विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) के घटक दलों के 21 सांसद शनिवार सुबह हिंसा प्रभावित मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। ये सांसद जातीय हिंसा से प्रभावित राज्य में जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे। यह प्रतिनिधिमंडल अपने आकलन के अनुसार मणिपुर की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और संसद को सुझाव देगा। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन ने कहा कि 16 दल के सांसद राज्य के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और घाटी और पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों से मिलेंगे।

नासिर हुसैन के मुताबिक, सांसद स्थिति का आकलन करने के लिए दोनों जगहों पर दो राहत शिविरों का भी दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से भी रविवार को मुलाकात करेगा। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।

Live Updates

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।

17:36 (IST) 29 Jul 2023
LIVE NEWS: कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "केंद्र सरकार कह रही है कि मणिपुर में शांति बहाल हो गई है, तो लोग राहत शिविरों में क्यों रह रहे हैं? वे अपने घरों में वापस क्यों नहीं जा पा रहे हैं? अगर पीएम मोदी निर्णय लेते हैं तो हम उनके साथ जाना चाहेंगे। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मणिपुर का दौरा करेंगे।"

17:35 (IST) 29 Jul 2023
LIVE NEWS: चुराचंदपुर में विपक्षी सांसदों की टीम

I.N.D.I.A पार्टियों के विपक्षी सांसदों की दूसरी टीम ने मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में डॉन बॉस्को स्कूल में एक राहत शिविर का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हिंसा प्रभावितों से बात की और हालचाल जाना।

16:13 (IST) 29 Jul 2023
LIVE NEWS: अभी कोई रणनीति नहीं- राजद सांसद मनोज झा

मणिपुर पहुंचे राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि अभी कोई रणनीति नहीं है। हम दो समूहों में विभाजित हैं और हमारा एकमात्र प्रयास मणिपुर के लोगों की बात सुनना है। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। हम कई राहत शिविरों का दौरा करेंगे और राज्य के लोगों से बात करेंगे। हम राज्यपाल से मिलेंगे और चर्चा करेंगे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1685205119045189633

16:08 (IST) 29 Jul 2023
Manipur Live: मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग के संबंध में सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे- मणिपुर के पूर्व सीएम

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने कहा कि लगभग 26 राजनीतिक दलों के सांसदों का प्रतिनिधित्व करने वाली इस टीम का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। उन्हें राहत शिविरों का दौरा करना चाहिए और उन लोगों से मिलना चाहिए जो लगभग 3 महीने से अपने घरों से बाहर हैं। उन्हें सरकार को स्थिति के बारे में सूचित करना चाहिए ताकि जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल हो सके। हम मणिपुर के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की अपनी मांग के संबंध में सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे।

15:55 (IST) 29 Jul 2023
LIVE UPDATE: विपक्ष चर्चा नहीं करना चाहता- गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि संसद के पहले दिन PM मोदी और अन्य नेताओं ने कहा था कि वे मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं। विपक्ष इस पर चर्चा नहीं करना चाहता और इस मुद्दे को जीवित रखना चाहता है। उन्हें पता है कि राजस्थान, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की घटनाओं पर भी चर्चा होगी।

https://twitter.com/AHindinews/status/1685211149208530944

15:50 (IST) 29 Jul 2023
LIVE NEWS: लोगों को सरकार पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं- अधीर रंजन

चुराचांदपुर ज़िले में एक राहत शिविर का दौरा करने के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इन लोगों का चेहरा देखकर पता चलता है कि ये डरे हुए हैं। इन लोगों को सरकार पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है। बहुत भयानक स्थिति पैदा हो चुकी है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1685225360584294400

15:41 (IST) 29 Jul 2023
Live News: प्रधानमंत्री मोदी दोनों सदनों में बयान दें- भूपेश बघेल

I.N.D.I.A के विपक्षी सांसदों के मणिपुर दौरे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि I.N.D.I.A के 20 सांसदों की एक टीम मणिपुर के लिए रवाना हो गई है, हमारी एकमात्र मांग है कि प्रधानमंत्री मोदी दोनों सदनों में बयान दें।

15:32 (IST) 29 Jul 2023
LIVE NEWS: मणिपुर में लोग सोच रहे हैं कि हम घर कब जाएंगे- टीएमसी सांसद

