Highlights 19 June 2023: दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय के बाहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। 19 जून को राहुल गांधी का जन्मदिन है। उत्तर प्रदेश और बिहार में जहां गर्मी का कहर जारी हैं, वहीं दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया है। दिल्ली और नोएडा में बारिश के बाद सोमवार को मौसम में बदलाव देखा गया।

दिल्ली के आर.के. पुरम इलाके में पैसों के लेन-देन के विवाद में कुछ हमलावरों ने पिंकी और ज्योति नाम की दो बहनों की कल गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि इस हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों किशन और गणेश स्वामी को पकड़ा है। मामले में अब तक कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में 18 जून को एक छात्र की चाकू मारकर हत्या करने की घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। देश और दुनिया कि तमाम लेटेस्ट खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।

Live Updates

पढ़िए 19 जून 2023 के Highlights

19:19 (IST) 19 Jun 2023
Manipur Violence: हिंसा बंद करो या परिणाम भुगतो- एन बीरेन सिंह

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सैनिकों पर गोलीबारी की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लोगों से हिंसा बंद करने या परिणाम भुगतने को कहा।

19:16 (IST) 19 Jun 2023
कमलनाथ ने शिवराज पर साधा निशाना

एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, " शिवराज जी, सुना है, आप जनता से कह रहे हैं कि चुनाव के बाद आप फिर से आने वाले हैं। सबको पता है कि हां, आप आने वाले हैं, लेकिन विपक्ष में। मध्यप्रदेश के सम्मानित नागरिकों ने आपको 2018 में भी विपक्ष में ही भेजा था। आप खरीद-फरोख्त की कुर्सी पर बैठे हैं। जनता आपको सही जगह पहुंचाने वाली है। वह भी इस तरह कि जनादेश को धनादेश से खरीदने के बारे में आप और आपकी पार्टी सोच भी ना सके। जय मध्य प्रदेश। जय मध्य प्रदेश की जनता।"

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1670784720047685632

19:15 (IST) 19 Jun 2023
फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर केंद्रीय मंत्री बघेल बोले- साहित्य समाज का दर्पण होता है

बॉलीवुड फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर उत्पन्न विवाद के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने सोमवार को कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है, लेकिन जिसे पसंद नहीं है वह इस फिल्म को नहीं देखने के लिए स्वतंत्र है।

19:14 (IST) 19 Jun 2023
PM ने उत्तराखंड को 9 महत्वकांक्षी योजनाएं दी हैं- राजनाथ

देहरादून के प्रबुद्ध जन सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड को 9 महत्वाकांक्षी परियोजनाएं दी है जिन्हें उन्होंने नवरत्न का नाम दिया है। इन नवरत्न परियोजनाओं पर आज काम तेजी से चल रहा है। उदाहरण के लिए ऋषिकेश-कर्ण प्रयास रेल परियोजना का काम चल रहा है। इसी तरह टनकपुर-बागेश्वर रेलवे लाईन का भी काम शुरू हो रहा है।

18:53 (IST) 19 Jun 2023
CUET: BR अंबेडकर विश्वविद्यालय के लिए चार लाख विद्यार्थियों ने किया आवेदन

शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए CUET के जरिए 4 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दिल्ली स्थित बी.आर.अंबेडकर विश्ववद्यालय के लिए आवेदन किया है। विश्वविद्यालय में स्नातक की 1,123 सीट हैं। विश्वविद्यालय की कुलपति अनु सिंह लाथेर ने मीडिया से कहा, "बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय को स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए CUET के तहत 4,72,357 आवेदन प्राप्त हुए हैं।"

18:45 (IST) 19 Jun 2023
हिमाचल प्रदेश : CM ने राज्य परिवहन निगम की 20 ई-बस को हरी झंडी दिखाई

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को चौरा मैदान से हिमाचल पथ परिवहन निगम की 20 नयी ई-बस को हरी झंडी दिखाकर शहर के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू में 17, मंडी में पांच, बिलासपुर में तीन, कांगड़ा में 15 इलेक्ट्रिक बस का संचालन करता है। अब 20 ई-बस के बढ़ने से शिमला के बेड़े का आकार बढ़कर 70 हो गया है।

18:45 (IST) 19 Jun 2023
तेलंगाना में RTI कार्यकर्ता की हत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

भूमि विवाद को लेकर एक सेवानिवृत्त मंडल परिषद विकास अधिकारी और RTI कार्यकर्ता का अपहरण और हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 70 वर्षीय नल्ला रामकृष्णैया की हत्या का खुलासा रविवार को तब हुआ, जब उनके लापता होने के तीन दिन बाद उनका शव जनगांव जिले में पानी से भरी खदान में मिला।

17:25 (IST) 19 Jun 2023
LIVE: कांग्रेस ने कर्नाटक विधान परिषद उपचुनाव के लिए जगदीश शेट्टार को उम्मीदवार बनाया

