प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो के जरिए आज मन की बात करेंगे। पीएम मोदी की मन की बात सुबह 11 बजे शुरू होगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात करते हैं, लेकिन इस बार वह एक हफ्ते पहले ही कर रहे हैं। पीएम मोदी इसलिए 1 हफ्ते पहले मन की बात कर रहे हैं क्योंकि 25 जून को वह अमेरिका दौरे पर होंगे।

दिल्ली के आर के पुरम में दो महिलाओं को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। दोनों महिलाओं की अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना आरके पुरम थाना क्षेत्र में हुई है।

Live Updates

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से जुड़े अपडेट्स आप हमारे इस लाइव पेज पर पढ़ सकेंगे

18:33 (IST) 18 Jun 2023
विरोधी भी नहीं कह सकते हमने भ्रष्टाचार किया- अमित शाह

हरियाणा में एक रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि विरोधी भी नहीं कह सकते कि सरकार ने पिछले 9 सालों में कोई भ्रष्टाचार किया हो। पिछली सरकार के दौरान तो पाकिस्तान से हमले होते थे, पीएम शांत हो जाते थे, मोदी सरकार ने 10 दिनों के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक कर दिखा दी थी।

16:17 (IST) 18 Jun 2023
Manipur Violence: मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने मिजोरम के मुख्यमंत्री को किया कॉल

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में चल रही हिंसा के संबंध में मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा से बात की और इस मुद्दे को हल करने में उनकी सहायता मांगी। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने ट्वीट कर कहा कि मैंने मणिपुर के मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि मिजोरम सरकार जारी हिंसा को कम करने के लिए जरूरी कदम और उपाय कर रही है।

15:28 (IST) 18 Jun 2023
आज शाम तक प्रभावी रहेगा चक्रवात बिपरजॉय

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने कहा कि चक्रवात बिपरजॉय इस समय दक्षिणी राजस्थान के मध्य में है। यह आज शाम तक प्रभावी रहेगा। दक्षिण राजस्थान में आज भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में कल भारी बारिश की संभावना है। यूपी के दक्षिणी हिस्से में 2-3 दिनों में बारिश होगी। अरब सागर से आ रही हवाओं की वजह से दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश हो रही है। मानसून के 2-3 दिनों में पूर्वी भारत में दस्तक देने की संभावना।

15:07 (IST) 18 Jun 2023
पंजाब पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भगवंत मान सिर्फ केजरीवाल को देशभर का दौरा करवाते हैं

पंजाब पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी जैसी खोखले वादे करने वाली सरकार मैंने अपने पूरे जीवन में नहीं देखी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिर्फ अरविंद केजरीवाल को देशभर का दौरा करवाते हैं। मुख्यमंत्री का पूरा समय केजरीवाल के दौरे में जाता है, जिस कारण पंजाब की कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री के पास पंजाब के लिए समय ही नहीं है।

14:30 (IST) 18 Jun 2023
सेना ने सिक्किम में लैंड स्लाइड की वजह से फंसे 300 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन और सड़क अवरोधों के कारण फंसे 300 से अधिक पर्यटकों को बचाया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1670352867792769030

13:45 (IST) 18 Jun 2023
Pune: आग लगने से 20 से 25 गोदाम जलकर खाक

महाराष्ट्र के गंगाधाम क्षेत्र में एक गोदाम में भीषण आग लगने के बाद आग बुझाने का काम जारी है। पुणे अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग में विभिन्न सामग्रियों के लगभग 20 से 25 गोदाम जलकर खाक हो गए। आसपास के कुछ निवासियों को निकाला गया। पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र पोटफोडे ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आग और न फैले। हमें लगता है कि आग बहुत शुरुआती चरण में लगी होगी जिस पर लोगों ने ध्यान नहीं दिया। दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अभी तक हमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

https://twitter.com/ANI/status/1670341486691627008

13:10 (IST) 18 Jun 2023
अमरनाथ यात्रा पर क्या बोले NC नेता फारूक अब्दुल्ला

अमरनाथ यात्रा पर NC नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ये बहुत बड़ी चीज है। जो नफरतें वतन में पैदा की गई हैं उनको ये देखना चाहिए कि यहां कैसे मुसलमान और हिंदू एक-दूसरे का साथ देते हैं और लोग आराम से यात्रा करते हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1670330401754079235