चुराचांदपुर ज़िले में एक राहत शिविर का दौरा करने के बाद टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने कहा कि लोग पीड़ित हैं और सोच रहे हैं कि हम घर कब जाएंगे। भारत सरकार को एक प्रतिनिधिमंडल भेजना चाहिए था उन्होंने मना कर दिया इसलिए विपक्षी दलों के गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल यहां आया है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1685225971274940416

15:13 (IST) 29 Jul 2023
LIVE NEWS: विपक्ष इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा- केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हम संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि हम इस (मणिपुर) मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन वे इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए।

https://twitter.com/AHindinews/status/1685213306620162049

15:11 (IST) 29 Jul 2023
Live: INDIA के प्रतिनिधिमंडल ने चुराचांदपुर में राहत शिविर का दौरा किया

गठबंधन के नेताओं के मणिपुर पहुंचने पर राजद के मनोज झा और टीएमसी की सुष्मिता देव ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। गठबंधन के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुराचांदपुर ज़िले में एक राहत शिविर का दौरा किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1685222378345996288

14:16 (IST) 29 Jul 2023
Manipur Live: सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने के अनुरोध को अमित शाह ने नहीं किया स्वीकार- AAP नेता

AAP नेता संजय सिंह ने विपक्षी सांसदों के मणिपुर दौरे पर कहा कि हमने गृह मंत्री अमित शाह से स्थिति का जायजा लेने के लिए मणिपुर में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का अनुरोध किया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया।

https://twitter.com/PTI_News/status/1685196038187954178

14:13 (IST) 29 Jul 2023
Live News; मणिपुर की राज्यपाल ने चुराचांदपुर राहत शिविर में बच्चों को चॉकलेट बांटी

मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने चुराचांदपुर में राहत शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात की और बच्चों को चॉकलेट बांटी।

https://twitter.com/PTI_News/status/1685195302674833408

14:05 (IST) 29 Jul 2023
live update: कोई भी फैसला लेने से पहले एक सर्वे कराना चाहते हैं- अधीर रंजन चौधरी

मणिपुर पहुंचे कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राज्यपाल से हमारी कई मांगें हैं। हम कोई भी फैसला लेने से पहले एक सर्वे कराना चाहते हैं और आपस में चर्चा करना चाहते हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1685196941779738624

13:54 (IST) 29 Jul 2023
LIVE NEWS: हम कोई अन्याय नहीं होने देंगे- हरीश रावत

INDIA के सांसदों के मणिपुर दौरे पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि यह देश के लोगों की ओर से मणिपुर के लोगों के प्रति एक इशारा है कि हम कोई अन्याय नहीं होने देंगे।

https://twitter.com/PTI_News/status/1685201740784635906

13:43 (IST) 29 Jul 2023
Live Update: इंफाल से हेलीकॉप्टर के जरिए चुराचांदपुर जाएंगे INDIA के सांसद

INDIA प्रतिनिधिमंडल के दौरे के संबंध में मणिपुर के एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि वे सुरक्षा कारणों से इंफाल से हेलीकॉप्टर के जरिए चुराचांदपुर जाएंगे। इस समय केवल एक हेलीकॉप्टर उपलब्ध है, इसलिए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को दो टीम में बांटा जाएगा और हेलीकॉप्टर उन्हें पहुंचाने के लिए दो फेरे लगाएगा।

13:05 (IST) 29 Jul 2023
LIVE NEWS: मणिपुर में मैतेई समाज का मेगा मार्च

मणिपुर में मैतेई महिलाओं ने मेगा मार्च निकाला। मैतेई समाज ने राजधानी इंफाल में शांति मार्च निकाला।

12:47 (IST) 29 Jul 2023
Live News: मणिपुर पहुंचे 'INDIA' के सांसद

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सांसद स्थिति का जायजा लेने और राहत शिविरों का दौरा करने के लिए जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर पहुंचे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1685192547000578049

12:21 (IST) 29 Jul 2023
Live Update: मणिपुर की स्थिति की तुलना किसी अन्य राज्य से नहीं की जा सकती- टीएमसी नेता

विपक्षी सांसदों के मणिपुर दौरे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की टिप्पणी के जवाब में टीएमसी नेता सौगत रॉय ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने जो कहा वह फर्जी है। मणिपुर की स्थिति की तुलना किसी अन्य राज्य से नहीं की जा सकती।