कांग्रेस ने कर्नाटक विधान परिषद के उपचुनाव के लिए जगदीश शेट्टार, तिप्पनप्पा कामकनूर और एनएस बोसेराजू को उम्मीदवार बनाया है।

https://twitter.com/ANI/status/1670760129917251584

17:19 (IST) 19 Jun 2023
Live: मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहा बिपरजॉय चक्रवात

ग्वालियर मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक जयदीप शर्मा ने बताया कि अभी बिपरजॉय चक्रवात पूर्वी राजस्थान की ओर गति कर रहा है। अब वो धीरे-धीरे मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में अति भारी बारिश की संभावना है। हवा की गति भी 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। ग्वालियर अंचल और चंबल अंचल के सभी जिलों में 21 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

16:52 (IST) 19 Jun 2023
LIVE: नीतीश सरकार से समर्थन वापसी का पत्र आज शाम राज्यपाल को सौंपेंगे HAM

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा कि हम नीतीश कुमार सरकार से समर्थन वापसी का अपना पत्र आज शाम राज्यपाल को सौंपेंगे।

16:27 (IST) 19 Jun 2023
LIVE NEWS: भोपाल में दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश पहुंचेंगे। भोपाल में वह 2 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और पार्टी के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। उसी दिन शहडोल में वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस का आयोजन भी किया गया है।

15:56 (IST) 19 Jun 2023
LIVE: आदिपुरुष फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को सुरक्षा

मुंबई पुलिस ने आदिपुरुष फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर को सुरक्षा मुहैया कराई है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताकर सुरक्षा मांगी थी। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।

15:27 (IST) 19 Jun 2023
Live Update: IMD ने कहा पूर्वोत्तर राज्यों में अगले दो दिनों तक हो सकती है भारी बारिश

IMD महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून सक्रिय अवस्था में है। असम और मेघालय में आज भारी बारिश की संभावना है और अगले दो दिनों के लिए भी भारी बारिश की संभावना है। सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है।

14:58 (IST) 19 Jun 2023
Live Updates: डीयू हत्याकांड को लेकर स्वाती मालीवाल ने बोला हमला

डीयू हत्याकांड को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। दिल्ली में कोई भी सुरक्षित नहीं है, चाहे वह अमीर हो या गरीब, पॉश इलाके में रहने वाला हो या झुग्गी में रहने वाला हो। डीयू की 19 साल का छात्र अपनी महिला मित्र के साथ उसके कॉलेज के बाहर खड़ा था, कुछ लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। लड़के ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसे चाकू मार दिया गया। वहीं दिल्ली में ही दो महिलाओं को गोली मार दी गई। क्या चल रहा है?

https://twitter.com/ANI/status/1670713753640513537

14:49 (IST) 19 Jun 2023
Live Updates: मनोज मुंतशिर ने मांगी सुरक्षा

फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

14:44 (IST) 19 Jun 2023
LIVE NEWS: रवि सिन्हा बने RAW के नए चीफ

छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।

14:11 (IST) 19 Jun 2023
Live: भाजपा को हटाने पर चर्चा करेंगे विपक्षी दल- शिवपाल यादव

पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 23 जून को बिहार में जो बैठक होने वाली है उसमें विपक्ष की सभी पार्टी खासतौर पर धर्मनिरपेक्ष पार्टियां एक होकर भाजपा को इस देश से हटाने पर चर्चा करेंगी।

https://twitter.com/AHindinews/status/1670707732247183361

13:48 (IST) 19 Jun 2023
Live News: IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का पूर्वानुमान

IMD वैज्ञानिक, डॉ नरेश कुमार ने बताया कि राजस्थान में कल 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है। आज भी पूर्वी राजस्थान में 20 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 12 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है। कल से पूर्वी राजस्थान में बारिश कम हो जाएगी। दिल्ली में भी बारिश हो रही है जो 2-3 दिन जारी रहेगी। इसके बाद बारिश में कमी आएगी। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज़ की गई है।

13:19 (IST) 19 Jun 2023
Breaking Live: तमिलनाडु में दो बसों की टक्कर में 70 घायल

तमिलनाडु के मेलपट्टमपक्कम में दो निजी बसों की टक्कर में करीब 70 लोग घायल हो गए। घायलों को कुड्डालोर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

https://twitter.com/ANI/status/1670698931628695552

12:44 (IST) 19 Jun 2023
Live Update: अमेरिका दौरे के दौरान क्या होगा पीएम मोदी का यात्रा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी 21-23 जून अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की शुरुआत 21 जून सुबह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के हेडक्वार्टर में योगा दिवस समारोह से होगी। न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री कुछ बड़े नेताओं से मुलाकात भी करेंगे.

