राजद सुप्रीमो लालू यादव 11 जून 2020 यानी गुरुवार को 73वां जन्मदिन मनाया। चारा घोटला मामले में सजा काट रहे लालू यादव रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान उन्होंने बेटे तेजस्वी की मौजदूगी में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर लालू यादव की एक वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें वह रिम्स में केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में लालू यादव अपने परिजनों से वीडियो कॉल पर बात करते नजर आ रहे हैं और वह उनसे यह कह रहे हैं कि वह यहीं से उन्हें केक खिला रहे हैं।

पिता लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर बेटे तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता के नाम एक पत्र भी लिखा है,  उन्होंने लिखा है कि आज पिता जी के 73वें जन्मदिन पर हम कम से कम 73000 गरीबों को खाना खिलाएंगे, उनके माथे से चिंता हटाएंगे और फिर पिता की प्रेरणा से ही बिहार को इस कठिन समय से निजात दिलाएंगे। आदरणीय लालू जी, ऊंच-नीच के विरुद्ध लड़ाई लड़े, बिहार की तमाम सामाजिक विसंगतियों को खत्म किया। गरीब के हक का झंडा बुलंद किया और चाहे कितनी भी विषम परिस्थिति आई, कभी घुटने नहीं टेके, कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

बता दें कि लालू यादव अस्वस्थ्य होने के चलते रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं। स्वस्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी।

उनके इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किया और उनको मिली सुविधा पर निशाना साधा है। @PKMKBPorki नाम के यूजर ने लिखा है, जेल मे इनको केक कहां से मिला? सबको ऐसी सुविधा होनी चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर @adv_kppathak ने लिखा है,  सजा काट रहे लालू ने केक भी काटा।