Jharkhand, Maharashtra Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत हुई है। राज्य में जेएमएम 34 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जबकि उसके साथी दलों कांग्रेस को 16, राजद को चार और सीपीआई एमएल को दो सीटें मिली हैं। बात अगर एनडीए की करें तो झारखंड में उसे सिर्फ 24 सीटें मिली हैं। एनडीए में बीजेपी को 21 और आजसू, जदयू और लोक जनशक्ति पार्टी को एक-एक सीट मिली है। इन दलों को अलावा झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा को भी एक सीट मिली है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति एक बार फिर से सरकार बनाने में कामयाब हुई है। राज्य में बीजेपी को 132, शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि दूसरी तरफ महा विकास अघाडी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को 16, एनसीपी शरद पवार को 10 और शिवसेना यूबीटी को 20 सीटें हासिल हुई हैं। राज्य में सपा भी दो सीटें जीतने में सफल रही है। इसके अलावा निर्दलीय और अन्य दलों को 10 सीटें मिली हैं।
UP BY Elections । Maharashtra Elections Result
Maharashtra, Jharkhand Election Results 2024: यहां देखिए महाराष्ट्र – झारखंड चुनाव परिणाम LIVE
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: शनिवार शाम मीडिया से बातचीत में हेमंत सोरेन ने कहा, “आज झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं…मैं सभी समुदायों के लोगों और राज्य के सभी किसानों, महिलाओं और युवाओं को बहुमत के साथ वोट देने और इस चुनाव को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं उन सभी नेताओं को भी धन्यवाद देता हूं जो मैदान में थे और लोकतंत्र की ताकत को लोगों तक ले गए…हम पूरे परिणाम का इंतजार कर रहे हैं जो जल्द ही घोषित किए जाएंगे…उसके बाद हम आगे का फैसला लेंगे…भारत गठबंधन का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है, मुझे यह पता चला है…मैं आप सभी को समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार उमाकांत रजक ने शनिवार को झारखंड के बोकारो जिले की चंदनकियारी सीट 33,733 मतों के अंतर से जीत ली। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अर्जुन राजवार दूसरे स्थान पर रहे, जबकि निवर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भाजपा के अमर कुमार बाउरी तीसरे स्थान पर रहे।
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: रांची में जेएमएम की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
https://twittter.com/ANI/status/1860290418237407371
Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र सीएमओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम एकनाथ शिंदे से बात की और उन्हें राज्य में महायुति की जीत पर बधाई दी
Jharkhand Election Result LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के चुनाव नतीजों पर कहा- मैं झारखंड के लोगों को हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा सबसे आगे रहेंगे। मैं राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी बधाई देता हूं।
Maharashtra Election Result LIVE: पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर कहा – ‘…एकजुट होकर हम और भी ऊंची उड़ान भरेंगे! एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र के अपने भाइयों-बहनों, खासकर युवाओं और महिलाओं का दिल से आभार… मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा…”
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: हेमंत और कल्पना सोरेन के दमदार नेतृत्व से झारखंड में झामुमो ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की ओर अग्रसर है। विपक्षी दल भाजपा हेमंत-कल्पना पर कटाक्ष करते हुए उन्हें ‘बंटी और बबली’ की जोड़ी कह रही थी। लेकिन, राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को कामयाबी के रास्ते पर ले जाकर उन्होंने आलोचनाओं का करारा जवाब दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन दोनों ने चुनावों की घोषणा के बाद लगभग 200 चुनावी रैलियां कीं। कल्पना इस वर्ष की शुरुआत में अपने पति की गिरफ्तारी के बाद राजनीति में आईं।
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र विधानसभा उपाध्यक्ष एवं राकांपा उम्मीदवार नरहरि जिरवाल ने 44,403 मतों से जीत हासिल करके नासिक जिले की डिंडोरी सीट बरकरार रखी
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: जेएमएम की कल्पना सोरेन को 7417 वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 87163 वोट मिल चुके हैं। उनके सामने चुनाव लड़ रहीं मुनिया देवी को 79746 वोट हासिल हुए हैं।
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: काफी देर पिछड़ने के बाद अब हेमंत सोरेन ने दुमका में बढ़त बना ली है। वह 18 राउंड के बाद 8621 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 79612 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी के सुनील सोरेन को 70991 वोट प्राप्त हुए हैं।
Maharashtra Election Result LIVE: कैलाश विजयवर्गीय ने कहा बीजेपी कार्यकर्ता सूबे के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला तो भाजपा आलाकमान और महायुति गठबंधन में शामिल तीनों दलों के नेता करेंगे, पर भाजपा कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि फडणवीस मुख्यमंत्री बनें।’’
Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र की औरंगाबाद विधानसभा सीट पर AIMIM आगे चल रही है। यहां मजलिस के इम्तियाज जलील ने 76429 वोट हासिल किए हैं। वह 17162 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर दूसरे नंबर बीजेपी के अतुल मोरेश्वर चल रहे हैं। कांग्रेस यहां 7383 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
AURANGABAD EAST Elections Result LIVE