12:30 (IST) 18 Jun 2023
आरके पुरम में दो महिलाओं की हत्या पर सीएम केजरीवाल बोले दिल्ली के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे

दिल्ली के आरके पुरम इलाके में रविवार सुबह हमलावरों ने दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जिन लोगों को दिल्ली की कानून-व्यवस्था संभालनी है, वे कानून-व्यवस्था ठीक करने के बजाय पूरी दिल्ली सरकार पर कब्जा करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। आज अगर दिल्ली की कानून-व्यवस्था उपराज्यपाल के बजाय आप सरकार के अधीन होती, तो राष्ट्रीय राजधानी सबसे सुरक्षित होती।

12:25 (IST) 18 Jun 2023
असम में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात

असम के धेमाजी जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

https://twitter.com/AHindinews/status/1670296272564256769

11:35 (IST) 18 Jun 2023
कच्छ के लोगों ने साहस और तैयारी के साथ चक्रवात बिपरजॉय का मुकाबला किया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवात बिपरजॉय से हुए विनाश पर कहा कि कच्छ के लोगों ने जिस साहस और तैयारी के साथ इस तरह के खतरनाक चक्रवात का मुकाबला किया, वह अभूतपूर्व है।

11:19 (IST) 18 Jun 2023
मन की बात के 102वें एपिसोड को पीएम मोदी ने किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 102वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आमतौर पर 'मन की बात' हर महीने के आखिरी रविवार को आपके पास आती है, लेकिन इस बार यह एक हफ्ते पहले हो रही है। आप सभी जानते हैं, मैं अगले हफ्ते अमेरिका में रहूंगा और वहां कार्यक्रम काफी व्यस्त होने वाला है इसलिए मैंने सोचा कि मैं जाने से पहले आपसे बात कर लूं।

11:16 (IST) 18 Jun 2023
पुणे के गंगाधाम इलाके में एक गोदाम में लगी आग

महाराष्ट्र में पुणे के गंगाधाम इलाके में एक गोदाम में आग लगी। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। पुणे अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 22 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। आग में विभिन्न सामग्रियों के करीब 20 से 25 गोदाम जलकर खाक हो गए। आसपास के कुछ निवासियों को निकाला जा रहा है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1670300330767286272

10:13 (IST) 18 Jun 2023
Live News Updates: मुंबई के ट्राइडेंट होटल में लगी आग

मुंबई के ट्राइडेंट होटल में आग लग गई। हालांकि आग पर इंटरनल सिस्टम से काबू पा लिया गया है। वहीं होटल के मैनेजमेंट ने कहा है कि आग नहीं लगी थी बल्कि हम चिमनी को साफ कर रहे थे। उसी दौरान काला धुआं दिखाई दिया।

10:02 (IST) 18 Jun 2023
Live News Updates: पीएम मोदी करेंगे मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे मन की बात करेंगे। इस बार मन की बात एक हफ्ते पहले हो रही है क्योंकि 25 जून यानी महीने के आखिरी रविवार को पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी हर महीने की आखिरी रविवार को मन की बात करते हैं।

09:41 (IST) 18 Jun 2023
Live News Updates: आर के पुरम में दो महिलाओं की हत्या

दिल्ली के आर के पुरम में दो महिलाओं को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। दोनों महिलाओं की अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना आरके पुरम थाना क्षेत्र में हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की मन की बात हर महीने के आखिरी रविवार को होती है। लेकिन 25 जून को वह अमेरिका दौरे पर रहेंगे, इसलिए यह 1 हफ्ते पहले हो रही है।