2023
मुंबई के ट्राइडेंट होटल में आग लग गई। हालांकि आग पर इंटरनल सिस्टम से काबू पा लिया गया है। वहीं होटल के मैनेजमेंट ने कहा है कि आग नहीं लगी थी बल्कि हम चिमनी को साफ कर रहे थे। उसी दौरान काला धुआं दिखाई दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे मन की बात करेंगे। इस बार मन की बात एक हफ्ते पहले हो रही है क्योंकि 25 जून यानी महीने के आखिरी रविवार को पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी हर महीने की आखिरी रविवार को मन की बात करते हैं।
दिल्ली के आर के पुरम में दो महिलाओं को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। दोनों महिलाओं की अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना आरके पुरम थाना क्षेत्र में हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की मन की बात हर महीने के आखिरी रविवार को होती है। लेकिन 25 जून को वह अमेरिका दौरे पर रहेंगे, इसलिए यह 1 हफ्ते पहले हो रही है।