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि 22 जून को व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधित्व स्तर की द्विपक्षीय बैठक होंगी। प्रधानमंत्री मोदी यूएस कांग्रेस को संबोधित भी करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रधानमंत्री मोदी के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।

12:37 (IST) 19 Jun 2023
Live Updates: 22 जून तक Go First की सभी उड़ानें रद्द

एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट की सभी उड़ानें 22 जून तक रद्द कर दी गई हैं। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ऑपरेशनल कारणों की वजह से उड़ानें रद्द की गई हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1670681471814893568

12:27 (IST) 19 Jun 2023
Live News: उत्तराखंड में बस पलटने से कई घायल

उत्तराखंड के टनकपुर ज़िला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार कल रात रीठा साहिब से 1 किमी दूर चंपावत की ओर जा रही बस पलट गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक किसी की मौत नहीं हुई है। बस में करीब 50-60 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

12:12 (IST) 19 Jun 2023
Live: आदिपुरुष की स्क्रीनिंग के दौरान हंगामा

महाराष्ट्र में कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने 18 जून को नालासोपारा, पालघर में एक मल्टीप्लेक्स में हंगामा किया, जब वहां फिल्म आदिपुरुष दिखाई जा रही थी। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी, नारे लगाए और मल्टीप्लेक्स के कर्मचारियों के साथ बहस की।

https://twitter.com/ANI/status/1670670401725411328

11:51 (IST) 19 Jun 2023
Live Updates: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सेंथिल बालाजी का मामला

तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। याचिका में बालाजी का इलाज सरकारी अस्पताल में करने को लेकर कहा गया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि बालाजी एक प्रभावशाली मंत्री हैं। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई 21 जून को करने को राजी हो गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1670665551088328704

11:48 (IST) 19 Jun 2023
Live News: वियतनाम के रक्षा मंत्री के साथ राजनाथ सिंह की बैठक

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान ग्यांग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि सितंबर 2016 में प्रधानमंत्री मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में बढ़ाया गया था। आज दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग राजनीतिक आदान-प्रदान, डिफेंस, ट्रेड, व्यापार, वाणिज्य, सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों तक बढ़ चुका है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1670669598155485184

11:29 (IST) 19 Jun 2023
Live Updates: पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती पर कल SC करेगा सुनवाई

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा को लेकर राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट राजी हो गया है। इस मामले को 20 जून को सुना जाएगा।

https://twitter.com/ANI/status/1670663725928562689

11:23 (IST) 19 Jun 2023
Live Update: IMD ने असम के लिए जारी किया ‘रेड अलर्ट’

असम के कई हिस्सों में रातभर हुई भारी बारिश के कारण सोमवार को बाढ़ की स्थिति बनी रही और कई गांव, कस्बे और खेत जलमग्न हो गए। आईएमडी ने असम के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए बृहस्पतिवार तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। गुवाहाटी में आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार और सोमवार के लिए कोकराझार, चिरांग, बक्सा, बारपेटा और बोंगाईगांव जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ रेड अलर्ट जारी किया।

आरएमसी ने मंगलवार के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' और उसके बाद के दो दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

10:56 (IST) 19 Jun 2023
Manipur Violence: उग्रवादियों की गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल

भारतीय सेना ने सोमवार को कहा कि 18-19 जून की रात को हथियारबंद बदमाशों ने कांटो सबल से चिंगमांग गांव की ओर गोलीबारी की, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। सैनिक को सैन्य अस्पताल लीमाखोंग ले जाया गया, फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

10:52 (IST) 19 Jun 2023
Live News: विपक्ष एक साथ है और रहेगा- संजय राउत

विपक्षी एकता के सवाल पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि 23 जून को हम सब पटना में मिल रहे हैं। उद्धव ठाकरे यहां से जाएंगे, शरद पवार भी जाने वाले हैं। पूरे देश से लोग वहां आएंगे, हम वहां एक चर्चा करेंगे। हम सब एक साथ हैं और रहेंगे।

10:27 (IST) 19 Jun 2023
Live News Update: मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा

मणिपुर में उपद्रवियों का जगह-जगह हिंसा करना थम नहीं रहा है। इस बीच ऑल असम मणिपुरी यूथ एसोसिएशन (AAMYA) ने 23 जून से राष्ट्रीय राजमार्ग 54 पर अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा की है। वहीं, RSS ने मणिपुर में जारी हिंसा की निंदा करते हुए स्थानीय प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बलों और केंद्रीय एजेंसियों सहित सरकार से तत्काल शांति बहाल करने के लिए हरसंभव कदम उठाने की अपील की। RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों को राहत सामग्री की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।

अमेरिका की यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए भारतीय अमेरिकी मूल के लोगों ने संयुक्त राज्य वाशिंगटन में एकता रैली आयोजित की। पढ़िए देश और दुनिया से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स।