हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट कभी भी आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि बीजेपी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सीट बदल सकती है। दावा था कि वे इस बार करनाल के बजाय लाडवा से चुनाव लड़ सकते हैं। लाडवा विधानसभा सीट कुरुक्षेत्र जिले में आती है। द इंडिया एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि सीएम नायब सिंह सैनी की सीट का ऐलान पहली लिस्ट में ही किया जा सकता है। वहीं अब सीएम नायब सिंह सैनी खुद लाडवा से लड़ने की बातों को खारिज किया है।

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नायब सिंह सैनी लाडवा से चुनाव लड़ेंगे। बड़ौली ने यह भी जानकारी दी कि वो खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। बड़ौली सोनीपत की राय से विधायक हैं। उन्होंने इस बार सोनीपत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वह कांग्रेस पार्टी के सतपाल ब्रह्मचारी से चुनाव हार गए।

नायब सिंह सैनी की तीसरी विधानसभा हो सकती थी लाडवा

अगर नायब सिंह सैनी लाडवा से चुनाव लड़ते, तो यह एक दशक में तीसरा निर्वाचन क्षेत्र होता। वह साल 2014 में नारायणगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। इसके पांच साल बाद वह कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़े और संसद पहुंचे। इस साल की शुरुआत में जब मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दिया तो उन्हें उपचुनाव में करनाल विधानसभा सीट से लड़वाया गया था। हालांकि अब सैनी कह रहे हैं कि वे करनाल सीट से ही चुनाव में उतरेंगे।

जुमे की नमाज के लिए नहीं मिलेगा दो घंटे का ब्रेक, असम विधानसभा में शुक्रवार को भी आम दिनों की तरह होगा काम

कौन है लाडवा विधानसभा सीट से विधायक

साल 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में लडवा सीट से कांग्रेस नेता मेवा सिंह ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले साल 2014 में यहां बीजेपी के पवन सैनी जीते थे। साल 2009 में यहां इनेलो ने जीत हासिल की थी। लाडवा विधानसभा सीट साल 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पर सैनी समाज के वोटर्स की संख्या अधिक है। इसके अलावा यहां पर दलित वोटर्स भी अच्छी संख्या में हैं।