AIMIM – IMTIAZ JALEEL SYED – 76429
BJP – ATUL MORESHWAR SAVE – 59267
Congress – LAHU HANMANTRAO SHEWALE- 7383
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: झारखंड के मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट पर नौ हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। गांडेय सीट पर इस समय मुनिया देवी 62139 वोट प्राप्त कर चुके हैं। कल्पना 9529 वोट पीछे हैं। GANDEY Jharkhand Elections Result
Jharkhand Election Result LIVE: झारखंड की दुमका सीट पर बसंत सोरेन पीछे चल रहे हैं। उनके सामने चुनाव लड़ रहे बीजेपी के सुनील सोरेन को 53486 वोट हासिल हुए हैं। सुनील के पास इस समय 2062 वोटों की बढ़त है।
Maharashtra BHIWANDI RURAL Election Result LIVE: शिवसेना के शांताराम तुकाराम मोरे ने भिवंडी रूरल सीट पर जीत दर्ज की। उन्हें 127205 वोट मिले। उन्होंने यूबीटी के प्रत्याशी को 57962 वोटों से हराया।
Jharkhand Election Result LIVE: चुनाव आयोग के आकंड़ों के अनुसार, झारखंड में इंडिया गठबंधन ने बढ़त बनाई हुई है। जेएमएम 31 सीटों पर, कांग्रेस 14 सीटों पर राजद चार सीटों पर और CPI(ML)(L) दो सीटों पर आगे चल रही है।
Maharashtra BHANDUP WEST Election Result LIVE: भांडुप पश्चिम विधानसभा सीट पर शिवसेना यूबीटी के रमेश गजानन कोरगांवकर 120 वोटों से आगे हैं।
BHANDUP WEST Maharashtra Election Result LIVE:
Shivsena UBT – RAMESH GAJANAN KORGAONKAR – 32994
Shivsena – ASHOK DHARMARAJ PATIL – 32874
Jharkhand Election Result LIVE: झारखंड में बीजेपी तीस साटों पर आगे चल रही है। यहां जेएमएम को 26, कांग्रेस को पंद्रह और राजद 4 सीटों पर आगे है।
LATEHAR Jharkhand Election Result LIVE: लातेहार विधानसभा सीट पर बीजेपी 166 वोटों से आगे चल रही है। यहां बीजेपी के प्रकाश राम को 30806 वोट मिले हैं जबकि जेएमएम के बैद्यनाथ राम को 30640 वोट हासिल हुए हैं।
KODARMA Jharkhand Election Result LIVE: झारखंड की कोरडरमा विधानसभा सीट पर करीबी मुकाबला चल रहा है। यहां राद को सुभाष प्रसाद यादव 390 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 17860 वोट हासिल हुए हैं। बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं डॉ. नीरा यादव को 17470 वोट मिले हैं।
Jharkhand Election Result LIVE: झारखंड में कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा – हमने जो काम किया है, उसका इनाम हमें मिलने जा रहा है…और जिस तरह से हम जनता से जुड़े रहे, उसका भी इनाम मिलने जा रहा है। रुझानों में जो दिख रहा है, उससे हम कह सकते हैं कि हम फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं और जो वादे हमने किए थे, उन्हें पूरा करेंगे…
Jharkhand Election Result LIVE: झारखंड में बीजेपी 27 सीटों पर आगे है जबकि जेएमएम तीस पर आगे चल रही है। राज्य में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है।
Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र की DIGRAS सीट पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना 931 वोटों से आगे चल रही है। यहां शिवसेना के राठौड़ संजय दुलीचंद को 31858 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के ठाकरे मणिकराव गोविंदराव को 30927 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
DIGRAS Maharashtra Eleections Result LIVE
Shiv Sena – RATHOD SANJAY DULICHAND – 31858 (+ 931)
Congress – THAKARE MANIKRAO GOVINDRAO – 30927
Maharashtra Election Result LIVE: सपा के अबू आजमी मानखुर्द शिवाजी नगर में आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, उन्हें 24272 वोट मिले चुके हैं। इस सीट पर नवाब मलिक बुरी तरह पिछड़ गए हैं। उन्हें सिर्फ 3292 वोट हासिल हुए हैं।
Jharkhand Election Result LIVE: झारखंड की बरहेटा विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग आंकड़ों के अनुसार, हेमंत सोरेन को 9657 वोट मिल चुके हैं। उनके सामने चुनाव लड़ रहे बीजेपी के GAMLIYEL HEMBROM को 4736 वोट मिले हैं।
Jharkhand Election Result LIVE: झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम तीस सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी अभी 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
Jharkhand Mukti Morcha – 30
Bharatiya Janata Party – 26
Indian National Congress – 13
Rashtriya Janata Dal – 5
AJSU Party – 2
Maharashtra Election Result LIVE: शहजाद पूनावाला ने कहा कि जब कोई हारता है तो वो अपनी हार के लिए बहाने बनाने लगता है…महाराष्ट्र में हमने गरीबों के लिए, महिलाओं के उत्थान के लिए और किसानों की विरासत को बढ़ाने के लिए काम किया है…आज महाराष्ट्र में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारी बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: शुरुआत रुझानों में झारखंड में JMM 27 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ग्यारह व राजद छह सीटों पर आगे है।
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: शुरुआत रुझानों में झारखंड में JMM 27 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ग्यारह व राजद छह सीटों पर आगे है।
Jharkhand Mukti Morcha – 27
Bharatiya Janata Party – BJP – 23
Indian National Congress – 11
Rashtriya Janata Dal – RJD –
Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: चुनाव आयोग के आंकड़ों में झारखंड में इंडिया गठबंधन आगे चल रहा है। यहां जेएमएम को 20, कांग्रेस को दस और राजद को पांच सीटों पर बढ़त है। बीजेपी 21 सीटों पर आगे चल रही है।
Maharashtra, Jharkhand Election Results 2024: महाराष्ट्र – झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र में एनडीए तो वहीं झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार है।
