चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर समंदर में हलचल बढ़ती जा रही है। गुजरात के समुद्री तट पर हाईटाइड की चेतावनी जारी की गई है। उधर मुंबई और केरल में भी ऊंची लहरें उठ रह हैं। गुजरात के कच्छ इलाके से यह तूफान 15 जून को टकरा सकता है। तूफान के कारण तेज हवाएं और बारिश देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इसे लेकर आज हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। जबकि मुंबई में खराब मौसम के कारण मुख्य रनवे के अस्थायी रूप से बंद होने के बाद मुंबई हवाईअड्डे पर कई उड़ानों में देरी हुई। इसके कारण यात्रियों को रविवार रात घंटों इंतजार भी करना पड़ा। वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित लोनी के लाल बाग कॉलोनी में एक घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। दूसरी तरफ झारखण्ड में जारी लू के मद्देनजर राज्य के सभी स्कूल 14 जून तक बंद रहेंगे।
Live News Updates: झारखंड में लू के कारण 14 जून तक स्कूल बंद, जानिए पल-पल के Updates
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बाइक टैक्सी चलाने पर रोक लगा दी है। इससे पहले हाईकोर्ट ने नीति तैयार होने तक दिल्ली में बाइक टैक्सी को चलाने की मंजूरी दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है।
MSP की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हाईवे ब्लॉक कर दिया है। किसान पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अभी पता नहीं कब तक यहां बैठना पड़ेगा। उन्होंने एमएसपी में बढ़ोतरी और गिरफ्तार किए गए किसानों को रिहा करने की मांग की है।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित किसान महापंचायत में पहलवान बजरंग पुनिया भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम यहां किसानों का समर्थन करने आए हैं। हम भी किसान परिवारों से आते हैं। हम उन किसानों के साथ खड़े रहेंगे जो सड़कों पर खड़े हैं। किसान आंदोलन के दौरान भी हमने किसानों का समर्थन किया है और करते रहेंगे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार को जबलपुर से विजय संकल्प अभियान का श्रीगणेश कर दिया है। प्रियंका गांधी ने गौरीघाट में नर्मदा पूजन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन को लागू किया जाएगा।
ऑनलाइन गेमिंग के जरिए धर्मांतरण के मामले में आरोपी शाहनवाज उर्फ बद्दो को ठाणे कोर्ट ने 15 जून तक ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। बद्दो महाराष्ट्र के मुंब्रा का रहने वाला है। उसे रायगढ़ जिले से रविवार को गिरफ्तार किया गया था। यूपी के गाजियाबाद में धर्मांतरण मामले में एक मौलवी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया गया था।
https://twitter.com/ANI/status/1668157302514552833
असम में नई विधानसभा लगभग बनकर तैयार हो गई है। अगस्त 2023 में इसे शुरू किया जा सकता है। विधानसभा को नया रूप दिया गया है। इसे काफी भव्य रूप दिया गया है।
देश में पहली बार ऑनलाइन गेम को लेकर सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि हमने पहली बार ऑनलाइन गेमिंग को लेकर एक रूपरेखा तैयार की है। हम देश में 3 तरह के खेलों की अनुमति नहीं देंगे। ऐसे खेल जिनमें सट्टेबाजी शामिल है या जो यूजर्स के लिए हानिकारक हो और ऐसे गेम जिन्हें खेलने की लत लगे। ऐसे गेम को देश में प्रतिबंधित किया जाएगा।
वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का सोमवार को पटना से रांची के लिए ट्रायल रन किया गया। इस सेमी हाईस्पीट ट्रेन को पटना जंक्शन से सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना किया गया। दोपहर 1 बजे यह ट्रेन रांची पहुंचेगी। वापसी में रांची से पटना के लिए 14.20 बजे खुलकर 19.00 बजे गया पहुंचेगी और यहां से 19.10 बजे खुलकर 20.25 बजे पटना पहुंचेगी।
चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय अब अपना रौद्र रूप अपनाने लगा है। इसके 15 जून तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन तीन पहले ही गुजरात में इसका असर दिखना शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में भी इसके असर दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी ने इसे लेकर दोपहर 1 बजे हाईलेवल मीटिंग बुलाई है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिन के हिमाचल दौरे पर हैं। वह सोमवार को पठानकोट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। जबलपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत में पोस्टर लगाए गए। वह आज यहां एक विशाल रैली को भी संबोधित करेंगी।
ओडिशा स्पेशल टास्क फोर्स के आईजी जय नारायण पंकज ने बताया है कि एसटीएफ ओडिशा ने ओटीपी शेयरिंग घोटाला मामले में एक और व्यक्ति (प्रीतम कर) को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वे एक्टिवेटेड सिम कार्ड का उपयोग करके ओटीपी बनाते थे और पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव (पीआईओ) और आईएसआई एजेंटों सहित साइबर अपराधियों को ओटीपी बेचते थे।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित लोनी के लाल बाग कॉलोनी में एक घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य जारी है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक घर में भीषण आग लग गई, जिसके कारण दो लोगों की मृत्यु हो गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। वहीं मुंबई में खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट का मुख्य रनवे बंद हो गया। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
