मध्‍य प्रदेश की सांस्‍कृतिक राजधानी उज्‍जैन में 22 अप्रैल से 21 मई तक चलने वाले सिंहस्थ-2016 में करीब पांच करोड़ लोगों के पवित्र शिप्रा नदी में स्‍नान करने का अनुमान है। केंद्र और राज्‍य सरकार ने सिंहस्‍थ के लिए व्‍यापक इंतजाम किए हैं। उज्जैन के सौदर्यीकरण, सुविधाओं और बुनियादी विकास के लिए मध्य प्रदेश शासन लगभग 3,500 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। सिंहस्‍थ की सुरक्षा के लिए करीब 25,000 कर्मी तैनात किए गए हैं। पहले शाही स्नान के साथ शुक्रवार को सिंहस्थ शुरू होगा। जूना अखाड़ा सबसे पहले शाही स्नान करेगा। उसके बाद अन्‍य 12 अखाड़े निर्धारित क्रम में शाही स्नान करेंगे। सिंहस्थ में 13 अखाड़े शामिल होते हैं।

SEE Video:

कुछ और दिलचस्‍प वीडियो दखेने के लिए क्लिक करेंः-