राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की अचानक से तबीयत खराब हुई है। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उन्हें देख रही है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे नियमित जांच के लिए अस्पताल गए हैं तो वही कुछ में दावा किया जा रहा है कि उनकी तबीयत खराब हुई है।
बीमार चल रहे लालू
अब जानकारी के लिए बता दें कि लालू प्रसाद यादव कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। कुछ महीने पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है। बढ़ती उम्र की वजह से वे कई तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं और राजनीति में बहुत ज्यादा सक्रिय भी नहीं दिखते हैं। इससे पहले भी वे अस्पताल में ऐसे ही भर्ती हो चुके हैं। अभी के लिए लालू के परिवार सदस्य उनके पास अस्पताल में मौजूद हैं।
बजट के खिलाफ लामबंद हुआ INDIA गठबंधन
नीतीश पर साधा था निशाना
राजद नेता प्रिंस यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि गरीबों के मसीहा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी को अस्वस्थ होने के चलते दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। सभी बिहारवासियों की ईश्वर से प्रार्थना है कि लालू जी शीघ्र स्वस्थ्य हों। समझने वाली बात यह हैं कि लालू 22 जुलाई को ही दिल्ली आए थे। तब उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा था क्योंकि वे बिहार के लिए विशेष राज्य की दर्जे की बात नहीं कर पा रहे थे।
तेजस्वी को करना चाहते सेट
वैसे लालू यादव खुद राजनीति में उतने सक्रिय नहीं रहते हैं, लेकिन उन्होंने अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को काफी ताकत दे दी है। इस समय आरजेडी का चेहार भी तेजस्वी हैं और पार्टी के लिए सबसे ज्यादा प्रचार भी उनकी तरफ से ही किया जाता है। माना जाता है कि लालू अब तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं। यह अलग बात है कि वो राह अभी मुश्किल है क्योंकि नीतीश कुमार पिछले कई सालों से सत्ता पर काबिज हैं। गठबंधन की सरकारें बदल गईं, लेकिन नीतीश सीएम की कुर्सी पर बने रहे।