Bihar, Assam, Mumbai, UP, Punjab, Haryana Rains, Weather Forecast Today News Updates: भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर को आखिरकार गर्मी से राहत मिल गई है। सोमवार दोपहर आसमान में अचानक काले बादल छा गए और जोरदार बारिश होने लगी। बूंदों ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से निजात मिल गई। हालांकि, बिहार व असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों राज्यों में रविवार तक 15 लोग बाढ़ की वजह से जान गंवा चुके हैं। बिहार में करीब 18 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तो असम में 28 जिलों के करीब 26.5 लाख लोग प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं।

पंजाब-हरियाणा का यह हाल: पंजाब और हरियाणा में रविवार को मध्यम से भारी बारिश हुई। ऐसे में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिन में चंडीगढ़ में भारी बारिश हुई। राजधानी चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम है।

दिल्ली में दिनभर छाए रहे बदरा: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Live Blog

12:57 (IST)15 Jul 2019
वेस्ट गारो हिल्स जिले में बाढ़ से 1.14 लाख लोग प्रभावित

समूचे मेघालय में पिछले सात दिन से लगातार बारिश से राज्य की दो नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और इसकी वजह से वेस्ट गारो हिल्स जिले के मैदानी इलाकों में आयी बाढ़ के कारण कम से कम 1 लाख 14 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देमदेमा प्रखंड में 50 गांवों के करीब 57,700 लोग और सेलसेला प्रखंड में 104 गांवों के करीब 66,400 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि असम से होकर आने वाली ब्रह्मपुत्र और जिनिराम दोनों नदियों के जलस्तर बढ़ जाने से जिले के निचले इलाके जलमग्न हो गये हैं।

12:03 (IST)15 Jul 2019
महाराष्ट्र: ठाणे में ऐसे सड़क पार कर रहे हैं लोग
11:51 (IST)15 Jul 2019
असम में बारिश ने किया ऐसा हाल
11:29 (IST)15 Jul 2019
गर्मी और उमस भरे मौसम से नहीं मिल रहा दिल्ली को छुटकारा

दिल्लीवासियों को गर्मी और उमस से भरे मौसम से छुटकारा नहीं मिल रहा है। सोमवार को भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और बूंदबांदी होने की संभावना जतायी है। शहर में अधिकतम तापमान सोमवार को 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 जुलाई को बारिश होने और गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है।

10:07 (IST)15 Jul 2019
अंबाला में घरों में घुसा बारिश का पानी
09:46 (IST)15 Jul 2019
लुधियाना-पटियाला में भी जबर्दस्त बारिश

लुधियाना और पटियाला में भी जबरदस्त बारिश दर्ज की गयी और यहां का अधिकतम तापमान क्रमश: 26.6 डिग्री और 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है, जो सामान्य से क्रमश: सात और आठ डिग्री सेल्सियस कम है।

09:46 (IST)15 Jul 2019
पंजाब में अमृतसर सबसे ज्यादा गर्म

पंजाब में अमृतसर सर्वाधिक गर्म स्थान रहा और यहां अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में हरियाणा तथा पंजाब में और अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है।

09:38 (IST)15 Jul 2019
अंबाला-करनाल में भारी बारिश

हरियाणा के अंबाला में भी जबरदस्त बारिश हुई और यहां का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम है। करनाल का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यहां भी जमकर बारिश हुई।