12:05 (IST) 29 Jul 2023
Live Update: शांति बहाल करने के लिए दोनों समुदायों के लोग एक-दूसरे से बात करें- मणिपुर की राज्यपाल

मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने चुराचांदपुर में राहत केंद्रों के दौरे के दौरान कहा, "लोग पूछ रहे हैं कि राज्य में शांति कब बहाल होगी। मैं लगातार कोशिश कर रही हूं कि शांति बहाल करने के लिए दोनों समुदायों के लोग एक-दूसरे से बात करें। हम उनसे भी बात कर रहे हैं और सभी राजनीतिक दलों से इस प्रक्रिया में मदद करने के लिए भी कहा है।'' विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसदों की राज्य की दो दिवसीय यात्रा पर मणिपुर के राज्यपाल ने कहा कि मैं उनसे राज्य में शांति बहाल करने में योगदान देने की अपील करती हूं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1685173101708161025

11:36 (IST) 29 Jul 2023
Live Update: INDIA गठबंधन को मणिपुर के बजाय पश्चिम बंगाल जाना चाहिए- भाजपा नेता

विपक्षी सांसदों के मणिपुर दौरे पर भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा, INDIA गठबंधन को मणिपुर के बजाय पश्चिम बंगाल जाना चाहिए था क्योंकि राज्य महिलाओं के खिलाफ अपराधों में शीर्ष पर है।

10:51 (IST) 29 Jul 2023
LIVE NEWS: लोगों को विपक्ष और उसके नेताओं पर भरोसा नहीं- महाराष्ट्र के मंत्री

INDIA गठबंधन की बैठक पर महाराष्ट्र के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि इसके बारे में कहने के लिए कुछ खास नहीं है। विपक्ष के पास भी कोई कारण है। गठबंधन न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर बना था, जो कभी लोगों के सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि उनके पास लोगों के कल्याण के लिए कोई कार्यक्रम नहीं है। लोगों को विपक्ष और उसके नेताओं पर भरोसा नहीं है।

10:39 (IST) 29 Jul 2023
Live Update: मणिपुर के लोगों का दर्द समझना प्रधानमंत्री मोदी की जिम्मेदारी- जयंत चौधरी

RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि मणिपुर और यहां के लोगों का दर्द समझना प्रधानमंत्री मोदी की जिम्मेदारी है। वे अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हम मणिपुर जाएंगे और लोगों की समस्याएं समझेंगे। हमें उम्मीद है कि सरकार इसे सकारात्मक तरीके से लेगी और हम मदद करने जा रहे हैं, ना कि उनकी समस्याएं बढ़ाने के लिए। बीजेपी ने मुद्दे को भटकाने की कोशिश की और वे संसद में इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1685121153155944449

10:34 (IST) 29 Jul 2023
Live News: मणिपुर गए INDIA गठबंधन के सांसदों का यह दिखावा- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सांसदों के मणिपुर दौरे पर कहा कि मणिपुर गए INDIA गठबंधन के सांसदों का यह दिखावा मात्र है। जब वे मणिपुर से वापस आएंगे, तो मैं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी से उन्हें पश्चिम बंगाल लाने का अनुरोध करूंगा। मैं अधीर रंजन चौधरी से पूछना चाहता हूं कि क्या वे राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार से सहमत हैं। मंत्री ने कहा कि राजस्थान में जहां महिलाओं के खिलाफ हत्याएं और अपराध होते हैं, विपक्ष वहां नहीं गया। क्या INDIA गठबंधन राजस्थान भी जाएगा?

https://twitter.com/AHindinews/status/1685145150807474176

मणिपुर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में अजीत रंजन चौधरी और गौरव गोगोई के अलावा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुष्मिता देव, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महुआ माजी, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की कनिमोई, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के जयंत चौधरी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मनोज कुमार झा, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के एन के प्रेमचंद्रन, जनता दल (यूनाइटेड) के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं अनिल प्रसाद हेगड़े, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के संदोश कुमार और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के ए ए रहीम भी शामिल हैं।

मणिपुर के लिए रवाना INDIA के नेता, पढ़ें पूरी खबर

मणिपुर पर सरकार का एक्शन, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=wzRyy-yWvNk