रिलांयंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को तो आप सभी जानते होंगे। आखिर वे देश के सभी धनी व्यक्ति भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि उन्हें कितनी सैलरी मिलती है? उन्हें लगातार दस वर्षों से 15 करोड़ रुपये वार्षिक सैलरी मिल रही है। इस बार भी उनकी सैलरी में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। हालांकि, उन्हें पांच साल का सेवा विस्तार मिला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों की पिछले हफ्ते के अंत में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को अनुमित दी गई। मुंबई में 5 जुलाई को आयोजित कंपनी की 41 वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में कंपनी ने अपने वर्तमान कार्यकाल की समाप्ति पर पांच साल की अवधि के लिए अंबानी को दोबारा नियुक्त करने का प्रस्ताव दिया। यह पांच साल की अवधी बढ़ोत्तरी 1 9 अप्रैल 2019 से मान्य होगी। यहां अंबानी के वार्षिक वेतन को भी तय किया गया।
कंपनी ने अपने पिछले वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि मुकेश अंबानी जो कि कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, उनके वेतन की राशि 15 करोड़ रूपये है। यह उनकी प्रबंधकीय स्तर पर कम वेतन लेकर एक उदाहरण पेश करने की इच्छा काे दर्शाता है। अंबानी ने अक्टूबर 2009 में अपना वेतन स्वैच्छिक रूप से 15 करोड़ रूपये तय किया था। इस बाबत उस समय मुख्य कार्यकारियों के उचित वेतन को लेकर बहस भी छिड़ी थी, लेकिन अंबानी का वेतन वही रहा। वहीं, कंपनी के अन्य कार्यकारी निदेशकों को शेयर का विकल्प मिला हुआ है। प्रस्ताव के अनुसार, उनके वेतन में ही भत्ते, परिलब्धि, सेवानिवृत लाभ और कमीशन शामिल है। कंपनी के शुद्ध मुनाफे के आधार पर इन्हें बोनस मिलेगा। साथ ही कंपनी के व्यापार के लिए यात्रा के दौरान उन्हें, उनकी पत्नी और परिवार के लिए बोर्डिंग, रहने, यात्रा के लिए गाड़ी व अन्य खर्चों के लिए भत्ता मिलेगा। मुकेश अंबानी और उनके परिवार की सुरक्षा में कंपनी द्वारा उठाया जा रहा खर्च उनके वेतन में शामिल नहीं है।
बता दें कि अंबानी 1977 से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड में हैं। जुलाई 2002 में उनके पिता और समूह के प्रमुख धीरूभाई अंबानी की मौत के बाद कंपनी के अध्यक्ष के रूप में उभरे थे। वे फोर्ब्स पत्रिका की वार्षिक सूची में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बताए गए हैं। पिछले एक साल के दौरान उनकी संपत्ति में 15.3 अरब डॉलर यानी करीब 67 फीसद की बढ़ोत्तरी हुई है। इस तरह वे एशिया के सबसे पांच अमीरों में शामिल हैं। साथ ही भारत में सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं। मुंबई स्थित उनके घर एंटीलिया भी काफी आलीशान है। इस 27 मंजिला इमारत में देखरेख के लिए सिर्फ 600 लोगों को रखा गया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 11 हजार करोड़ है।

